होम›कानून›रेलकर्मियों का बड़ा लाभ: टाटानगर और राउरकेला में अदालतें लगेगी, WhatsApp से शिकायतें करें
कानून

रेलकर्मियों का बड़ा लाभ: टाटानगर और राउरकेला में अदालतें लगेगी, WhatsApp से शिकायतें करें

चक्रधरपुर रेल मंडल ने टाटानगर और राउरकेला में सेटलमेंट और ईएसीजी अदालतों का आयोजन किया है, जिससे रेलकर्मियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान होंगे।

11 अगस्त 2026 को 09:57 am बजे
रेलकर्मियों का बड़ा लाभ: टाटानगर और राउरकेला में अदालतें लगेगी, WhatsApp से शिकायतें करें

सौजन्य से:- Jagran

रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी: टाटानगर और राउरकेला में लगेगी सेटलमेंट अदालत, WhatsApp से करें शिकायत

चक्रधरपुर रेल मंडल टाटानगर और राउरकेला में सेटलमेंट व ईएसीजी अदालतें आयोजित कर रहा है। रेलकर्मियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ...और पढ़ें

HighLights

- टाटानगर और राउरकेला में सेटलमेंट व ईएसीजी अदालतें लगेंगी।

- रेलवे कर्मचारियों व आश्रितों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।

- आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026, ईमेल/व्हाट्सएप से करें।

जागरण संवाददाता, राउरकेला। रेलवे कर्मचारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से टाटानगर और राउरकेला में सेटलमेंट एवं ईएसीजी अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह अदालत दोनों स्थानों पर सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

इस अदालत का मुख्य उद्देश्य अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति और सामान्य सेवानिवृत्ति को छोड़कर अन्य संबंधित मामलों व शिकायतों का निपटान करना है, ताकि पात्र लाभार्थियों को राहत मिल सके।

मंडल कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पहली अदालत 23 अगस्त 2026 को टाटानगर के बागबेड़ा स्थित एमडीडीटीआई में लगाई जाएगी। इसके बाद 30 अगस्त 2026 को राउरकेला के ईएलएस स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इस पहल से रेलकर्मियों व उनके परिजनों को अपनी शिकायतें सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का एक बेहतरीन मंच प्राप्त होगा।

अदालत में अपने मामलों की सुनवाई के लिए पात्र आवेदकों को 17 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन जमा करना होगा। डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए रेलवे ने आवेदन के लिए ईमेल और व्हाट्सएप की सुविधा प्रदान की है।

आवेदक अपनी शिकायत या संबंधित दस्तावेज रेलवे की ईमेल आईडी srdpockp.ser@gmail.com पर भेज सकते हैं।

इसके अलावा, व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन भेजने के लिए दो मोबाइल नंबर 9771482610 और 9771488964 भी जारी किए गए हैं। तय तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम
कानून

हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में
कानून

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध
कानून

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश
कानून

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया
कानून

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात
कानून

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका
कानून

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
कानून

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया

ताज़ा ख़बरें