होमअपराधएडल्ट एंटरटेनमेंट टैक्स से 30,000 ड्रोन, यूक्रेन का नया वित्तीय कदम
अपराध

एडल्ट एंटरटेनमेंट टैक्स से 30,000 ड्रोन, यूक्रेन का नया वित्तीय कदम

यूक्रेन सरकार एक बिल पर विचार कर रही है जिसमें एडल्ट कंटेंट से मिलने वाले करों को कानूनी रूप से शामिल किया जाएगा, जिससे लगभग 2.5 करोड़ डॉलर (≈237 करोड़ रुपये) की आय की उम्मीद है। इस राशि को युद्ध में उपयोग के लिये 30 हजार तक ड्रोन खरीदने में लगाया जा सकेगा। वर्तमान में एडल्ट कंटेंट बनाना और वितरित करना अवैध है, पर टैक्स भुगतान करने वाले को फिर भी कानूनी जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है।

7 सितंबर 2026 को 04:31 am बजे
एडल्ट एंटरटेनमेंट टैक्स से 30,000 ड्रोन, यूक्रेन का नया वित्तीय कदम

सौजन्य से:- ABP News

एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून

रूस से जंग के लिए पैसा जुटाने के लिए यूक्रेन एक नया कानून लाने की तैयारी कर रहा है. इल कानून के जरिए यूक्रेन को 30 हजार ड्रोन खरीदने तक के पैसे मिल सकते हैं.

रूस-यूक्रेन के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. रूस के खिलाफ चल रही जंग के लिए यूक्रेन पैसा जुटाने में लगा हुआ है. यूक्रेन पैसा जुटाने के लिए एक कानून बनाने पर विचार कर रहा है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन पोर्नोग्राफी को कानून बनाने पर विचार कर रही है. यूक्रेन के सांसद यारोस्लाव झेलेजन्याक के सपोर्ट वाले एक बिल में कहा गया है कि देश के एडल्ट एंटरटेनमेंट कारोबार को कानूनी अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाने से सरकार को टैक्स के रूप में 2.5 करोड़ डॉलर तक मिल सकते हैं. भारतीय करेंसी में यह रकम 237 करोड़ में बनते हैं.

खरीदे जा सकते हैं ड्रोन

संसद की वित्त समिति के अध्यक्ष झेलेजन्याक ने कहा कि इस पैसे से जंग में इस्तेमाल के लिए 30 हजार तक ड्रोन खरीदे जा सकते हैं. यूक्रेन में फिलहाल एडल्ट कंटेट बनाना और उसे दूसरों तक पहुंचाना गैरकानूनी है. इसके लिए 7 साल तक की जेल की सजा हो सकती है. फिर भी, भ्रष्ट पुलिस की मदद से एडल्ट कंटेंट इंडस्ट्री का विस्तार जारी है.

टैक्स देना अपराध

यूक्रेन के अधिकारियों ने हाल ही में एडल्ट कंटेंट बनाने वालों से टैक्स लेना शुरू किया है. मगर जो लोग सरकार को अपने इस काम के बारे में बताते हैं तो उन्हें अपराधी कहा जाता है क्योंकि ये यूक्रेन में अभी भी अपराध है. झेलेजन्याक ने कहा, एडल्ट कंटेंट बनाने वाली महिलाओं के पास दो रास्ते हैं. या तो वो टैक्स नहीं दें और आपराधिक केस का सामना करें. नहीं तो टैक्स दें और पोर्नोग्राफी कानून तोड़ने के आरोप में केस झेलें.

यूक्रेन के कुछ लोगों ने सरकार को अपनी कमाई की जानकारी दी थी. जिसके बाद यूक्रेनी सरकार की तरफ से उन्हें चिट्ठियां मिली. जिसमें उन पर टैक्स चोरी करनेके साथ गैरकानूनी तरीके से एडल्ट कंटेंट बनाने का आरोप लगाया गया.

ये भी पढ़ें: पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- 'आने वाले वक्त में...'

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना
अपराध

इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया
अपराध

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया
अपराध

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
अपराध

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है

ताज़ा ख़बरें