होमअपराधप्रतापगढ़ में चंद्रशेखर आज़ाद ने सरकार पर कड़ी निंदा, अर्थव्यवस्था को कुछ पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी कहा
अपराध

प्रतापगढ़ में चंद्रशेखर आज़ाद ने सरकार पर कड़ी निंदा, अर्थव्यवस्था को कुछ पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी कहा

चंद्रशेखर आज़ाद ने प्रतापगढ़ में आयोजित सम्मेलन में केंद्र‑राज्य सरकार को महंगाई, कानून‑व्यवस्था की गिरावट और नौकरियों में भ्रष्टाचार के लिए गंभीर तौर पर टोका। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था कुछ बड़े पूंजीपतियों के पास गिरवी है और युवाओं को रोजगार तथा महिलाओं को सुरक्षा का आश्वासन दिया।

2 सितंबर 2026 को 12:32 pm बजे
प्रतापगढ़ में चंद्रशेखर आज़ाद ने सरकार पर कड़ी निंदा, अर्थव्यवस्था को कुछ पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी कहा

सौजन्य से:- Jagran

प्रतापगढ़ पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था फेल, नौकरियों में हो रहा भ्रष्टाचार

चंद्रशेखर आजाद ने प्रतापगढ़ में केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला, कहा भारतीय अर्थव्यवस्था चंद पूंजीपतियों के पास गिरवी है।

HighLights

- अर्थव्यवस्था चंद पूंजीपतियों के पास गिरवी: चंद्रशेखर आजाद।

- महंगाई, कानून व्यवस्था, रोजगार पर सरकार को घेरा।

- युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा का वादा किया।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को महकनी में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था के बढ़ते आंकड़े दिखाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

भारतीय अर्थव्यवस्था चंद पूंजीपतियों के पास गिरवी है। बड़े घरानों के करोड़ों रुपये का ऋण माफ कर दिया जाता है। गरीब की आरसी जारी होती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल है। युवा रोजगार के लिए परेशान हैं। कार्यक्रम के दौरान बारिश के बीच भी भीड़ वहां जमा रही।

देवांश रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि देश की जनता महंगाई से परेशान है। चीनी के दामों में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई तो इसका लाभ किसको मिला। किसानों को या उद्योग पतियों को। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। संविधान पर लगातार हमला हो रहा है। मगर जनता समझदार है।

नौकरियों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है: चंद्रशेखर

उन्होंने कहा कि शामली में अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। प्रतापगढ़ में सौरभ विश्वकर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती है। उनके परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था आखिरकार कहां पर है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

नौकरियों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। अपने चहेतों को रोजगार दिया जा रहा है। मगर अब ऐसा नहीं चलेगा। कहा कि यदि जनता ने विधानसभा चुनाव में सेवा करने का मौका दिया तो युवाओं को रोजगार मिलेगा। महिलाएं और बहन-बेटियां आगे बढ़ेंगी। उनकी तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख पाएगा।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

चंद्रशेखर आजाद ने मंडल आयोग के लिए बीपी सिंह और अर्जुन सिंह की तारीफ करते हुए उनको और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की। कहा कि कल मऊ जिले के मधुबन के कार्यक्रम में बड़ा प्यार मिला था, आज प्रतापगढ़ दिल में बस गया। इस मौके पर विश्वनाथगंज विधानसभा से उनकी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरने वाले हरिशचंद्र सरोज के लिए जनता से समर्थन भी मांगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बेटियां भी मौजूद रहीं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं से इस जोश और जज्बे को कायम रखनी की अपील भी की। सम्मेलन के बाद पैदल यात्रा भी निकाली।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में सिपाहियों पर कार चढ़ाने कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़े दो लोग

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना
अपराध

इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया
अपराध

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया
अपराध

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
अपराध

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है

ताज़ा ख़बरें