आगरा के राष्ट्रीय लोक अदालत ने 6.76 लाख मामलों का निपटारा, वादकारियों को मिली राहत
आगरा के दीवनी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में एक ही दिन में 6,76,335 मुकदमों का निस्तारण हुआ, जहाँ जिला जज संजय कुमार मलिक ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। वर्चुअल न्यायालय के माध्यम से 1,53,000 मोटर वाहन चालानों को सुलझाया गया और 1,341 बैंक‑पूर्व मामलों में लगभग 11.98 करोड़ रुपये का समझौता किया गया, जिससे कई सालों से इंतजार कर रहे वादकारियों को राहत मिली।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aa5ac7213af31301f0fbc98","slug":"over-six-lakh-cases-settled-at-national-lok-adalat-in-agra-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत: दीवानी में दिखा मेले जैसा नजारा, 6.76 लाख मामलों का हुआ निस्तारण; वादकारियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत: दीवानी में दिखा मेले जैसा नजारा, 6.76 लाख मामलों का हुआ निस्तारण; वादकारियों को मिली राहत
Sun, 13 Sep 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:01 AM IST
सार
राष्ट्रीय लोक अदालत में वर्चुअल न्यायालय के माध्यम से 1.53 लाख मोटर वाहन चालानों का भी निपटारा हुआ। विभिन्न बैंकों के 1,341 मुकदमा-पूर्व मामलों में करीब 11.98 करोड़ रुपये का समझौता हुआ।
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के दीवानी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 6,76,335 मामले सुलझाए गए। जिला जज संजय कुमार मलिक ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। एक ही दिन में वर्षों से न्याय के लिए तरस रहे लाखों वादकारियों को राहत मिली। दीवानी और तहसील परिसरों में मेले जैसा नजारा रहा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में पीड़ित पक्षों को कुल 10.95 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति दिलाई गई। जिला जज ने चार मामलों का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों ने 1,365 अन्य वादों का निपटारा किया, जिनमें 44.23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रामविलास ने 140 मामलों का निस्तारण किया।
परिवार न्यायालयों में 86 मामले निपटे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य न्यायालयों ने 13,222 वाद निपटाए। जिला उपभोक्ता आयोग, स्थायी लोक अदालत और वाणिज्यिक न्यायालयों ने 37 मामलों का निस्तारण किया। वर्चुअल न्यायालय के माध्यम से 1.53 लाख मोटर वाहन चालानों का भी निपटारा हुआ। विभिन्न बैंकों के 1,341 मुकदमा-पूर्व मामलों में करीब 11.98 करोड़ रुपये का समझौता हुआ।
विज्ञापन
बुजुर्ग मां के सहारे जिंदगी काट रहे दिव्यांग शिव सिंह
दो लाख रुपये का बिजली बिल जमा कर कुछ राहत पाने की उम्मीद में शमसाबाद के गांव बिसेरी निवासी दिव्यांग शिव सिंह किसी से मांगकर लाई गई व्हील चेयर पर राष्ट्रीय लोक अदालत पहुंचे। मगर अदालत में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का काउंटर नहीं मिला। वह निराश होकर लौटे। 20 साल पहले पिता की मौत के बाद से वह बुजुर्ग मां के साथ रहते हैं। जिंदगी पहले ही मुश्किलों से भरी है, ऊपर से दो लाख रुपये का बिजली बिल उनके लिए बड़ा बोझ बना हुआ है।
चालान का समाधान कराने पहुंचे लोग
लोक अदालत में बिजली के बिल और गाड़ियों के चालान के समाधान के लिए अधिक लोग पहुंचे। टोरेंट पावर लिमिटेड के काउंटर पर अपना नंबर आने के लिए तो ई-सेवा केंद्र पर चालान की चार्जशीट निकलवाने के लिए सुबह से शाम तक वादकारी लाइन में लगे रहे। गोकुलपुरा निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनकी मां विमला देवी के नाम पर बिजली कनेक्शन है। दो साल पहले दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने 2 लाख रुपये बिजली बिल बकाया का नोटिस दिया। जमा न करने टोरेंट के कर्मचारी कनेक्शन काट गए। दो साल से पड़ोसियों मदद से घर में बिजली का उजाला कर रहे हैं।
12 साल से भटक रहीं थीं आरती, जज ने दिखाई मानवता
जिंदगी ने आरती गुप्ता को कई बार तोड़ा लेकिन इन्साफ की उम्मीद उन्होंने नहीं छोड़ी। ट्रांस यमुना निवासी आरती के खिलाफ 12 साल पहले थाना एत्माद्दौला में बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पति ने करीब 30 साल पहले आत्महत्या कर ली थी। बेटा भी अलग रहता है। बीते 12 वर्षों से इन्साफ की आस में अदालत की चौखट पर आती-जाती रहीं। राष्ट्रीय लोक अदालत में उनकी पीड़ा सामने आई तो विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट पवन श्रीवास्तव ने मानवता दिखाई और शमन शुल्क कम कर दिया। अधिवक्ताओं ने आरती की ओर से शमन शुल्क जमा कर मानवता की मिसाल पेश की। लंबे इंतजार के बाद मिली यह मदद आरती के लिए केवल आर्थिक राहत नहीं बल्कि यह एहसास भी थी कि मुश्किल समय में इन्सानियत अभी जिंदा है।

Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने प्रमुख मामलों में नई व्याख्याएँ दी: धोखे‑से‑सेक्स को अपराध नहीं, उम्र‑सिद्धि न होने पर भी रेप का आरोप लागू, साझेदारी‑संपत्ति का मूल्यांकन तिथि‑आधारित, और 2015‑पूर्व भूमि‑अधिग्रहण में 1894‑एक्ट के तहत ब्याज गणना

किराएदार ने खुद को मालिक बताया, दिल्ली हाई कोर्ट ने दलील को खारिज किया

सुप्रीम कोर्ट ने काले हिरण तस्कर को जमानत नहीं दी, 65 किलोग्राम मांस व हथियार बरामद

बिजली चोरी के 25 साल पुराने केसों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाया

राष्ट्रीय लोक अदालत में 9,733 मामलों का त्वरित निपटारा, 9.25 करोड़ रुपये का समझौता तय

नोएडा लोटस‑300 खरीदारों को मिला पूर्ण स्वामित्व, सुप्रीम कोर्ट ने पाबंदी हटाई

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: आईएएस पूजा सिंघल की 18 करोड़ घोटाला याचिका पर होगा फैसला

रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 9.13 लाख प्री‑लिटिगेशन वादों का निपटारा, 367 करोड़ से अधिक का सेटलमेंट
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पर लगे पॉक्सो केस को रद्द किया, शारीरिक दंड को यौन अपराध नहीं मानते हुए
- रांची की राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान का दंगों भरा माहौल, नागरिकों की बढ़ती नाराजगी
- सुप्रीम कोर्ट ने 14‑साल की नाबालिग के प्रति हिंसा को गंभीर माना, आरोपियों को खुला घूमते रहने से रोकने की पुकार
- हाईकोर्ट ने गाज़ियाबाद में एससी‑एसटी केस रद्द, जातिगत इरादा न ठहराया
- भजनपुरा दंगे में पुलिस ने दीवार तोड़ कर भागा, पांचों को दंगे और तोड़फोड़ में दोषी माना गया
- दिल्ली हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर जमानत प्राप्त करने वाले आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
- महाराजगंज में आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित समाधान की नई उम्मीद
- मथुरा लोक अदालत ने 2.87 लाख वादों का समाधान किया, 20.55 करोड़ रुपये मुआवजे के आदेश भी