भिवानी अदालत ने भाजपा नेता के बेटे की हत्या में शमशेर, सुनीता और नवीन को उम्रकैद की सजा सुनाई
भिवानी की न्यायालय ने 2019 में हुए भाजपा नेता गुणपाल चेयरमैन के बेटे प्रमोद पूनिया की हत्या में युवती के पिता शमशेर, माँ सुनीता और भाई नवीन को आजीवन कारावास की सजा दी। जज मनीष कुमार ने बताया कि उन्होंने घर में घुसकर कुल्हाड़ी व तेजधार हथियारों से प्रमोद की हत्या की थी। यह फैसला तीनों को दोषी ठहराते हुए सुनाया गया।

सौजन्य से:- Jagran
BJP नेता के बेटे प्रमोद पूनिया हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, युवती के माता-पिता और भाई को उम्रकैद
भिवानी की अदालत ने 2019 के भाजपा नेता के बेटे प्रमोद पूनिया हत्याकांड में तीन आरोपितों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
HighLights
- प्रमोद पूनिया हत्याकांड में अदालत ने फैसला सुनाया
- तीन आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा मिली
- भाजपा नेता गुणपाल चेयरमैन के बेटे थे प्रमोद
जागरण संवाददाता, भिवानी। गांव धारवानबास में वर्ष 2019 में हुए भाजपा नेता गुणपाल चेयरमैन के बेटे प्रमोद पूनिया हत्याकांड में अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए तीन आरोपितों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
जज मनीष कुमार की अदालत ने मामले में युवती के पिता शमशेर, मां सुनीता और भाई नवीन को आजीवन कारावास की सजा दी। तीनों पर प्रमोद की हत्या करने का आरोप था।
भाजपा नेता गुणपाल ने बताया कि मामले में युवती के पिता शमशेर, मां सुनीता और भाई नवीन ने घर में घुसकर प्रमोद पर कुल्हाड़ी व तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में तीन आरोपित थे, जिन्हें अदालत ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
अदालत के फैसले से वे संतुष्ट हैं। गुणपाल चेयरमैन वर्ष 2014 में बीजेपी की टिकट पर तोशाम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। वह तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी के खिलाफ चुनाव मैदान में थे। गुणपाल चेयरमैन को सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के करीबियों में भी माना जाता रहा है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने दो साल की देरी के बाद 3‑महीने की सीमा तोड़ते हुए आदेश सुनाया
- साइंस‑आधारित जांच व निजता: सुप्रीम कोर्ट ने किया जरूरी संतुलन पर ज़ोर
- शिवसेना पार्षद के डॉक्टर पर हमले के जमानत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए, सड़कों पर ऐसे लोगों का हक नहीं
- छह महीने से अधिक आरक्षित फैसले पर पुनः सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश को आवेदन का अधिकार
- 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत: पेंडिंग ट्रैफिक चालानों का आसान निपटारा और बड़ी छूट
- सुप्रीम कोर्ट ने नगा उग्रवादी होपेसन निंगशेन की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर, अपील तक दिल्ली से बाहर न जाने की शर्त लगाई
- सच्चाई की तलाश में: सुप्रीम कोर्ट ने 9 साल बाद दुष्कर्म के दोषी को रिहा किया
- हाईकोर्ट ने कहा: क्लोजर रिपोर्ट के बाद भी मजिस्ट्रेट सीधे तलब कर सकते हैं

