होमअपराधसुप्रीम कोर्ट की लॉ ऑफिसर का iPhone मैग्नेट लगे डंडे से खींच कर चोरी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट की लॉ ऑफिसर का iPhone मैग्नेट लगे डंडे से खींच कर चोरी

नई दिल्ली के ब्रिटानिया चौक के पास सुप्रीम कोर्ट की लॉ ऑफिसर दीपिका देशवाल का iPhone 12 Pro, मैग्नेट लगे डंडे से कार के अंदर से खींच कर दो बदमाशों ने छीन लिया। सुभाष प्लेस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि मोबाइल में सरकारी कार्य से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

31 अगस्त 2026 को 04:33 am बजे
सुप्रीम कोर्ट की लॉ ऑफिसर का iPhone मैग्नेट लगे डंडे से खींच कर चोरी

सौजन्य से:- Navbharat Times

सुप्रीम कोर्ट की लॉ ऑफिसर दीपिका देशवाल से ब्रिटानिया चौक के पास मोबाइल स्नैचिंग हुई। आरोपियों ने मैग्नेट लगे डंडे से कार के अंदर से आईफोन खींच लिया। सुभाष प्लेस पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मोबाइल में अहम दस्तावेज भी थे।

नई दिल्ली: ब्रिटानिया चौक के पास सुप्रीम कोर्ट की लॉ ऑफिसर दीपिका देशवाल से मोबाइल स्नैचिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बदमाशों ने कार में बैठी दीपिका का आईफोन 12 प्रो मैग्नेट लगे डंडे की मदद से कार के अंदर से खींच लिया और मौके से फरार हो गए। सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दीपिका देशवाल पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट भी रह चुकी हैं।

पुलिस को दी शिकायत में दीपिका ने बताया कि वह बुधवार को करोल बाग की गफ्फार मार्केट से पीतमपुरा पुलिस लाइन में अपने घर जा रही थीं।

वह कार से ब्रिटानिया चौक पर पुलिस बूथ के पास पहुँचों।

तभी एक युवक पैदल उनके पास आया और कार की बाईं ओर की खिड़की के पास आया।

दीपिका ने बातचीत के लिए शीशा थोड़ा नीचे किया।

इसी दौरान दूसरे आरोपी ने ड्राइवर वाली साइड के शीशे पर दस्तक दी।

इसके बाद बाईं ओर खड़े आरोपी ने उनके मोबाइल को निशाना बनाया।

आरोप है कि उसके हाथ में एक डंडा था, जिसके आगे मैग्नेट लगा हुआ था।

उसने मैग्नेट की मदद से कार के अंदर रखा मोबाइल खींच लिया।

मोबाइल में थे अहम दस्तावेज

पुलिस के मुताबिक, मोबाइल में दीपिका देशवाल के पंजाब में सरकारी अधिकारी के तौर पर काम करने के दौरान के अहम दस्तावेज भी मौजूद थे। इनमें मानव तस्करी से जुड़े फोरेंसिक दस्तावेज और कई राज्यों में चल रहे ठगी के मामलों की FIR से जुड़ी फाइलें शामिल थीं। दीपिका ने घटना के बाद फोन को ट्रैक करने और डेटा सुरक्षित करने की कोशिश की। उन्होंने आरोपियों के ‘ठक-ठक गैंग’ से जुड़े होने की आशंका जताई है। पुलिस ने BNS की धारा 303 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे मेंटीना"टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।

टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।

टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।"... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना
अपराध

इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया
अपराध

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया
अपराध

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
अपराध

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है

ताज़ा ख़बरें