होमकानूनएआई पर कड़ी रोकथाम के लिए कांग्रेस में बढ़ी दोपक्षीय माँग
कानून

एआई पर कड़ी रोकथाम के लिए कांग्रेस में बढ़ी दोपक्षीय माँग

अमेरिकी सांसदों ने हाल ही में एआई की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताओं के जवाब में कठोर नियम बनाने की अपील की, जिसमें रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों शामिल हैं। ओपनएआई सहित प्रमुख कंपनियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अनिवार्य सुरक्षा ऑडिट की आवश्यकता को समर्थन दिया, जबकि कैलिफ़ोर्निया ने स्वतंत्र जांच के साथ पहला राज्य नियम लागू किया। सांसदों ने हाउस स्पीकर से एआई पर विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की है।

10 सितंबर 2026 को 11:04 pm बजे
एआई पर कड़ी रोकथाम के लिए कांग्रेस में बढ़ी दोपक्षीय माँग

सौजन्य से:- Jagran

अमेरिका में एआई पर लगाम के लिए कानून बनाने की बढ़ी मांग, सांसद सख्त नियमों के पक्ष में

ओपनएआई ने भी बुधवार को अमेरिका में एआइ सुरक्षा के लिए अनिवार्य राष्ट्रीय नियम बनाए जाने का समर्थन किया। इसी ...और पढ़ें

HighLights

- एआई के इंसानों के नियंत्रण से बाहर होने की चिंता ने बढ़ाई बहस

- रिपब्लिकन और डेमोक्रेट, दोनों दलों के सांसद सख्त नियमों के पक्ष में

रॉयटर, वाशिंगटन। क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई इतनी ताकतवर हो सकती है कि एक दिन इंसानों के लिए ही खतरा बन जाए? अमेरिका में इस सवाल ने एक बार फिर बहस तेज कर दी है।

इस हफ्ते एआइ कंपनियों से जुड़े लोगों की सुरक्षा चिंताओं के बाद अमेरिकी सांसदों ने इस तकनीक पर लगाम लगाने के लिए नए और सख्त नियम बनाने की मांग की है। खास बात यह है कि इस बार ऐसी मांग करने वालों में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हैं।

बहस तब तेज हुई जब एआइ कंपनी एंथ्रोपिक के रिसर्चर जैकब काक्सन ने आरोप लगाया कि एआइ कंपनियां सुरक्षा की पर्याप्त चिंता किए बिना तकनीक को तेजी से आगे बढ़ाने की होड़ में लगी हैं।

उन्होंने एआई उद्योग छोड़ने की घोषणा की। उनकी चिंता इंटरनेट मीडिया पर तेजी से फैली। इसके बाद एंथ्रोपिक के विज्ञानी इवान हुबिंगर ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि एआई से इंसानों के अस्तित्व को खतरा पैदा हो सकता है।

ओपनएआई ने भी बुधवार को अमेरिका में एआइ सुरक्षा के लिए अनिवार्य राष्ट्रीय नियम बनाए जाने का समर्थन किया। इसी बीच कैलिफोर्निया एआइ उत्पादों की स्वतंत्र सुरक्षा जांच से जुड़े नियम लागू करने वाला पहला अमेरिकी राज्य बन गया है।

राज्य के गवर्नर गैविन न्यूसम ने बुधवार को उस विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दिया, जिसमें स्वतंत्र ऑडिटर एआइ उत्पादों की सुरक्षा का मूल्यांकन करेंगे। ओपनएआई के कार्यकारी क्रिस लेहेन ने भी इस कानून का समर्थन किया है।

इससे पहले जुलाई में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के दोनों दलों के छह सांसदों ने एक विधेयक पेश किया था। इसमें सबसे शक्तिशाली एआई मॉडल बनाने वाली कंपनियों के लिए स्वतंत्र सुरक्षा ऑडिट कराना जरूरी करने का प्रस्ताव है।

इन ऑडिटरों को अमेरिकी वाणिज्य विभाग से मान्यता देने और एआइ सुरक्षा की निगरानी के लिए नया पद बनाने का भी प्रस्ताव है। एआई के नियमन की मांग करने वालों में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट, दोनों दलों के सांसद शामिल हैं।

इनमें रिपब्लिकन टेड क्रूज, नैथानियल मोरान और जोश हाले तथा डेमोक्रेट एमी क्लोबुचर समेत कई सांसद शामिल हैं। सांसदों ने हाउस स्पीकर माइक जानसन से अगले सप्ताह एआई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग भी की है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बेतिया में कल लोक अदालत: ट्रैफिक चालानों पर 50% छूट
कानून

बेतिया में कल लोक अदालत: ट्रैफिक चालानों पर 50% छूट

मुंगेर में 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत, 14 बेंचों के साथ
कानून

मुंगेर में 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत, 14 बेंचों के साथ

दुर्ग में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: तैयारियों का आह्वान
कानून

दुर्ग में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: तैयारियों का आह्वान

बेतिया में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 27 बेंचों की तैयारी पूरी
कानून

बेतिया में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 27 बेंचों की तैयारी पूरी

बिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत: 12 सितंबर को 37 जिलों में 30 ट्रैफिक चालान काउंटर के साथ तेज़ न्याय
कानून

बिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत: 12 सितंबर को 37 जिलों में 30 ट्रैफिक चालान काउंटर के साथ तेज़ न्याय

PCB के फैसलों से बाबर आज़म की कप्तानी पर असर: क्यों हो रही है अलगाव
कानून

PCB के फैसलों से बाबर आज़म की कप्तानी पर असर: क्यों हो रही है अलगाव

बिलारी में लोक अदालत और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
कानून

बिलारी में लोक अदालत और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन

देश भर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत, केस व ट्रैफ़िक चालान का निपटारा संभव
कानून

देश भर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत, केस व ट्रैफ़िक चालान का निपटारा संभव

ताज़ा ख़बरें