होम›कानून›लखीसराय में विशेष लोक अदालतों की तैयारी हेतु न्यायिक अधिकारियों ने की रणनीतिक बैठक
कानून

लखीसराय में विशेष लोक अदालतों की तैयारी हेतु न्यायिक अधिकारियों ने की रणनीतिक बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत 21 नवंबर की विशेष लोक अदालत और 12 दिसंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सुलहनीय मामलों की पहचान, पक्षकारों को समय पर नोटिस एवं प्री‑सिटिंग के माध्यम से समझौते की संभावनाओं पर चर्चा की, ताकि लंबित विवादों को सुलह के जरिए निपटाया जा सके।

1 अक्टूबर 2026 को 01:04 am बजे
लखीसराय में विशेष लोक अदालतों की तैयारी हेतु न्यायिक अधिकारियों ने की रणनीतिक बैठक

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Lakhisarai

- Discussion On Preparation For Lok Adalat

लोक अदालत की तैयारी को लेकर चर्चा

- कॉपी लिंक

लखीसराय | जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 21 नवंबर को होने वाली विशेष लोक अदालत एवं 12 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बुधवार को न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार अग्निहोत्री ने की। बैठक में दोनों लोक अदालतों में अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निस्तारण को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। न्यायिक पदाधिकारियों को लंबित मामलों की समीक्षा कर सुलह के माध्यम से निस्तारित किए जा सकने वाले वादों को चिन्हित करने पर जोर दिया गया। चिह्नित मामलों में पक्षकारों को समय पर नोटिस जारी करने तथा प्री-सिटिंग के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच समझौते की संभावनाएं तलाशने पर भी चर्चा हुई।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें