होमअपराधसंगीत सोम ने UCC पर ओवैसी‑अखिलेश को कड़ी टक्कर, 'कानून मानो या असमानता फैलाईँ'
अपराध

संगीत सोम ने UCC पर ओवैसी‑अखिलेश को कड़ी टक्कर, 'कानून मानो या असमानता फैलाईँ'

संगीत सोम ने समान नागरिक संहिता के समर्थन में ओवैसी पर कट्टरपंथी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत में रहना है तो कानून मानना पड़ेगा, और अखिलेश यादव को ट्विटर‑राजनीति तक सीमित कर दिया। ओवैसी ने संविधान के अनुच्छेदों का हवाला देते हुए UCC को अल्पसंख्यकों के अधिकारों को घटाने की साजिश बताया।

16 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
संगीत सोम ने UCC पर ओवैसी‑अखिलेश को कड़ी टक्कर, 'कानून मानो या असमानता फैलाईँ'

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

UCC को लेकर देश में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है. बीजेपी नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है. संगीत सोम ने ओवैसी पर कट्टरपंथी राजनीति करने का आरोप लगाया.

संगीत सोम ने यूसीसी का समर्थन करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता देश में समानता लाने का कानून है. उन्होंने ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा, 'ओवैसी जैसे लोग देश में असमानता फैलाना चाहते हैं और कट्टरपंथी राजनीति करते हैं. भारत में रहना है तो भारत के कानून को मानना ही पड़ेगा.'

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए संगीत सोम ने कहा, 'अखिलेश यादव सिर्फ ट्विटर की राजनीति करते हैं, जबकि ग्राउंड पर ट्विटर से राजनीति नहीं होती. अखिलेश यादव अब यूपी की राजनीति में गई कौड़ी साबित हो चुके हैं.'

अखिलेश का तंज: 'UCC मतलब अंडरग्राउंड कम्यूनल कॉन्स्पिरेसी'

इससे पहले अखिलेश यादव ने यूसीसी को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला था. अखिलेश यादव ने कहा कि जनता समझ रही है कि BJP जिस यूसीसी की बात कर रही है, उसकी असल फुल फॉर्म 'Underground Communal Conspiracy .

Advertisement

अखिलेश ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार नया जुमला लाने के बजाय पहले अपने पुराने वादे पूरे करे. उन्होंने कहा, पहले 15 लाख रुपये खाते में पहुंचाओ, यूसीसी फिर बाद में लाओ. युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां दिलवाओ, यूसीसी फिर बाद में लाओ.

ओवैसी का आरोप: विविधता खत्म करने की साजिश है UCC

वहीं, भोपाल के सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में आयोजित जनसभा से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने भी यूसीसी का विरोध किया था. उन्होंने संविधान के आर्टिकल 14, 25, 26 और 29 का हवाला देते हुए कहा कि संविधान नागरिकों को समानता और अपने धर्म के पालन की आजादी देता है.

यह भी पढ़ें: 'शरीयत के खिलाफ कानून स्वीकार नहीं', UCC पर अरशद मदनी ने जताया विरोध, सपा भी भड़की

ओवैसी ने आरोप लगाया कि यूसीसी के जरिए अल्पसंख्यकों के अधिकारों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने दावा किया, 'उत्तराखंड में लागू यूसीसी मॉडल को ही गुजरात, असम और मध्य प्रदेश में लागू किया जा रहा है. महाराष्ट्र में भी इसी तरह का कानून लाया जा रहा है, जिनमें सिर्फ अनुच्छेदों के नंबर बदले गए हैं.'

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट में UPI ट्रांजेक्शन शुल्क को चुनौती, 0.4% MDR पर विवाद
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में UPI ट्रांजेक्शन शुल्क को चुनौती, 0.4% MDR पर विवाद

सुप्रीम कोर्ट ने हाई पावर कमेटी के पुनर्गठन की मांग खारिज, जांच जारी रखने का आदेश
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने हाई पावर कमेटी के पुनर्गठन की मांग खारिज, जांच जारी रखने का आदेश

पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वाधीन भारद्वाज को तीन सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत प्रदान की
अपराध

पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वाधीन भारद्वाज को तीन सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत प्रदान की

सर्जिकल ट्यूब ने हरियाणा फर्म को 15 साल तक अदालत में बांधे रखा, हाई कोर्ट ने दी रिहाई
अपराध

सर्जिकल ट्यूब ने हरियाणा फर्म को 15 साल तक अदालत में बांधे रखा, हाई कोर्ट ने दी रिहाई

सुप्रीम कोर्ट ने नए उद्योग परिभाषा पर पुराने फैसलों का लागू होना सीमित किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने नए उद्योग परिभाषा पर पुराने फैसलों का लागू होना सीमित किया

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन हिंसा जांच समिति को पुनर्गठित करने से मना किया, आरोपों को अटकलों के रूप में खारिज किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन हिंसा जांच समिति को पुनर्गठित करने से मना किया, आरोपों को अटकलों के रूप में खारिज किया

आलमाबाद हाई कोर्ट ने पत्रकार सत्याम वर्मा को नोइडा कार्यकर्ता विरोध के एक मामले में जमानत मंजूर की
अपराध

आलमाबाद हाई कोर्ट ने पत्रकार सत्याम वर्मा को नोइडा कार्यकर्ता विरोध के एक मामले में जमानत मंजूर की

केंद्र का सुप्रीम कोर्ट से तात्कालिक याचिका: पंज़र-हरियाणा उच्च न्यायालय के 147A धारा के फैसले ने कानून में शून्य पैदा किया
अपराध

केंद्र का सुप्रीम कोर्ट से तात्कालिक याचिका: पंज़र-हरियाणा उच्च न्यायालय के 147A धारा के फैसले ने कानून में शून्य पैदा किया

ताज़ा ख़बरें