होम›कानून›केरल में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा व्यापक कानूनी सुरक्षा, सीएम सतीशन ने किया एलान
कानून

केरल में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा व्यापक कानूनी सुरक्षा, सीएम सतीशन ने किया एलान

मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बताया कि वरिष्ठ नागरिक विभाग एक ऐसा कानून तैयार कर रहा है जो वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों और सुरक्षा की ठोस गारंटी देगा और इसे जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा। यह कानून दुनिया में पहली बार ऐसा प्रस्ताव रखता है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों का रजिस्टर, स्वास्थ्य‑सेवा, मनोरंजन एवं सिल्वर इकोनमी से जुड़े उपाय, तथा प्रशिक्षित केयरगिवर कोर्स शामिल होंगे।

2 अक्टूबर 2026 को 03:04 am बजे
केरल में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा व्यापक कानूनी सुरक्षा, सीएम सतीशन ने किया एलान

सौजन्य से:- Jagran

केरलम में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी अधिकारों और सुरक्षा की कानूनी गारंटी, सीएम सतीशन ने किया एलान

मुख्यमंत्री वीडी. सतीशन ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि वरिष्ठ नागरिक विभाग इस कानून ...और पढ़ें

HighLights

- इस कानून का मसौदा तैयार कर रहा वरिष्ठ नागरिक विभाग : मुख्यमंत्री

- सतीशन का दावा- दुनिया में अभी तक नहीं है इस तरह का कोई कानून

पीटीआई, तिरुअनंतपुरम। वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों और सुरक्षा की कानूनी गारंटी देने के लिए केरलम सरकार कानून बनाएगी।

मुख्यमंत्री वीडी. सतीशन ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि वरिष्ठ नागरिक विभाग इस कानून का व्यापक मसौदा तैयार कर रहा है। इसे जल्द विधानसभा में पारित कराने की कोशिश की जाएगी।

सतीशन दावा किया कि दुनिया में अभी तक इस तरह का कोई कानून नहीं है और केरल इस दिशा में पहल करने जा रहा है। उन्होंने यह दावा भी किया कि केरलम वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभाग बनाने वाला पहला राज्य है।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को ‘सिल्वर इकोनमी’ का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि उन्हें समाज और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलना चाहिए। सिल्वर इकोनमी का मतलब है बुजुर्गों से जुड़ी आर्थिक गतिविधियां और सेवाएं। इसमें उनकी जरूरतों के लिए स्वास्थ्य देखभाल, मनोरंजन और अन्य सेवाएं शामिल हैं।

सतीशन ने कहा, केरलम में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अनुमान है कि 2036 तक बुजुर्गों की आबादी कुल आबादी का लगभग 38 प्रतिशत होगी।

कई परिवारों के बच्चे रोजगार या अन्य कारणों से राज्य से बाहर रहते हैं, जिससे बुजुर्गों में अकेलेपन की समस्या बढ़ रही है। हमारा मकसद सेवानिवृत्ति के बाद बुजुर्गों को और ज़्यादा क्रिएटिव बनाना है।

सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बुजुर्ग अकेला और असहाय महसूस न करे। सरकार राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिकों का रजिस्टर भी तैयार करेगी।

इसमें उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा बुजुर्गों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित लोगों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से केयरगिवर कोर्स शुरू किया जाएगा।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
भूमि कानून के कठोर कार्यान्वयन के लिए नवाचारी सोच और तेज़ समीक्षा प्रक्रिया की पुकार
कानून

भूमि कानून के कठोर कार्यान्वयन के लिए नवाचारी सोच और तेज़ समीक्षा प्रक्रिया की पुकार

राष्ट्रीय सभा स्थायी समिति ने आवास व अचल संपत्ति कानून संशोधन पर राय दी
कानून

राष्ट्रीय सभा स्थायी समिति ने आवास व अचल संपत्ति कानून संशोधन पर राय दी

लोक अदालत 12 दिसंबर से अधिक प्रकरण रखेगी
कानून

लोक अदालत 12 दिसंबर से अधिक प्रकरण रखेगी

धनबाद में चलंत लोक अदालत को हरी झंडी, ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता
कानून

धनबाद में चलंत लोक अदालत को हरी झंडी, ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता

यूपी के मुख्यमंत्री ने पुलिस को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, कानून‑व्यवस्था पर शुरू हुआ राजनीतिक टकराव
कानून

यूपी के मुख्यमंत्री ने पुलिस को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, कानून‑व्यवस्था पर शुरू हुआ राजनीतिक टकराव

धनबाद में मोबाइल लोकअदालत का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद
कानून

धनबाद में मोबाइल लोकअदालत का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद

2026 में कानूनी पढ़ाई से रूझान घटते देखे, STEM में छात्रावास बढ़ा
कानून

2026 में कानूनी पढ़ाई से रूझान घटते देखे, STEM में छात्रावास बढ़ा

गुड़गांव में 12‑13 अक्टूबर को पेंशन अदालत का संचालन
कानून

गुड़गांव में 12‑13 अक्टूबर को पेंशन अदालत का संचालन

ताज़ा ख़बरें