होमअपराधसुप्रीम कोर्ट ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के भोजपुर में भारत भूषण तिवारी के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में सुनवाई से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को पटना हाई कोर्ट जाने की छूट दी।

30 जून 2026 को 05:23 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

सौजन्य से:- Jagran

भरत तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट ने पूछे 2 सवाल, याचिकाकर्ता का जवाब सुनते ही SC ने सुनवाई से ही कर दिया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के भोजपुर में भारत भूषण तिवारी के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। ...और पढ़ें

HighLights

- सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी मुठभेड़ याचिका पर सुनवाई से इनकार किया।

- याचिकाकर्ता को पहले पटना हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया।

- बिहार सरकार ने मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की है।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार के भोजपुर में भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया। हालांकि कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पटना हाई कोर्ट जाने की छूट दी है। जनहित याचिका में मुठभेड़ की जांच सीबीआई से कराने और जांच के लिए स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के गठन की मांग की गई थी।

मंगलवार को जनहित याचिका न्यायमूर्ति एमएम सुंद्रेश और जस्टिस शील नागू की पीठ के समक्ष सुनवाई पर लगी थी। जैसे ही याचिकाकर्ता वकील विशाल तिवारी ने मामले को गंभीर बताते हुए बहस करनी चाही, कोर्ट ने याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।

पहला सवाल

कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पहला सवाल किया कि वह हाई कोर्ट क्यों नहीं गया सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों आया है। हाई कोर्ट मामले की सुनवाई के लिए ज्यादा बेहतर है।

याचिकाकर्ता ने कहा कि इस मामले पर पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित है और ये मामला गंभीर है इसलिए शीर्ष अदालत को इस पर सुनवाई करनी चाहिए।

दूसरा सवाल

कोर्ट ने दूसरा सवाल किया कि याचिकाकर्ता कौन है?

जब याचिकाकर्ता ने कहा कि यह जनहित याचिका है तो कोर्ट ने साफ मना करते हुए कहा कि वह इस पर सुनवाई नहीं करेगा और कहा कि याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने की छूट है।

भरत तिवारी एनकाउंटर में CBI जांच की मांग

दाखिल याचिका में भारत भूषण को फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने का आरोप लगाते हुए मांग की गई थी कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। संबंधित पुलिस दल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की भी मांग की गई थी।

याचिका के मुताबिक, 17 जून को बिहार के भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ में भारत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी। इसमें उसके पिता के बयान का हवाला देते हुए दावा किया गया कि हथियार डालने के बाद भी पुलिस ने उसे गोली मार दी। हालांकि कोर्ट ने याचिका के गुणदोष पर कोई भी टिप्पणी किए बगैर मामले पर विचार करने से इनकार कर दिया।

खबरें और भी

बता दें कि बिहार सरकार ने शनिवार को इस घटना की न्यायिक जांच की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर: 8000 लोग; 300 पुलिस कर्मी और नेताओं का रेला, बिलौटी में ब्रह्मभोज की तस्वीरें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रुख किया
अपराध

राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रुख किया

उमर खालिद के मामले पर केंद्र सरकार से सवाल, थरूर ने कहा, 'बिना मुकदमे के 6 साल तक जेल में रखना न्याय का मजाक है'
अपराध

उमर खालिद के मामले पर केंद्र सरकार से सवाल, थरूर ने कहा, 'बिना मुकदमे के 6 साल तक जेल में रखना न्याय का मजाक है'

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में भारत भूषण तिवारी मुठभेड़ हत्याकांड की जांच को किया इंकार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में भारत भूषण तिवारी मुठभेड़ हत्याकांड की जांच को किया इंकार

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल नेताओं पर अंडे फेंकने वाले हमलों पर पश्चिम बंगाल सरकार से कार्रवाई और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया
अपराध

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल नेताओं पर अंडे फेंकने वाले हमलों पर पश्चिम बंगाल सरकार से कार्रवाई और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने 2024 के विरोध अपराधों के लिए हसीना के सहयोगी को जेल में डाल दिया
अपराध

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने 2024 के विरोध अपराधों के लिए हसीना के सहयोगी को जेल में डाल दिया

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अतिन घोष की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार की: एक नई उम्मीद
अपराध

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अतिन घोष की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार की: एक नई उम्मीद

भूख और थकान से न्यायिक निर्णयों में बदलाव: क्या भारत में न्यायाधीशों की व्यथित दशा अपराधियों के लिए भारी है?
अपराध

भूख और थकान से न्यायिक निर्णयों में बदलाव: क्या भारत में न्यायाधीशों की व्यथित दशा अपराधियों के लिए भारी है?

बंगाल का नया कानून vs ब्रिटिश 'पब्लिक सेफ्टी बिल': कितना अलग है?
अपराध

बंगाल का नया कानून vs ब्रिटिश 'पब्लिक सेफ्टी बिल': कितना अलग है?

ताज़ा ख़बरें