सुप्रीम कोर्ट ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक: सरकार को नियम बनाने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट को रोकने हेतु विधि बनाने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि सभी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, चाहे भारत में हों या विदेश में रजिस्टर्ड, को भारतीय आईटी एक्ट और आगामी डेटा प्रोटेक्शन कानूनों के तहत नाबालिगों से जुड़ी शर्तों का पालन करना होगा, तथा माता‑पिता की सहमति पर ही अनुबंध संभव हो सकता है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Supreme Court Rules On Social Media Age Limit | India Legal Norms Update
सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के लिए 18 की उम्र जरूरी:सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से नियम बनाने को कहा; निर्देश- प्लेटफॉर्म्स को भारतीय कानून मानने होंगे
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सरकार से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 18 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट को लेकर कानून बनाने पर विचार करने को कहा।
कोर्ट ने कहा कि नाबालिगों से जुड़े भारतीय कानूनों का पालन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को करना होगा। नाबालिग 18 साल से कम उम्र के होते हैं और खुद कानूनी अनुबंध नहीं कर सकते।
CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस (JRCA) की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
याचिका में सोशल मीडिया और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा की मांग की गई है।
कोर्ट बोला- नियम सिर्फ गाइडलाइन तक सीमित न रहें
जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि यह शर्त सिर्फ गाइडलाइन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से इंटरमीडियरी नियमों के तहत इसे “वैधानिक रूप” देने पर विचार करने को कहा।
जस्टिस बागची ने कहा, “प्लेटफॉर्म्स को भारतीय कानूनी जरूरतों के हिसाब से अपनी व्यवस्था बनानी होगी।"
तुषार मेहता ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट (IT Act) की धारा 79 का भी जिक्र किया। मेहता ने कहा कि पहली नजर में यह मुद्दा डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2023 के दायरे में आता है।
मौजूदा कानून में नाबालिगों की तरफ से किए समझौते शून्य
JRCA की ओर से पेश वरिष्ठ वकील एचएस फूलका ने कहा कि डेटा प्रोटेक्शन कानून के संबंधित प्रावधान 2027 में लागू होंगे। उन्होंने दलील दी कि नए कानून का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। मौजूदा कानून के तहत नाबालिगों की ओर से किए गए समझौते शून्य होते हैं।
सॉलिसिटर जनरल ने सुझाव दिया कि माता-पिता की सहमति के आधार पर रेगुलेटरी व्यवस्था बनाई जा सकती है। इसमें अनुबंध माता-पिता और प्लेटफॉर्म के बीच किया जा सकता है।
विदेश में रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म्स पर भी भारतीय कानून लागू
सुनवाई के दौरान बेंच ने यह भी कहा कि भारत में काम करने वाले कई डिजिटल इंटरमीडियरीज विदेशों में रेगुलेटेड या रजिस्टर्ड हैं। इनमें अमेरिका की कंपनियां भी शामिल हैं।
कोर्ट ने कहा कि भारत में काम करने के दौरान इन प्लेटफॉर्म्स को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा।
केंद्र IT Act की धारा 79 के तहत इंटरमीडियरीज को नाबालिगों से जुड़े कानूनों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दे सकता है।
याचिका में बच्चों को ऑनलाइन खतरों का जिक्र
याचिका में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से बच्चों को होने वाले कई खतरों का जिक्र किया गया है। इनमें ग्रूमिंग, यौन शोषण, डिजिटल तस्करी और सेक्सटॉर्शन शामिल हैं।
याचिका में व्यवहार की प्रोफाइलिंग, निजी डेटा के गलत इस्तेमाल और साइबरबुलिंग का खतरा भी बताया गया है।
------------------------
ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल पर नेशनल पॉलिसी बनाने की मांग: स्कूलों में स्मार्टफोन बैन हो, 15 साल तक के बच्चे सोशल अकाउंट न बना सकें
सेंटर फॉर लीगल एक्शन एंड बिहेवियर चेंज ने एक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बच्चों के डिजिटल मीडिया इस्तेमाल को लेकर देशभर के लिए नीति बनाने की मांग की है। इसमें स्कूलों में स्मार्टफोन पर रोक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक उम्र के आधार पर पहुंच की सिफारिश की गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म की कानूनी जिम्मेदारी और उन पर जुर्माना तय होना चाहिए। इसकी जिम्मेदारी बच्चे या माता-पिता पर नहीं डाली जानी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कोल्हापुर का बॉम्बे हाई कोर्ट: चुनाव आयोग के निर्णयों पर याचिका, 22 अक्टूबर को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिसों को जज पद के लिये सरकार को सुझाया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: LARRA को अपने अवार्ड निष्पादित कराने का अधिकार नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने टोक्यो के रेंकोजी मंदिर से नेता के राख लौटाने की याचिका पर केंद्र को चार हफ्ते उत्तर देने का समय दिया

सुप्रीम कोर्ट में नई नियुक्तियाँ: गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीशों का नाम सामने

सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को क्लास 6 को भी 3‑भाषा फ़ॉर्मूला में वही छूट दी, जैसा क्लास 7 को

बॉम्बे HC ने SAP मध्यस्थ न्यायाधिकरण का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया, CIRP को पर्याप्त कारण मानते हुए

10 अक्टूबर को बीयर में राष्ट्रीय लोक अदालत, मोटर दुर्घटना मामलों के तेज़ निपटान पर केंद्रित
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ईसीआई को त्रिनामूल चुनावी चिन्ह विवाद का निर्णय चार महीने के भीतर देने का निर्देश दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने 2,000 रुपए से ऊपर UPI लेन‑देन पर MDR लागू करने के निर्णय को रोकने से इनकार, केंद्र को चार हफ़्ते में उत्तर देने का निर्देश
- सुप्रीम कोर्ट ने एसीआई को एआईटीसी के नाम‑प्रतीक विवाद का निपटारा 4 महीनों में करने का आदेश दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने एसीआई को एआईटीसी के नाम‑और‑प्रतीक विवाद का निपटारा 4 महीनों में करने का निर्देश दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई, एनपीसीआई को सूचना दी: 2000 रुपये से ऊपर UPI लेनदेन पर 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू
- सुप्रीम कोर्ट से ISKCON बेंगलुरु‑मुंबई मंदिर विवाद की पुनः सुनवाई की मांग
- डिजिटल कामगारों के अधिकार सुरक्षित करने के लिए कानूनी सुधार आवश्यक
- दिल्ली‑एनसीआर में महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए SC ने चार हफ़्ते में संवेदनशील स्थानों का सर्वेक्षण और सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य किया

