22 साल लंबे कानूनी लड़ाई के बाद बरी हुए पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन, कोर्ट ने माना- सबूत नाकाफी - former cricketer jacob martin acquitted in 22year fraud case
22 साल लंबे कानूनी लड़ाई के बाद बरी हुए पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन, कोर्ट ने माना- सबूत नाकाफी पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को 22 साल पुराने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले में दिल्ली कोर्ट ने बरी कर दिया है। अ…

सौजन्य से:- Jagran
22 साल लंबे कानूनी लड़ाई के बाद बरी हुए पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन, कोर्ट ने माना- सबूत नाकाफी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को 22 साल पुराने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले में दिल्ली कोर्ट ने बरी कर दिया है। अदालत ने आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूतों के अभाव का हवाला दिया, जिससे मार्टिन को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद राहत मिली।
HighLights
- पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल बाद बरी हुए।
- धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले से मिली मुक्ति।
- अदालत ने आरोपों के लिए पर्याप्त सबूत नहीं पाए।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को कोर्ट ने 22 साल पुराने धोखाधड़ी, जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल और आपराधिक साजिश के मामले में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और विश्वसनीय साक्ष्य नहीं मिले।
मामला वर्ष 2004 में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा था। मार्टिन ने बताया कि वर्ष 2004 में उनकी टीम इंग्लैंड खेलने गई थी। टीम का एक सदस्य वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी ब्रिटेन में रुक गया था। बाद में उसने फर्जी आव्रजन मुहर लगवाकर भारत लौटने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू हुई।
मूल एफआईआर में नहीं था मार्टिन का नाम
मार्टिन के अनुसार, मूल प्राथमिकी में उनका नाम नहीं था, लेकिन जांच के दौरान उन्हें मामले में आरोपित बना दिया गया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होने के कारण उनका नाम इस मामले से जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि इस मामले के कारण उन्हें लंबे समय तक मानसिक तनाव झेलना पड़ा। रेलवे की नौकरी भी चली गई और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से भी उन्हें 22 वर्षों तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
फैसले के बाद मार्टिन ने कहा कि 22 वर्ष बाद अदालत से मिली राहत उनके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है। उन्होंने इसे अपने लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि इतने लंबे समय से वह इस मामले के कारण परेशान थे।
भारत के लिए 10 एकदिवसीय मैच खेले
जैकब मार्टिन ने वर्ष 1999 से 2001 के बीच भारत के लिए 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इनमें आठ पारियों में उन्होंने 158 रन बनाए और उनका औसत 22.57 रहा। घरेलू क्रिकेट में वह बड़ौदा की ओर से खेले। इसके अलावा उन्होंने रेलवे और असम की टीमों का भी प्रतिनिधित्व किया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने दो साल की देरी के बाद 3‑महीने की सीमा तोड़ते हुए आदेश सुनाया
- साइंस‑आधारित जांच व निजता: सुप्रीम कोर्ट ने किया जरूरी संतुलन पर ज़ोर
- शिवसेना पार्षद के डॉक्टर पर हमले के जमानत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए, सड़कों पर ऐसे लोगों का हक नहीं
- छह महीने से अधिक आरक्षित फैसले पर पुनः सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश को आवेदन का अधिकार
- 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत: पेंडिंग ट्रैफिक चालानों का आसान निपटारा और बड़ी छूट
- सुप्रीम कोर्ट ने नगा उग्रवादी होपेसन निंगशेन की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर, अपील तक दिल्ली से बाहर न जाने की शर्त लगाई
- सच्चाई की तलाश में: सुप्रीम कोर्ट ने 9 साल बाद दुष्कर्म के दोषी को रिहा किया
- हाईकोर्ट ने कहा: क्लोजर रिपोर्ट के बाद भी मजिस्ट्रेट सीधे तलब कर सकते हैं

