होमफैसलेश्रीदेवी की संपत्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने बोनी कपूर परिवार को नोटिस, यथास्थिति बनी रहेगी
फैसले

श्रीदेवी की संपत्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने बोनी कपूर परिवार को नोटिस, यथास्थिति बनी रहेगी

चेन्नई में श्रीदेवी की अचल संपत्ति के विवाद को सुप्रीम कोर्ट ने सुना, जहाँ बोनी कपूर व उनकी बेटियों को मौजूदा स्थिति बनाए रखने का आदेश मिला। हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाले दावेदारों के खिलाफ मध्यस्थता के माध्यम से समाधान का सुझाव दिया गया, और अगली सुनवाई 18 दिसंबर को निर्धारित है।

16 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
श्रीदेवी की संपत्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने बोनी कपूर परिवार को नोटिस, यथास्थिति बनी रहेगी

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

बॉलीवुड की मशहूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, चेन्नई में उनकी एक संपत्ति को लेकर काफी समय से कानूनी विवाद चल रहा है. अब यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस मामले में देश की सर्वोच्च अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए फिल्म मेकर बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर को नोटिस थमा दिया है.

इसके साथ ही कोर्ट ने साफ तौर पर आदेश दिया है कि फिलहाल संपत्ति की जो मौजूदा स्थिति है, उसमें कोई बदलाव न किया जाए यानी 'यथास्थिति' (Status Quo) बरकरार रखी जाए.

प्रॉपर्टी पर कोर्ट का सख्त निर्देश

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस अरुण पिल्लई की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की. अदालत ने चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) इलाके में मौजूद श्रीदेवी की इस अचल संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं.  खास बात यह है कि अदालत ने दोनों पक्षों को आपसी बातचीत यानी मध्यस्थता (Mediation) के जरिए भी इस झगड़े को सुलझाने का एक अच्छा सुझाव दिया है.

मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

अब सवाल उठता है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा कैसे? आपको बता दें कि इससे पहले यह विवाद मद्रास हाईकोर्ट में था. वहां हाईकोर्ट ने एम.सी. शिवगामी और एम.सी. नटराजन के दावों को सिरे से खारिज कर दिया था और अपना फैसला पूरी तरह से कपूर परिवार के हक में सुनाया था. हाईकोर्ट के इसी फैसले से असंतुष्ट होकर एम.सी. शिवगामी और नटराजन ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसके बाद कोर्ट ने कपूर परिवार को यह नोटिस जारी किया.

Advertisement

18 दिसंबर को होगा अगला फैसला

फिलहाल, कपूर परिवार और दूसरे पक्ष दोनों को ही अगली तारीख का इंतजार करना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 दिसंबर का दिन तय किया है. तब तक के लिए चेन्नई वाली इस प्रॉपर्टी पर रोक पूरी तरह से जारी रहेगी.

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या दोनों पक्ष कोर्ट की सलाह मानकर आपस में समझौता करते हैं या फिर 18 दिसंबर को अदालत में कोई नई तारीख देखने को मिलती है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
डिजिटल युग की बदलती जरूरतों को देखते हुए डाक कानून में व्यापक संशोधन की आवश्यकता
फैसले

डिजिटल युग की बदलती जरूरतों को देखते हुए डाक कानून में व्यापक संशोधन की आवश्यकता

दिल्ली के 53 फास्ट‑ट्रैक अदालतों के लिए 427 सहायक पदों को मिली गवर्नर की मंजूरी
फैसले

दिल्ली के 53 फास्ट‑ट्रैक अदालतों के लिए 427 सहायक पदों को मिली गवर्नर की मंजूरी

संशोधित भूमि अधिग्रहण विधि में मुआवजा व पुनर्वास के नए सिद्धांत
फैसले

संशोधित भूमि अधिग्रहण विधि में मुआवजा व पुनर्वास के नए सिद्धांत

गणेशोत्सव में व्यवस्था को प्राथमिकता, फडणवीस ने जरांगे के मार्च को चेतावनी
फैसले

गणेशोत्सव में व्यवस्था को प्राथमिकता, फडणवीस ने जरांगे के मार्च को चेतावनी

आदिवासी कांग्रेस ने पेसा कानून के त्वरित कार्यान्वयन की मांग में विशेष बैठक का आयोजन
फैसले

आदिवासी कांग्रेस ने पेसा कानून के त्वरित कार्यान्वयन की मांग में विशेष बैठक का आयोजन

गवाहों के बयान उलटने से चार साल बाद चरस मामले में आरोपी को मिली रिहाई
फैसले

गवाहों के बयान उलटने से चार साल बाद चरस मामले में आरोपी को मिली रिहाई

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के मेल‑बैलट योजना को खारिज, मिड‑टर्म चुनाव में नहीं होगा लागू
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के मेल‑बैलट योजना को खारिज, मिड‑टर्म चुनाव में नहीं होगा लागू

एंटी‑टेररिज्म कोर्ट ने PTI के 24 सांसदों व खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के पासपोर्ट ब्लॉक का आदेश
फैसले

एंटी‑टेररिज्म कोर्ट ने PTI के 24 सांसदों व खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के पासपोर्ट ब्लॉक का आदेश

ताज़ा ख़बरें