अमेरिका के चुनाव में ट्रंप का खेला या बदलाव? सुप्रीम कोर्ट ने भी दे दी मंजूरी
Sign In Advertisement X अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ट्रंप प्रशासन को मेल से होने वाली वोटिंग पर प्रतिबंध लगाने वाले उनके एग्जीक्यूटिव ऑर्डर को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने की इजाजत दे दी.
ट्रंप ने मार्च में इस आदेश पर हस्ताक्षर किए थे. इसके तहत प्रशासन को ऐसे मतदाताओं की लिस्ट तैयार करने को कहा गया है, जिन्हें मेल बैलेट भेजे जा सकें. अमेरिकी पोस्टल सर्विस को भी निर्देश दिया गया है कि वह केवल तय लिस्ट में शामिल योग्य मतदाताओं को ही मेल बैलेट पहुंचाए.
यह भी पढ़ें: क्या टूट जाएगा अमेरिका में जॉब करने का सपना? H-1B वीजा पर ट्रंप का नया वार
23 राज्यों ने किया था विरोध
ट्रंप के इस आदेश का 23 राज्यों और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया ने विरोध किया है. उनका कहना है कि अमेरिका में चुनाव कराने और चुनाव के नियम तय करने का अधिकार राज्यों और कांग्रेस के पास है. राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट से आदेश पर रोक जारी रखने की मांग की थी. मैसाचुसेट्स की एक अदालत ने पहले कई राज्यों में इस योजना पर रोक लगा दी थी. बाद में एक दूसरे आदेश के जरिए इसे पूरे देश में रोक दिया गया. ट्रंप प्रशासन ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया.
Advertisement
ट्रंप लगातार करते रहे हैं मेल वोटिंग का विरोध
ट्रंप लंबे समय से मेल वोटिंग पर सवाल उठाते रहे हैं. वह दावा करते रहे हैं कि इससे चुनाव में धांधली हो सकती है, हालांकि मेल वोटिंग में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के उनके दावे के समर्थन में ठोस सबूत नहीं हैं. ट्रंप ने अपने नए आदेश को चुनावी सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा है कि इसका मकसद गैर-अमेरिकी नागरिकों के वोट डालने से रोकना है. हालांकि, उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक गैर-नागरिकों का वोट डालना बेहद दुर्लभ है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप का 'इकोनॉमिक डी-डे', ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय हमला, देखें कूटनीति
क्या मिडटर्म चुनाव में लागू हो पाएगा?
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद ट्रंप प्रशासन के लिए इसे तुरंत लागू करना आसान नहीं होगा. मिडटर्म चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और कई राज्य कुछ ही हफ्तों में मतदाताओं को मेल बैलेट भेजना शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा आगे भी कानूनी चुनौतियां सामने आ सकती हैं. यानी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ट्रंप को फिलहाल रास्ता जरूर मिला है, लेकिन उनके मेल वोटिंग वाले पूरे प्लान पर अंतिम तस्वीर अभी साफ नहीं है.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने दो साल की देरी के बाद 3‑महीने की सीमा तोड़ते हुए आदेश सुनाया
- साइंस‑आधारित जांच व निजता: सुप्रीम कोर्ट ने किया जरूरी संतुलन पर ज़ोर
- शिवसेना पार्षद के डॉक्टर पर हमले के जमानत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए, सड़कों पर ऐसे लोगों का हक नहीं
- छह महीने से अधिक आरक्षित फैसले पर पुनः सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश को आवेदन का अधिकार
- 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत: पेंडिंग ट्रैफिक चालानों का आसान निपटारा और बड़ी छूट
- सुप्रीम कोर्ट ने नगा उग्रवादी होपेसन निंगशेन की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर, अपील तक दिल्ली से बाहर न जाने की शर्त लगाई
- सच्चाई की तलाश में: सुप्रीम कोर्ट ने 9 साल बाद दुष्कर्म के दोषी को रिहा किया
- हाईकोर्ट ने कहा: क्लोजर रिपोर्ट के बाद भी मजिस्ट्रेट सीधे तलब कर सकते हैं

