होम›कानून›असदपुर में कानूनी जागरूकता शिविर: मध्यस्थता और लोक अदालत से विवाद सुलझाने की सलाह
कानून

असदपुर में कानूनी जागरूकता शिविर: मध्यस्थता और लोक अदालत से विवाद सुलझाने की सलाह

इटावा के असदपुर गाँव में ग्राम प्रधान रधुदेवी की अध्यक्षता में एक कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों को मध्यस्थता, वैकल्पिक विवाद निस्तारण (ADR) और लोक अदालत के जरिए मामलों को निपटाने का मार्ग बताया गया। शिविर में बताया गया कि इन तरीकों से समय और खर्च दोनों की बचत होती है, तथा नालसा हेल्पलाइन (15100) और नजदीकी ग्राम न्यायालयों की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

28 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
असदपुर में कानूनी जागरूकता शिविर: मध्यस्थता और लोक अदालत से विवाद सुलझाने की सलाह

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Etawah

- Vidhipur

- Legal Awareness Camp In Asadpur Etawah | Lok Adalat ADR Mediation Tips

मध्यस्थता, एडीआर और लोक अदालत से मामले निपटाने की सलाह:असदपुर गांव में कानूनी जागरूकता शिविर लगा, नालसा हेल्पलाइन की भी जानकारी दी

- कॉपी लिंक

इटावा के असदपुर गांव में ग्राम प्रधान रधुदेवी के घर कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों को मध्यस्थता, एडीआर (वैकल्पिक विवाद निस्तारण) और लोक अदालत के जरिए आपसी सुलह-समझौते से मामले निपटाने की जानकारी दी गई।

अश्विनी त्रिपाठी ने शिविर में बताया कि कोर्ट में चल रहे मामलों को मध्यस्थता, एडीआर और लोक अदालत से आपसी सहमति से निपटाया जा सकता है। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

त्रिपाठी ने ग्रामीणों से छोटे विवादों को ज्यादा न खींचने को कहा और लोक अदालत की जरूरत बताई। अधिकार मित्र शेर सिंह ने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चकरनगर और सैफई के ग्राम न्यायालयों की सुविधाओं के बारे में भी बताया।

शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रधुदेवी ने की। मुन्नी लाल, राधेश्याम, नाथूराम, राजीव, सुनीता, शांति देवी, ममता, कमला देवी, सावित्री, प्रीति, राजा बेटी, प्रेम शंकर, विशाल, हेमंत, अंशिका और राधा रानी समेत कई ग्रामीण इसमें शामिल थे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मधु कोड़ा ने एमएमडीआर संशोधन को राजनीतिक मुद्दा बना कर सरकार पर आरोप, खदानों के शीघ्र संचालन की मांग
कानून

मधु कोड़ा ने एमएमडीआर संशोधन को राजनीतिक मुद्दा बना कर सरकार पर आरोप, खदानों के शीघ्र संचालन की मांग

नगर निगम के सभागार में दूरसंचार पेंशन सुनवाई का आयोजन
कानून

नगर निगम के सभागार में दूरसंचार पेंशन सुनवाई का आयोजन

फू ले कम्यून में छात्रों को कानूनी जागरूकता देने के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया
कानून

फू ले कम्यून में छात्रों को कानूनी जागरूकता देने के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया

पति के नाम पर घर? पत्नी को भी है कानूनी रहने का अधिकार
कानून

पति के नाम पर घर? पत्नी को भी है कानूनी रहने का अधिकार

हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम
कानून

हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में
कानून

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध
कानून

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश
कानून

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

ताज़ा ख़बरें