होमकानूनलोक अदालत में ट्रैफिक चालान निपटाने से पहले ये जरूरी कदम उठाएँ
कानून

लोक अदालत में ट्रैफिक चालान निपटाने से पहले ये जरूरी कदम उठाएँ

पहले अपने चालान की वर्तमान स्थिति ई‑चालान पोर्टल पर जाँचें और देखें कि वह ‘ट्रांसफ़र टू रेगुलर कोर्ट’ या ‘कंटेस्टेड’ दिखा रहा है या नहीं। यदि स्टेटस पेंडिंग या ‘सेन्ट टू कोर्ट’ है तो अभी लोक अदालत में निपटारा संभव नहीं है; ऐसी स्थिति में वर्चुअल कोर्ट पोर्टल पर सीएनआर या चालान नंबर से केस खोजकर आवश्यक विकल्प चुनें।

10 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
लोक अदालत में ट्रैफिक चालान निपटाने से पहले ये जरूरी कदम उठाएँ

सौजन्य से:- Amar Ujala

अगर आपकी गाड़ी का कोई ट्रैफिक चालान काफी समय से पेंडिंग पड़ा है और आप उसका जल्द निपटारा चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। नेशनल लोक में ट्रैफिक चालान के अलावा बिजली बिल समेत कई मामलों का निपटारा कराया जा सकता है। हालांकि, लोक अदालत पहुंचने से पहले एक जरूरी काम कर लेना चाहिए, ताकि वहां जाकर आपको बेवजह परेशानी न हो। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

2 of 5

पेंडिंग ट्रैफिक चालान का निपटारा कराने जा रहे हैं?

- फोटो : AI

चालान का मौजूदा स्टेटस करें चेक

दरअसल सबसे पहले अपने चालान का मौजूदा स्टेटस चेक करें। इसके लिए परिवहन ई-चालान पोर्टल पर जाना होगा। यहां चालान नंबर या वाहन नंबर डालकर आगे बढ़ें। इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरें और गेट डिटेल्स पर क्लिक करें। अब आपके सामने चालान से जुड़ी जानकारी आ जाएगी। लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है। चालान पेंडिंग दिखाई दे रहा है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह लोक अदालत में सीधे निपटाया जा सकता है। इसके लिए वर्चुअल कोर्ट या संबंधित पोर्टल पर जाकर चालान की स्थिति देखनी होगी।

3 of 5

पेंडिंग ट्रैफिक चालान का निपटारा कराने जा रहे हैं?

- फोटो : Adobe Stock

इस प्रक्रिया का करें पालन

अगर चालान के सामने ट्रांसफर टू रेगुलर कोर्ट या कंटेस्टेड लिखा है तो इसका मतलब है कि मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है और वह लोक अदालत में निपटारे के लिए पात्र हो सकता है। वहीं, अगर स्टेटस पेंडिंग या सेंट टू कोर्ट दिख रहा है तो अभी मामला लोक अदालत में निपटारे के लिए पात्र नहीं है।

4 of 5

पेंडिंग ट्रैफिक चालान का निपटारा कराने जा रहे हैं?

- फोटो : AI

चालान नंबर से मामला खोजें

ऐसी स्थिति में वर्चुअल कोर्ट पोर्टल पर जाकर राज्य और संबंधित विभाग चुनें। इसके बाद सीएनआर नंबर या चालान नंबर से मामला खोजें। चालान की जानकारी खुलने पर व्यू विकल्प पर जाएं। यहां कंटेस्ट द केस या सेंड टू कोर्ट का विकल्प मिल सकता है। इसे चुनने के बाद चालान को रेगुलर कोर्ट भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। स्टेटस बदलने के बाद मामला लोक अदालत के लिए पात्र हो सकता है।

5 of 5

पेंडिंग ट्रैफिक चालान का निपटारा कराने जा रहे हैं?

- फोटो : AI

हेल्प डेस्क की ले सकते हैं मदद

अगर ऑनलाइन स्टेटस नहीं बदल रहा है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। वहां हेल्प डेस्क पर मौजूद स्टाफ से चालान की स्थिति पूछें। अगर संभव हुआ तो वे लोक अदालत में मामला पेश करने की आगे की प्रक्रिया में मदद कर सकते हैं।

ध्यान दें: iPhone खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? एक छोटी सी गलती और डूबा सकती है आपके लाखों रुपये

नया चाकू भी जल्दी खो देता है धार? किचन में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
देश भर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत, केस व ट्रैफ़िक चालान का निपटारा संभव
कानून

देश भर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत, केस व ट्रैफ़िक चालान का निपटारा संभव

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक वादों के निपटारे के निर्देश
कानून

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक वादों के निपटारे के निर्देश

महाराष्ट्र सरकार लाएगी भूमि टोकनाइजेशन पर पहला कानून; बैंकिंग में बदलाव—एटीएम से निकलेंगे डेबिट कार्ड
कानून

महाराष्ट्र सरकार लाएगी भूमि टोकनाइजेशन पर पहला कानून; बैंकिंग में बदलाव—एटीएम से निकलेंगे डेबिट कार्ड

सड़क पर जुर्माने की राहत: कौन से ट्रैफ़िक चालान मिलेंगे पूरी माफी, कौन पर रहेगा पूरा जुर्माना
कानून

सड़क पर जुर्माने की राहत: कौन से ट्रैफ़िक चालान मिलेंगे पूरी माफी, कौन पर रहेगा पूरा जुर्माना

लोक अदालत से पहले अपने चालान की स्थिति जांचें—पुलिस ने दिया आसान मार्गदर्शन
कानून

लोक अदालत से पहले अपने चालान की स्थिति जांचें—पुलिस ने दिया आसान मार्गदर्शन

UGC कानून को रद्द करने की मांग पर बड़े ट्रैक्टर मार्च का एलान
कानून

UGC कानून को रद्द करने की मांग पर बड़े ट्रैक्टर मार्च का एलान

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र सरकार लाएगी देश का पहला लैंड टोकनाइजेशन कानून; ATM से डेबिट कार्ड जारी करने की तैयारी
कानून

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र सरकार लाएगी देश का पहला लैंड टोकनाइजेशन कानून; ATM से डेबिट कार्ड जारी करने की तैयारी

महाराष्ट्र सरकार लाएगी भारत की पहली भूमि‑टोकनाइजेशन विधेयक, एटीएम से सीधे डेबिट कार्ड जारी
कानून

महाराष्ट्र सरकार लाएगी भारत की पहली भूमि‑टोकनाइजेशन विधेयक, एटीएम से सीधे डेबिट कार्ड जारी

ताज़ा ख़बरें