सुप्रीम कोर्ट ने CJP मार्च पर रोक नहीं लगाई, सरकार पर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी
दिल्ली में 5 सितंबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च पर याचिका दाखिल करने के बावजूद, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया। अदालत ने बताया कि अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है कि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार का असंतोष हो सकता है और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। 10 सितंबर को इस मामले पर सुनवाई की जाएगी, और साथ ही केंद्र द्वारा FIR हटाने के आवेदन को भी अगले दिन सूचीबद्ध किया गया है।

सौजन्य से:- aajtak.in
Advertisement
दिल्ली में 5 सितंबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मार्च पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि 'अभी ऐसी कोई ठोस वजह नहीं है, जिससे यह माना जाए कि मार्च के दौरान कोई अप्रिय घटना होगी. कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और उम्मीद है कि सभी पक्ष कानून के दायरे में शांतिपूर्ण तरीके से काम करेंगे'.
Advertisement
CJP ने 5 सितंबर को इंडिया गेट पर मार्च का ऐलान किया है. इसे लेकर एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मार्च रोकने की मांग की थी. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील डॉ. रिजवान ने कहा कि मार्च की घोषणा सोशल मीडिया पर की गई है, जबकि उनकी जानकारी के मुताबिक इसके लिए अभी अनुमति नहीं ली गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आगे कोई चिंताजनक स्थिति बनती है तो उसे अदालत के सामने रखा जा सकता है. कोर्ट ने याचिका को सॉलिसिटर जनरल के सामने रखने को कहा है. मामले को लंबित याचिकाओं के साथ 10 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है.
वकील ने दिल्ली की संवेदनशीलता का मुद्दा उठाया
रिजवान ने कहा कि विरोध करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन इसके लिए तय प्रक्रिया का पालन होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मार्च का ऐलान हो चुका है, जबकि अभी तक अनुमति नहीं ली गई है. वकील ने 12 और 13 सितंबर को राजधानी में अंतरराष्ट्रीय गणमान्य लोगों के आने का भी हवाला दिया. उनका कहना था कि ऐसे समय में प्रदर्शन के दौरान छोटी सी घटना भी बड़ा सवाल खड़ा कर सकती है. उन्होंने पहले की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी आशंका अनुभव पर आधारित है.
Advertisement
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ती है तो पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े होंगे. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनकी दलील विरोध के अधिकार के खिलाफ नहीं है.
SC ने कहा- अभी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि मामले के दो पहलू हैं. एक कानून-व्यवस्था से जुड़ा है, जबकि दूसरा नीतिगत है. ऐसे में संबंधित पक्षों को बातचीत के जरिए समाधान निकालने का मौका दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि 'शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी है'. वही तय करेंगी कि क्या कानून के दायरे में है और क्या गैरकानूनी. कोर्ट का कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई ठोस आधार नहीं है, जिससे माना जाए कि मार्च के दौरान कुछ गलत होने वाला है. कोर्ट ने दोनों पक्षों से जिम्मेदारी, शांति बनाए रखने तथा कानून का पालन करने की उम्मीद जताई.
FIR को लेकर केंद्र ने रखा नया आवेदन
सुनवाई के दौरान छात्र विरोध से जुड़े FIR का मुद्दा भी सामने आया. सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केंद्र की ओर से FIR को खत्म करने की मांग को लेकर आवेदन दिया जा रहा है. इसमें संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत सुप्रीम कोर्ट की शक्ति का इस्तेमाल करने की मांग की गई है. जनरल ने इस आवेदन को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया. सुप्रीम कोर्ट ने इसे अगले दिन सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई. कोर्ट ने कहा कि अगर पक्षकार किसी समझौते या समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो उसे लेकर अदालत को कोई परेशानी नहीं है.
Advertisement
मार्च रोकने के लिए आदेश क्यों नहीं दिया?
याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि अगर प्रदर्शनकारी या उनके वकील अदालत के सामने मौजूद होकर कोर्ट के आदेश के प्रति सम्मान दिखाएं तो स्थिति बेहतर हो सकती है. इस पर सूर्यकांत ने कहा कि अदालत किसी ऐसे समूह को कैसे मजबूर कर सकती है, जो उसके सामने एक संगठित या चिन्हित पक्ष के तौर पर मौजूद ही नहीं है.
वहीं, वकील ने ब्रिक्स सम्मेलन का हवाला देते हुए कहा कि राजधानी में इस समय संवेदनशीलता अधिक है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया की मौजूदगी का भी जिक्र किया. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इन आशंकाओं को मार्च पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त आधार नहीं माना.
10 सितंबर को फिर होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि अगर आगे कोई अप्रिय घटना होती है या स्थिति चिंताजनक बनती है तो याचिकाकर्ता फिर अदालत का रुख कर सकता है. फिलहाल 5 सितंबर के मार्च पर कोई रोक नहीं है.
मामले को लंबित छात्र विरोध से जुड़ी याचिकाओं के साथ 10 सितंबर को सुनवाई के लिए रखा गया है. इस बीच मार्च को लेकर कानून-व्यवस्था से जुड़ा फैसला सरकार और प्रशासन को लेना होगा.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Read more!
Advertisement
Latest News in Hindi »
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने दो साल की देरी के बाद 3‑महीने की सीमा तोड़ते हुए आदेश सुनाया
- साइंस‑आधारित जांच व निजता: सुप्रीम कोर्ट ने किया जरूरी संतुलन पर ज़ोर
- शिवसेना पार्षद के डॉक्टर पर हमले के जमानत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए, सड़कों पर ऐसे लोगों का हक नहीं
- छह महीने से अधिक आरक्षित फैसले पर पुनः सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश को आवेदन का अधिकार
- 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत: पेंडिंग ट्रैफिक चालानों का आसान निपटारा और बड़ी छूट
- सुप्रीम कोर्ट ने नगा उग्रवादी होपेसन निंगशेन की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर, अपील तक दिल्ली से बाहर न जाने की शर्त लगाई
- सच्चाई की तलाश में: सुप्रीम कोर्ट ने 9 साल बाद दुष्कर्म के दोषी को रिहा किया
- हाईकोर्ट ने कहा: क्लोजर रिपोर्ट के बाद भी मजिस्ट्रेट सीधे तलब कर सकते हैं

