बिलारी में लोक अदालत और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने श्री गोविंद महाविद्यालय, तेवर खास, बिलारी में एक जागरूकता शिविर लगाकर 12 सितंबर 2026 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्रों को नशे के हानिकारक प्रभाव और नशा मुक्ति के उपायों के बारे में बताया गया, साथ ही लोक अदालत के माध्यम से मामलों को तेज़ी से सुलह‑समझौते से हल करने की प्रक्रिया समझाई गई।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Moradabad
- Bilari
- Billari Lok Adalat Awareness Camp | Legal Services Authority Update
बिलारी में लोक अदालत और नशा मुक्ति पर जागरूकता शिविर:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया आयोजन, 12 सितंबर 2026 की लोक अदालत की दी जानकारी
- कॉपी लिंक
बिलारी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से एक जागरूकता शिविर लगाया गया। यह शिविर श्री गोविंद महाविद्यालय, तेवर खास, तहसील बिलारी में गुरुवार को हुआ। जनपद न्यायाधीश सैयद माउज बिन आसिम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी के निर्देश पर इसका आयोजन किया गया था।
शिविर का मुख्य मकसद लोगों को 12 सितंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताना था। साथ ही छात्र-छात्राओं को नशे के बुरे असर और नशा मुक्ति के लिए जागरूक करना भी इसका उद्देश्य था।
इस दौरान मौजूद लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें जानकारी दी गई कि लोक अदालत के जरिए अलग-अलग तरह के मामलों को आपसी सुलह-समझौते से जल्दी और आसानी से निपटाया जा सकता है।
शिविर में नशे के बढ़ते चलन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और सेहत से जुड़े बुरे असर के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
इस शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक रिंकी, अदनान हुसैन, कानूनी सहायता समिति के सदस्य अफाक हुसैन, लेखपाल अनुज कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.डी. शुक्ला, डॉ. फिरोज खां, डॉ. सूरज सिंह और सुनील कुमार भटनागर समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
देश भर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत, केस व ट्रैफ़िक चालान का निपटारा संभव

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक वादों के निपटारे के निर्देश

लोक अदालत में ट्रैफिक चालान निपटाने से पहले ये जरूरी कदम उठाएँ

महाराष्ट्र सरकार लाएगी भूमि टोकनाइजेशन पर पहला कानून; बैंकिंग में बदलाव—एटीएम से निकलेंगे डेबिट कार्ड

सड़क पर जुर्माने की राहत: कौन से ट्रैफ़िक चालान मिलेंगे पूरी माफी, कौन पर रहेगा पूरा जुर्माना

लोक अदालत से पहले अपने चालान की स्थिति जांचें—पुलिस ने दिया आसान मार्गदर्शन

UGC कानून को रद्द करने की मांग पर बड़े ट्रैक्टर मार्च का एलान

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र सरकार लाएगी देश का पहला लैंड टोकनाइजेशन कानून; ATM से डेबिट कार्ड जारी करने की तैयारी
ताज़ा ख़बरें
- महाराष्ट्र सरकार लाएगी भारत की पहली भूमि‑टोकनाइजेशन विधेयक, एटीएम से सीधे डेबिट कार्ड जारी
- राष्ट्र लोक अदालत के प्रचार में बाईक रैली का आयोजन
- लोक अदालत में तेज़ न्याय के लिये तत्परता पर बल
- राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तैयारियाँ तेज़
- देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र लाएगा भारत का पहला भूमि टोकनाइजेशन कानून; एटीएम से सीधे डेबिट कार्ड जारी होगा
- महाराष्ट्र सरकार लेगी भारत का पहला भूमि‑टोकनाइजेशन कानून, एटीएम से सीधे निकलेगा डेबिट कार्ड
- ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में फडणवीस ने लैंड टोकनाइजेशन के लिए महाराष्ट्र का पहला कानून घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने अबू सलेम की समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई बमधमाकों में उम्रकैद जारी

