विवादित बयान पर सीएम ने दी कड़ी चेतावनी, कहा- बख्शा नहीं जाएगा कोई भी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी सांसद अनंत महाराज की तरफ से नेताजी को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि नेताजी के खिलाफ किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी या बयानबाजी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सौजन्य से:- आज तक
प्रवेश करें
विज्ञापन
एक्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत की आजादी दिलाने वाले एक सच्चे देशभक्त के रूप में पूरा देश और हर नागरिक सम्मान की नजर से देखता है. लेकिन हाल ही में बीजेपी सांसद अनंत महाराज की तरफ से नेताजी को लेकर कथित रूप से कुछ ऐसे बयान दिए जिस पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. इस पूरे मामले पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो टूक और कड़े शब्दों में अपनी बात रखी है.
अपनी ही पार्टी के सांसद की विवादित टिप्पणी पर सीएम शुभेंदु ने साफ तौर पर कहा है कि कानून व्यवस्था देश और राज्य के हर नागरिक के लिए बिल्कुल बराबर है. चाहे कोई भी हो. अगर किसी ने हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने की हिम्मत दिखाई है, तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
दरअसल, नागेन रॉय (अनंत महाराज) ने गांधी-नेहरू के आंदोलनों और आजादी के इतिहास पर सवाल उठाए. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज की प्रासंगिकता को खारिज करते हुए कहा, 'क्या नेताजी के पिता के पास कोई सत्ता थी? या वो खुद आजाद हिंद फौज बना रहे थे? वो सभी असल में ब्रिटिश सेना के भारतीय सैनिक थे. जर्मनों ने उन ब्रिटिश सैनिकों को बंदी बनाया और बाद में नेताजी को सौंप दिया. नेताजी ने उस मौके का सरासर गलत इस्तेमाल किया.
विज्ञापन
उन्होंने ब्रिटिश कालीन कानून व्यवस्था की तारीफ की और कहा, 'हमारे पूर्वजों ने आजाद हिंद फौज के किसी भी व्यक्ति को सजा नहीं दी थी. अगर आज कोई सरकार के खिलाफ हथियार उठाता है, तो उसे मेरा सामना करना पड़ेगा. ब्रिटिश शासन में भी कड़े नियम-कानून थे. तो फिर आजाद हिंद फौज ने अंग्रेजों के खिलाफ हथियार क्यों उठाए? उस समय उन्हें मृत्युदंड क्यों नहीं दिया गया?'
सीएम शुभेंदु बोले-कानून सबके लिए बराबर
शुभेंदु अधिकारी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल की धरती पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के खिलाफ किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी या बयानबाजी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार इस तरह की सोच का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करती और राज्य में ऐसा करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी.
सीएम ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अपनी साइबर सेल को बहुत स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर जो लोग झूठ फैला रहे हैं या नेताजी के सम्मान को ठेस पहुंचाने की हिमाकत कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस और सरकार इस पूरी हरकत को बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रही है.
विज्ञापन
प्रशासन का साफ कहना है कि अगर ऐसे लोग चाहते हैं कि उन पर कानूनी शिकंजा थोड़ा ढीला हो, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी. सोशल मीडिया पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए पोस्ट डालनी होगी, हालांकि इसके बावजूद पुलिस अपने नियमों और तय धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई जरूर करेगी.
यह भी पढ़ें: 'न BJP का कोई कार्यकर्ता था, न ही झंडा', ममता बनर्जी पर हमले के आरोपों पर बोले सीएम शुभेंदु अधिकारी
मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित करके उनका जो मान बढ़ाया है, पूरा देश उसकी सराहना करता है. इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए राज्य में अब हर एक 'एमएलए सेवा केंद्र'का नाम बदलकर 'नेताजी सेवा केंद्र' रखा जाएगा.
उन्होंने यह भी जोड़ा कि उत्तर बंगाल से ताल्लुक रखने वाले तमाम लोग सच्चे देशभक्त हैं. सरकार और पुलिस मिलकर यह सुनिश्चित कर रही है कि भविष्य में कोई भी देश के महान नायकों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न जुटा सके.
---- समाप्त ----
विषय-वस्तुएँ:
ताज़ा हिंदी समाचार »
विज्ञापन
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
उप प्रमुख (आर. ए.) केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग में रिक्तियां

जे. एस. ए. की पूर्व भागीदार रचना राउत्रे ने चैम्बर्स ऑफ रचना राउत्रे का शुभारंभ किया

ट्रस्ट उपभोक्ता शिकायत दर्ज नहीं कर सकता है: केरल राज्य आयोग ने देवस्वम समिति की शिकायत को बनाए रखने योग्य ठहराते हुए आदेश को रद्द कर दिया

खेतान एंड कंपनी, डेंटन्स लिंक कानूनी, आई. एन. ओ. एक्स. ग्रीन एनर्जी पर होगन लवल्स कैडवालाडर का अभिनय ₹300 करोड़ क्यू. आई. पी.

विद्या एसोसिएट्स ने नित्यानंद के रत्नों और आभूषणों पर काम किया ₹108 करोड़ रुपये का आई. पी. ओ.

समाधानüटी पार्टनर्स ने अपने के. आर. के भारतीय कानून पहलुओं पर लिनजेमोंटेज को सलाह दी 710 मिलियन नैस्डैक स्टॉकहोम आई. पी. ओ.

खेतान एंड कंपनी, आईनॉक्स स्वच्छ ऊर्जा पर त्रिकोणीय अधिनियम ₹10,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित आई. पी. ओ.

लाइव लॉ ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट:14 अक्टूबर 2026
ताज़ा ख़बरें
- जंतर-मंतर पर 'बिना इजाज़त घुसने' का आरोप: कोर्ट ने CJP के दो नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
- दिल्ली अदालत के आदेश CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया 'अतिक्रमण' जंतर मंतर पर
- दिल्ली की अदालत ने भेजा आदेश CJP'एस. सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजा गया 5 दिन।
- दिल्ली उपभोक्ता आयोग ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस को भुगतान करने का निर्देश दिया ₹38,000 चोरी की मोटरसाइकिल के बावजूद 59-दिन में देरी
- शीर्ष 5 प्रमुख कानूनी खबरें: नालसर विवाद, राहुल गांधी, करूर भगदड़ और अधिक
- चिराग पासवान ने दागे केंद्रीय सरकार पर, कहा- शराबबंदी कानून को समीक्षा की जरूरत
- संस्थानों का भरोसा बनाये रखना और संविधान की रक्षा - एक दुविधा
- राष्ट्रीय रक्षा और सैन्य कानून के कार्यान्वयन में प्रगति

