शरई अदालत में बढ़ते तलाक‑नफका के केस, हर महीने 30 मामले, काउंसलिंग से समाधान
कानपुर में पारिवारिक विवाद, तलाक और महिलाओं व बच्चों के भरण‑पोषण से जुड़े मामलों की संख्या तेज़ी से बढ़ी है, जहाँ औसतन हर महीने 30 केस शरई अदालत तक पहुँचते हैं। अदालत में काज़ी और काउंसलर दोनों पक्षों को बुलाकर शरीअत के अनुसार निर्णय देने और आपसी सहमति व काउंसलिंग के ज़रिये समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

सौजन्य से:- Amar Ujala
दरकते रिश्ते: शरई अदालत में हर महीने आ रहे 30 मामले, नफका व तलाक के केसों से चिंता, काउंसलिंग से करा रहे फैसले
Kanpur News: शहर में पारिवारिक विवाद, तलाक और महिलाओं व बच्चों के भरण-पोषण से जुड़े मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सुन्नी दारुलकजा और मोहकमा-ए-शरिया दारुलकजा के आंकड़ों के मुताबिक, हर महीने औसतन 30 मामले शरई अदालतों में पहुंच रहे हैं।
विस्तार
कानपुर में तलाक, रिश्तों में दरार और महिलाओं और बच्चों के भरण-पोषण (नफका) से जुड़े मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अपने और मासूम बच्चों के हक के लिए महिलाएं शरई अदालत का दरवाजा खटखटा रही हैं। सुन्नी दारुलकजा, मोहकमा-ए-शरिया दारुलकजा व काउंसलिंग सेटंर्स से मिले आंकड़ों के अनुसार शहर में हर महीने औसतन 30 ऐसे मामले शरई अदालत पहुंच रहे हैं। कई मामलों में तो पतियों ने इद्दत की अवधि के दौरान भी पत्नी का जायज खर्च नहीं उठाया। शरई अदालत में काजी और काउंसलर्स दोनों पक्षों को बुलाकर शरीअत के मुताबिक फैसला कराने की कोशिश कर रहे हैं।
केस-1: जाजमऊ निवासी महिला का पति से विवाद के बाद तलाक हो गया। शरीअत के मुताबिक इद्दत की तीन महीने की अवधि के दौरान पत्नी को नफका (भोजन, कपड़े व रहने का खर्च) देना अनिवार्य होता है लेकिन पति ने महिला को एक रुपया तक नहीं दिया। मजबूरी में महिला को शरई अदालत जाना पड़ा, जहां उलेमाओं ने पति को इद्दत का पूरा खर्च चुकाने का सख्त आदेश दिया।
केस-2: पति से अनबन के बाद चमनगंज की महिला दो छोटे बच्चों के साथ आठ महीने से अपने मायके में है। इस दौरान पति ने न तो उसका हालचाल लिया, न ही बच्चों की पढ़ाई व दूध-दवा के लिए कोई रकम भेजी। महिला ने शरई अदालत में अर्जी देकर मांग की है कि पति पर बच्चों की परवरिश की आर्थिक जिम्मेदारी तय की जाए।
केस-3: पहली पत्नी और बच्ची को छोड़ा बेसहारा बाबूपुरवा के रहने वाले एक शख्स ने पहली पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी और चार साल की बेटी को बेघर कर दिया। बेटी की स्कूल फीस तक देने को तैयार नहीं है। शरई अदालत ने पति को तलब किया है, ताकि बच्ची के भविष्य के नफके का उचित फैसला हो सके।
पुरुषों में जिम्मेदारी से भागने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। शरीअत में पत्नी और बच्चों का नफका देना पति का फर्ज माना गया है। इसके बावजूद महिलाओं को अपने ही हक के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ रही है। -कारी सगीर आलम हबीबी, नायब शहर काजी सुन्नी दारुलकजा रजबी रोड
शरई अदालत ऐसे मामलों में आपसी सहमति और काउंसलिंग के जरिए महिलाओं को हक दिलाने का प्रयास किया जाता है। इस तरह के मामले हर महीने आ रहे हैं, जिसमें आपसी सहमति से निपटारा कराया जाता है। -मुफ्ती अब्दुल रशीद, अध्यक्ष दारुलकजा
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
LiveLaw ने लॉन्च किया ‘ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट’ – न्यायिक अपडेट अब तुरंत

श्रीलंका में ईस्टर बम हमले के सात साल बाद न्याय: 15 आरोपी को दो सौ वर्ष कारावास

उपप्रधानमंत्री ले टिएन चाउ ने संशोधित आपराधिक, भूमि, आवास और अचल‑संपत्ति व्यापार कानूनों पर सार्वजनिक परामर्श का निर्देश जारी किया

वीएनईआईडी से भूमि, आवास और अचल संपत्ति कानूनों पर जनमत संग्रह: जनता कैसे दे सकती है अपनी प्रतिक्रिया?

सुप्रीम कोर्ट में मेरठ सेंट्रल मार्केट मामले की सुनवाई, व्यापारियों को राहत की उम्मीद, महिलाओं ने 171वें दिन धरना जारी रखा

व्यवहारिक कार्यान्वयन से ही तय होती है कानून की असली गुणवत्ता

कानून के प्रभावी कार्यान्वयन की दिशा में कदम और उपलब्धियां

फ़िज़िक्स वॉलह: किफ़ायती ई‑ड्यूक्शन से लाखों छात्रों को सशक्त बनाने वाला मंच
ताज़ा ख़बरें
- भूमि सुधार अधिनियम के मसौदे को शीघ्र अंतिम रूप देने की मांग
- सुप्रीम कोर्ट का इकोसेंट्रिक मोड़: जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने प्रकृति‑केंद्रित न्याय की दिशा में कदम बढ़ाए
- सुप्रीम कोर्ट में मेरठ सेंट्रल मार्केट केस की सुनवाई: 44 संपत्तियों पर कार्रवाई की रिपोर्ट पेश, व्यापारियों की चिंता बढ़ी
- पश्चिम बंगाल में दल‑बदल विवाद के बीच दलबदल कानून को कड़ा करने की पुकार
- राष्ट्रपति के आदेश से दिल्ली हाईकोर्ट में सात नए जज, कुल संख्या 51 तक पहुँची
- अमेरिकी टैरिफ नियमों से भारतीय निर्यात में बढ़ी अनिश्चितता
- अमेरिका के 100% टैरिफ कानून से भारत के $140 अरब व्यापार को हो सकता है बड़ा झटका
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार हाईकोर्ट के 12 अपर जजों को स्थायी पद पर रखने की सिफारिश की

