फास्ट-ट्रैक अदालतें कितनी तेजी से काम करती हैं? रेप और पॉक्सो केसों में देरी के सवाल का जवाब नहीं
फास्ट-ट्रैक अदालतें बनाने की घोषणा हुई है, लेकिन उनकी पिछली रिपोर्ट सुस्ती का शिकार हो गई है। रेप और पॉक्सो के 2.5 लाख मामले लंबित हैं और 1 साल में फैसले का था नियम।

सौजन्य से:- Hindustan
तय समय में इंसाफ नहीं कर पा रहीं फास्ट-ट्रैक अदालतें? 1 साल में फैसले का था नियम
देश की फास्ट-ट्रैक अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। रेप और पॉक्सो के 2.5 लाख केस पेंडिंग हैं। 2025 में दर्ज 1.4 लाख मामलों में से केवल 66.5 हजार ही निपटाए जा सके। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए केंद्र सरकार ने फास्ट-ट्रैक अदालतें बनाने की घोषणा की है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर फास्ट-ट्रैक अदालतें कितना फास्ट यानी तेजी से काम करती हैं और उनका पिछला रिकॉर्ड कैसा है।
देश भर में रेप और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए बनाए गए फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट (FTSCs) खुद सुस्ती का शिकार हो रहे हैं। इन विशेष अदालतों का मुख्य उद्देश्य अपराध का संज्ञान लेने के एक साल के भीतर ट्रायल पूरा करना था, लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक मामलों के निपटारे की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी है।
उम्मीद से बहुत कम है मामलों के निपटारे की रफ्तार
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में रेप और पॉक्सो के 1.4 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए, लेकिन इनमें से केवल 66,500 मामलों का ही निपटारा हो सका। 31 दिसंबर 2025 तक इन फास्ट-ट्रैक अदालतों में पेंडिंग मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2.5 लाख तक पहुंच गई।
2019 में जब से इन विशेष अदालतों का गठन हुआ है, तब से पिछले सात सालों में पेंडिंग केस का आंकड़ा लगातार 2 लाख के आसपास बना हुआ है, जबकि योजना के तहत ट्रायल को एक तय समयसीमा में पूरा करना अनिवार्य है।
योजना की मियाद 30 सितंबर तक बढ़ी
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को संसद में एक लिखित जवाब में बताया कि इस योजना को दो बार बढ़ाया जा चुका है। 790 फास्ट-ट्रैक विशेष अदालतों की स्थापना के लिए पिछला विस्तार 31 मार्च 2026 तक लागू था, जिसे अब बढ़ाकर इस साल 30 सितंबर तक कर दिया गया है। उच्च न्यायालयों से मिली जानकारी के मुताबिक, अप्रैल महीने तक 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 775 फास्ट-ट्रैक कोर्ट काम कर रहे थे। इन कार्यरत अदालतों में 398 विशेष ई-पॉक्सो अदालतें भी शामिल हैं।
केंद्र और राज्य 60:40 के अनुपात में उठाते हैं खर्च
इन अदालतों का खर्च केंद्र और राज्य सरकारें 60:40 के अनुपात में उठाती हैं। इस फंड से हर फास्ट-ट्रैक कोर्ट के लिए एक न्यायिक अधिकारी (जज) और सात सपोर्ट स्टाफ की सैलरी के साथ-साथ कोर्ट के रोजमर्रा के खर्चों को भी कवर किया जाता है।
कानून मंत्री के मुताबिक, योजना के शुरू होने से लेकर अब तक केंद्र सरकार अदालतों के सुचारू संचालन के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 1,260 करोड़ रुपये का अनुदान जारी कर चुकी है।
जजों की भर्ती राज्यों और हाईकोर्ट की जिम्मेदारी
कानून मंत्री ने बताया कि उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को पत्र लिखकर पॉक्सो एक्ट और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत तय समयसीमा का सख्ती से पालन करने और समय पर उचित कदम उठाने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट समेत जिला और अधीनस्थ अदालतों में जजों की भर्ती करना और खाली पदों को भरना पूरी तरह से राज्यों और संबंधित उच्च न्यायालयों (HCs) की जिम्मेदारी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Amit Kumarडिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
और पढ़ें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने दो साल की देरी के बाद 3‑महीने की सीमा तोड़ते हुए आदेश सुनाया
- साइंस‑आधारित जांच व निजता: सुप्रीम कोर्ट ने किया जरूरी संतुलन पर ज़ोर
- शिवसेना पार्षद के डॉक्टर पर हमले के जमानत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए, सड़कों पर ऐसे लोगों का हक नहीं
- छह महीने से अधिक आरक्षित फैसले पर पुनः सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश को आवेदन का अधिकार
- 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत: पेंडिंग ट्रैफिक चालानों का आसान निपटारा और बड़ी छूट
- सुप्रीम कोर्ट ने नगा उग्रवादी होपेसन निंगशेन की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर, अपील तक दिल्ली से बाहर न जाने की शर्त लगाई
- सच्चाई की तलाश में: सुप्रीम कोर्ट ने 9 साल बाद दुष्कर्म के दोषी को रिहा किया
- हाईकोर्ट ने कहा: क्लोजर रिपोर्ट के बाद भी मजिस्ट्रेट सीधे तलब कर सकते हैं

