नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में अदालत ने सीबीआई के आरोपपत्र का संज्ञान लिया
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में अदालत ने सीबीआई के आरोपपत्र पर संज्ञान लिया। अदालत ने 13 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई करने के लिए आरोपपत्र पर संज्ञान लिया है। अदालत ने मीडिया पर गवाहों के नाम प्रकाशित करने पर नाराजगी जताई और जिम्मेदार मीडिया से सावधानी बरतने का आग्रह किया।

सौजन्य से:- Hindustan
नीट मामले में अदालत ने सीबीआई के आरोपपत्र का संज्ञान लिया
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई के आरोपपत्र पर अदालत ने संज्ञान लिया। विशेष जज अजय गुप्ता की अदालत में 13 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई होगी। अदालत ने मीडिया द्वारा गवाहों के नाम प्रकाशित करने पर नाराजगी जताई और जिम्मेदार मीडिया से सावधानी बरतने का आग्रह किया।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई के आरोपपत्र पर अदालत ने बुधवार को संज्ञान लिया। इस मामले में आरोपपत्र पर बहस गुरुवार से शुरू होगी। राउज एवेन्यू स्थित विशेष जज अजय गुप्ता की अदालत ने 13 आरोपियों के खिलाफ जांच एजेंसी की अंतिम रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है। सीबआई ने हाल में प्रश्नपत्र लीक व सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली फास्ट ट्रैक अदालत के सामने अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट पेश की थी। जांच एजेंसी ने कार्यवाही के दौरान अदालत से कहा कि जिन गवाहों के नाम मीडिया में छापे जा रहे हैं, उनमें से कुछ नाबालिग भी हो सकते हैं।
आरोप पत्र के कुछ हिस्से लगातार अखबारों में प्रकाशित किए जा रहे हैं। अदालत ने इस मामले में गवाहों के नाम अखबारों में प्रकाशित किए जाने पर नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि यह बहुत चौंकाने वाली बात है कि जो बातें अभी तक अदालत में नहीं कही गईं हैं। वह सिर्फ अभी आरोपपत्र का हिस्सा हैं। उनका मीडिया में सार्वजनिक होना बेहद चौंकाने वाला है। अदालत ने कहा कि बेशक इस पर कोई आदेश नहीं दिए जा रहे, लेकिन जिम्मेदार मीडिया को ऐसी चीजों से बचना चाहिए। अदालत ने कहा कि मीडिया को आगे से इस तरह के तथ्यों के प्रकाशन से पहले पुष्टि की हिदायत दी जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
नीट प्रश्नपत्र लीक मामला: अदालत ने सीबीआई के आरोपपत्र पर संज्ञान लिया

विवादित बयान पर CM ने दी कड़ी चेतावनी, कहा- बख्शा नहीं जाएगा कोई भी

दिल्ली में 12 सितंबर को भ्रष्टाचार की शिकायतों का त्वरित निपटान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत होगी

हवाएँ अब रौशनी का फ़ैसला करेंगी: कवियों के गहरे अर्थ

हरदोई में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियाँ: अधिक से अधिक मामले निपटाने पर फोकस

न्यायाधिकरण सुधार विधेयक 2026 : क्या इसके कोई फायदे हैं या घाटे?

फ्रांस में टेलीमार्केटिंग कॉल पर प्रतिबंध, भारत में नियम क्या कहते हैं?

डिजिटल परिवर्तन: कानून की पहुंच बढ़ाने की दिशा में कदम
ताज़ा ख़बरें
- 12 सितंबर को जींद के न्यायिक परिसर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- राष्ट्रीय लोक अदालत में जल्द निर्णय, अधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारी
- बेसिक शिक्षा विभाग के 59 मामले 20 अगस्त तक निपटाने के दिए निर्देश
- शहरी विकास कानून ने नागरिकों को बुनियादी ढांचे की बाधाओं को दूर करने में मदद कैसे की?
- 12 सितंबर को हाथरस में राष्ट्रीय लोक अदालत की रणनीति पर व्यापक चर्चा
- JDU का दो टूक: बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा का कोई सवाल नहीं!
- रेलकर्मियों का बड़ा लाभ: टाटानगर और राउरकेला में अदालतें लगेगी, WhatsApp से शिकायतें करें
- सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुकंपा नियुक्ति को कल्याणकारी उपाय का दर्जा

