दुर्ग में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: तैयारियों का आह्वान
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 12 सितंबर को कार्यक्रम निर्धारित है, और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्री-सिटिंग तथा समन्वय कार्यवाही शुरू कर दी है। यह पहल आम लोगों को निःशुल्क, त्वरित और सुलभ न्याय पहुँचाने के उद्देश्य से है। उद्दिष्ट है विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान और लंबित मामलों का निवारण।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Durg bhilai
- National Lok Adalat Tomorrow, District Legal Services Authority, Durg Begins Preparations
राष्ट्रीय लोक अदालत कल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग की तैयारियां शुरू
- कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | दुर्ग
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसके संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम लोगों को त्वरित, सुलभ और निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराने तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने यह आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत को अधिकाधिक सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित प्रकरणों में प्री-सिटिंग की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। प्री-सिटिंग के माध्यम से पक्षकारों के मध्य विवाद के मूल कारणों को समझने, आपसी सहमति की संभावनाओं का परीक्षण करने तथा उन्हें लोक अदालत के माध्यम से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय लोक अदालत को व्यापक एवं परिणामोन्मुखी बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले के विभिन्न संबंधित विभागों, न्यायालयों, विधिक सहायता तंत्र एवं अन्य हितधारकों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। संबंधित विभागों से प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करने, पात्र प्रकरणों को चिन्हांकित करने तथा अधिक से अधिक प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बेतिया में कल लोक अदालत: ट्रैफिक चालानों पर 50% छूट

मुंगेर में 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत, 14 बेंचों के साथ

एआई पर कड़ी रोकथाम के लिए कांग्रेस में बढ़ी दोपक्षीय माँग

बेतिया में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 27 बेंचों की तैयारी पूरी

बिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत: 12 सितंबर को 37 जिलों में 30 ट्रैफिक चालान काउंटर के साथ तेज़ न्याय

PCB के फैसलों से बाबर आज़म की कप्तानी पर असर: क्यों हो रही है अलगाव

बिलारी में लोक अदालत और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन

देश भर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत, केस व ट्रैफ़िक चालान का निपटारा संभव
ताज़ा ख़बरें
- मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक वादों के निपटारे के निर्देश
- लोक अदालत में ट्रैफिक चालान निपटाने से पहले ये जरूरी कदम उठाएँ
- महाराष्ट्र सरकार लाएगी भूमि टोकनाइजेशन पर पहला कानून; बैंकिंग में बदलाव—एटीएम से निकलेंगे डेबिट कार्ड
- सड़क पर जुर्माने की राहत: कौन से ट्रैफ़िक चालान मिलेंगे पूरी माफी, कौन पर रहेगा पूरा जुर्माना
- लोक अदालत से पहले अपने चालान की स्थिति जांचें—पुलिस ने दिया आसान मार्गदर्शन
- UGC कानून को रद्द करने की मांग पर बड़े ट्रैक्टर मार्च का एलान
- देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र सरकार लाएगी देश का पहला लैंड टोकनाइजेशन कानून; ATM से डेबिट कार्ड जारी करने की तैयारी
- सुप्रीम कोर्ट ने FIR दर्ज करने का अधिकार केवल खुद तक सीमित किया, कमेटी सीधे आदेश नहीं दे सकती

