होम›कानून›धनबाद में चलंत लोक अदालत को हरी झंडी, ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता
कानून

धनबाद में चलंत लोक अदालत को हरी झंडी, ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने धनबाद सिविल कोर्ट परिसर से चलंत लोक अदालत को हरी झंडी दी, ताकि अगले एक महीने तक जिले के प्रखंडों और पंचायतों का दौरा किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को कानूनी अधिकार, सरकारी योजनाओं और विवाद समाधान के विकल्पों के बारे में जागरूक करना और निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। चलंत लोक अदालत के दौरान, ग्रामीणों को उनके मुद्दों पर मार्गदर्शन भी दिया गया।

1 अक्टूबर 2026 को 09:04 pm बजे
धनबाद में चलंत लोक अदालत को हरी झंडी, ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता

सौजन्य से:- ETV Bharat

धनबाद में मोबाइल लोक अदालत को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी, लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना उद्देश्य

धनबाद के ग्रामीण इलाकों में विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाने के लिए चलंत लोक अदालत की शुरुआत की गई. नरेंद्र निषाद की रिपोर्ट.

Published : October 1, 2026 at 8:03 PM IST

धनबाद: जिले के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों के लोगों तक न्याय और विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से धनबाद सिविल कोर्ट परिसर से चलंत लोक अदालत की शुरुआत की गई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर चलंत लोक अदालत को रवाना किया.

प्रखंडों और पंचायतों का दौरा करेगी चलंत लोक अदालत

मीडिया से बातचीत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि चलंत लोक अदालत अगले एक महीने तक धनबाद जिले के अलग-अलग प्रखंडों और पंचायतों का दौरा करेगी. इस दौरान ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकार, विधिक सहायता और न्यायिक सेवाओं तक आसान पहुंच के बारे में जानकारी दी जाएगी.

विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी जानकारी

उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक न्याय व्यवस्था की जानकारी पहुंचाना है, जो किसी कारणवश न्यायिक संस्थानों तक आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं. ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और विवादों के वैकल्पिक समाधान के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा.

जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से चलंत लोक अदालत के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति से मौके पर ही सुलझाने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा.

समाधान के लिए जरूरी मार्गदर्शन

प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनों ने बताया कि अभियान के पहले दिन चलंत लोक अदालत LADCS के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट के नेतृत्व में बलियापुर प्रखंड के डोलाबर पंचायत पहुंची. यहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई, साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए जरूरी मार्गदर्शन भी दिया गया.

इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव जितेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के पदाधिकारी-कर्मी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (LADCS) की टीम समेत दूसरे लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें-राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझेंगे लंबित मामले! राज्यभर में किया गया 295 बेंच का गठन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, प्रदेश में कुल 16,78,491 मामले निष्पादित

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
यूपी के मुख्यमंत्री ने पुलिस को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, कानून‑व्यवस्था पर शुरू हुआ राजनीतिक टकराव
कानून

यूपी के मुख्यमंत्री ने पुलिस को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, कानून‑व्यवस्था पर शुरू हुआ राजनीतिक टकराव

धनबाद में मोबाइल लोकअदालत का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद
कानून

धनबाद में मोबाइल लोकअदालत का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद

2026 में कानूनी पढ़ाई से रूझान घटते देखे, STEM में छात्रावास बढ़ा
कानून

2026 में कानूनी पढ़ाई से रूझान घटते देखे, STEM में छात्रावास बढ़ा

गुड़गांव में 12‑13 अक्टूबर को पेंशन अदालत का संचालन
कानून

गुड़गांव में 12‑13 अक्टूबर को पेंशन अदालत का संचालन

30 अक्टूबर को पेंशन अदालत का आयोजन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मुद्दों का निपटारा
कानून

30 अक्टूबर को पेंशन अदालत का आयोजन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मुद्दों का निपटारा

लड़कियों के खिलाफ बदसलूकी पर कानूनी नज़रिया और सुरक्षा के उपाय
कानून

लड़कियों के खिलाफ बदसलूकी पर कानूनी नज़रिया और सुरक्षा के उपाय

उप प्रधानमंत्री हो क्वोक डुंग ने पर्यावरण व समुद्री कानूनों पर प्रतिक्रिया सत्र आयोजित किया
कानून

उप प्रधानमंत्री हो क्वोक डुंग ने पर्यावरण व समुद्री कानूनों पर प्रतिक्रिया सत्र आयोजित किया

लखीसराय में विशेष लोक अदालतों की तैयारी हेतु न्यायिक अधिकारियों ने की रणनीतिक बैठक
कानून

लखीसराय में विशेष लोक अदालतों की तैयारी हेतु न्यायिक अधिकारियों ने की रणनीतिक बैठक

ताज़ा ख़बरें