फिल्म सितारों को 'कोई भी कानून से ऊपर नहीं'—मुंढे ने राष्ट्रपति की सार्वजनिक स्वास्थ्य अपील को समर्थन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म कलाकारों से हानिकारक उत्पादों के विज्ञापन न करने की अपील की, जिसे महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि लोकप्रियता कानून से छूट नहीं देती और सार्वजनिक स्वास्थ्य को समझौता नहीं किया जा सकता, इसी संदर्भ में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भी नोटिस जारी किया गया।

सौजन्य से:- ABP News
'कोई भी कानून से ऊपर नहीं...', फिल्म स्टार्स को तुकाराम मुंढे की चेतावनी, बोले- 'पब्लिक हेल्थ से समझौता नहीं'
महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने फिल्मी सितारों को हानिकारक प्रोडक्ट्स के विज्ञापन को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अपील का समर्थन किया है.
महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने फिल्मी सितारों को हानिकारक प्रोडक्ट्स के विज्ञापन को लेकर एक बार फिर चेतावनी दी है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उस अपील का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म कलाकारों से ऐसी चीजों का प्रचार नहीं करने को कहा था, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. मुंढे ने कहा कि किसी की लोकप्रियता उसे कानून से छूट नहीं देती और पब्लिक हेल्थ से समझौता नहीं किया जा सकता.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा था?
दरअसल, 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ था. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्मी सितारों से ऐसे प्रोडक्ट्स का विज्ञापन न करने की अपील की, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.
'असली स्टार वही है जो रोशनी फैलाता है, अंधेरा नहीं...'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था, 'फिल्म कलाकारों का समाज पर बड़ा प्रभाव होता है. जब फिल्म कलाकार अनुशासित जीवनशैली अपनाने और उसके फायदों के बारे में बात करते हैं, तो लाखों युवा उनसे प्रेरित होते हैं. मैं फिल्म स्टार्स से अनुरोध करती हूं कि वे ऐसी चीजों का सेवन या प्रचार न करें, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों. असली स्टार वही है जो रोशनी फैलाता है, अंधेरा नहीं.'
ये भी पढ़ें:- ‘न रिटर्न, न एक्सचेंज’, आदर जैन ने अलेखा आडवाणी संग डेढ़ साल बाद रजिस्टर कराई मैरिज, देखें तस्वीरें
तुकाराम मुंढे ने फिर दी चेतावनी
अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अपील पर महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकराम मुंढे का रिएक्शन सामने आया है. मुंढे ने राष्ट्रपति की क्लिप शेयर करते हुए फिल्मी स्टार्स को चेतावनी दी. उन्होंने लिखा, 'प्रभाव का मतलब कानून से छूट नहीं है. बाकी लोगों की तरह कलाकारों को भी कानून का सम्मान करना चाहिए कि किसी प्रोडक्ट, आदत या चीज का प्रचार करते समय उनकी जिम्मेदारी भी होती है, क्योंकि लोग उनसे प्रभावित होते हैं.'
Influence is not immunity.
— Tukaram Mundhe (@Tukaram_IndIAS) September 23, 2026
Artists, like everyone else, must respect the law and recognise the responsibility that comes with endorsing products, behaviours and habits that shape public choices.
When influence is used to endorse food products, public health cannot be an…
उन्होंने आगे लिखा, 'अगर किसी खाने-पीने की चीज का प्रचार लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. महाराष्ट्र में हम ऐसे विज्ञापनों को लेकर कलाकारों को पहले ही नोटिस जारी कर चुके हैं, जो लोगों की सेहत के लिए चिंता की बात हैं. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. किसी कलाकार की लोकप्रियता उसे ऐसी चीजों का प्रचार करने की छूट नहीं देती, जो लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं. लोगों की सेहत से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं हो सकता.'
शाहरुख, अजय और टाइगर को भी भेजा गया था नोटिस
तुकाराम मुंढे का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब महाराष्ट्र FDA ने बॉलीवुड एक्टर्स शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के विज्ञापन को लेकर नोटिस भेजा था. 11 अगस्त को जारी किए गए इस नोटिस में FDA ने आरोप लगाया था कि ये विज्ञापन पान मसाला के सरोगेट प्रमोशन से जुड़ा है. मामले में FDA ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट (FSS Act) की धारा 24 और 53 का हवाला दिया था.
ये भी पढ़ें:- Video: राघव चड्ढा संग 'शक' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, हाथों में हाथ डाले दिखा कपल
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कोरबा में 12 दिसंबर को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत

सेलिब्रिटीज़ नहीं कर सकते स्वास्थ्य‑विज्ञापनों पर कानून को नज़रअंदाज़, FDA आयुक्त तुकाराम मुंढ़े ने दी कड़ी चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने डीएम मेधा रूपम को अकेले उत्तरदायी नहीं माना, 5 लाख रुपये के जुर्माने पर रोक

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लोकतंत्र के हमले का आरोप, आंतरिक झगड़े की रिपोर्टें उजागर

बॉम्बे हाई कोर्ट ने अदानी की ड्यूटी‑फ़्री बिक्री दलील को खारिज किया, निकोटीन पाउच पर भारतीय कानून लागू

मुंबई हाई कोर्ट ने अडानी की ड्यूटी‑फ्री दलील खारिज, निकोटीन पाउच अब भी भारतीय कानून के अंतर्गत

दिल्ली हाई कोर्ट पर फर्जी आदेश, ‘इंटरिम स्टे’ पैराग्राफ की जाँच का आदेश

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में आईपीएस प्रतिनियुक्ति के महत्व पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट को स्पष्टीकरण
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने नगर निकायों को आवासीय संपत्तियों में अवैध व्यावसायिक इस्तेमाल पर सील‑आदेश देने का निर्देश
- सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी प्रॉपर्टी के व्यावसायिक उपयोग पर सख्त रुख, नगर निगमों को कार्रवाई का आदेश
- उत्तर प्रदेश में 900 नई अदालतों की स्वीकृति, पहले चरण में कौन-सी अदालतें होंगी?
- सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर दवाओं के ऊँचे दामों को दिनदहाड़े डकैती बताया
- सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर दवा की 10 गुना एमआरपी को ‘दिनदहाड़े डकैती’ घोषित किया
- अलीगंज में आग के बाद सुप्रीम कोर्ट में एसआईटी रिपोर्ट पेश, विशेष टीम ने 51 अवैध इमारतों की जांच रिपोर्ट सौंपी
- रेवाड़ी में 3 अक्टूबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के नाम‑चिन्ह विवाद पर EC से समय सीमा माँगी

