अभिव्यक्ति की आजादी को दबाना लोकतंत्र को खत्म करेगा, जस्टिस ओका ने कोर्ट को सलाह दी
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभय एस ओका ने अभिव्यक्ति की आजादी और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार विरोध और असहमति की आवाजों को अपराध साबित करती रही, तो लोकतंत्र ही खत्म हो जाएगा।

सौजन्य से:- Hindustan
- NCR
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ
- वाराणसी
- बरेली
- मुरादाबाद
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- कानपुर
- बाराबंकी
- आजमगढ़
- बलिया
- भदोही
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- मऊ
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- बस्ती
- कुशीनगर
- देवरिया
- महाराजगंज
- संतकबीरनगर
- सिद्धार्थनगर
- बागपत
- शामली
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मुजफ्फर नगर
- सहारनपुर
- बदायूं
- लखीमपुरखीरी
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- एटा
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- गौरीगंज
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- बहराइच
- फैजाबाद
- गोंडा
- रायबरेली
- फतेहपुर
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- औरैया
- अकबरपुर
- बिल्ल्होर
- ललितपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- चित्रकूट
- बांदा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- हमीरपुर
- हरदोई
- झांसी
- उरई
- उन्नाव
- हाथरस
- अमरोहा
- रामपुर
- संभल
- गंगापार
- कौशाम्बी
- प्रतापगढ़ - कुंडा
- बिहार
- उत्तराखंड
- झारखंड
- अन्य राज्य
By Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
जस्टिस ओका ने कहा कि अगर कोई शख्स बिना कोई अपराध किए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहता है, तो इसकी इजाजत मिलनी ही चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रदर्शन का आधार कुछ भी हो सकता है, लेकिन जब तक वह संवैधानिक ढांचे के भीतर है, पूरी तरह जायज है।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और कर्नाटक और बॉम्बे हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रहे जस्टिस अभय एस ओका ने अभिव्यक्ति की आजादी और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकारों को लेकर कुछ बेहद अहम टिप्पणियां की हैं। जस्टिस ओका ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार इसी तरह विरोध और असहमति की आवाजों को अपराध साबित करती रही तो लोकतंत्र ही खत्म हो जाएगा। SC के पूर्व जस्टिस ने इस दौरान कोर्ट्स से अपील की कि वे इस तरह के केसेस को रद्द करें और अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने की कोशिशों पर रोक लगाएं।
जस्टिस ओका ने यह बातें मुंबई के केसी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित 'एडवोकेट हारून सोल्कर मेमोरियल लेक्चर' को संबोधित करते हुए कही हैं। पूर्व चीफ जस्टिस ने कहा कि जब मौलिक अधिकार दांव पर हों, तो अदालतें प्रदर्शनकारियों के भाषण की भाषा पर विचार करने नहीं बैठ सकतीं। उन्होंने कहा कि अदालत का काम उपदेश देना नहीं है। जस्टिस ओका बोले, "कोर्ट को याचिकाकर्ताओं की बातें पसंद नहीं भी आ सकती हैं, लेकिन फिर भी अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करना कोर्ट का कर्तव्य है। याचिकाकर्ता को यह उपदेश देना या सिखाना अदालत का काम नहीं है कि उसे क्या कहना चाहिए था और क्या नहीं।
धर्म के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना आदत बन गई है, पटाखों पर पूर्व SC जज
इस दौरान अदालतों की जिम्मेदारी पर बात करते हुए पूर्व जज ने कुछ तीखे सवाल भी उठाए। जस्टिस ओका ने कहा, "अदालत को सिर्फ यह देखना है कि क्या कोई सच में अपराध हुआ है या अभिव्यक्ति की आजादी के मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है। अगर अदालत आश्वस्त है कि उल्लंघन हुआ है, तो उसे राहत देनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "यह सुनिश्चित करना अदालतों का कर्तव्य है कि संविधान और उसके आदर्शों को कुचला न जाए। अगर अदालतें ही इन मौलिक अधिकारों की रक्षा नहीं करेंगी, तो फिर कौन करेगा? कौन सी संस्था नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगी?”
यह कैसी सरकार, प्रदर्शनकारियों पर ऐक्शन को लेकर दिल्ली पुलिस पर बरसीं ममता
जस्टिस ओका ने आगे संविधान सभा की बहसों का हवाला देते हुए कहा कि संविधान निर्माताओं ने कभी ऐसी स्थिति की कल्पना नहीं की थी जहां नागरिकों की मांगों को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा, “संवैधानिक दायरे के भीतर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार यही से आता है। और अगर हम लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए नाराजगी जताने की इजाजत नहीं देंगे, तो लोकतंत्र नहीं बचेगा।”
लेडी वकीलों ने मुझे आंख मारी तो अच्छे उनको आदेश मिले,पूर्व SC जज के बयान पर बवाल
कार्यक्रम के दौरान जब एक छात्र ने अनुच्छेद 19 के तहत अधिकारों और प्रदर्शनों से इसके संबंध पर सलाह मांगी, तो जस्टिस ओका ने कहा कि युवा पीढ़ी के लिए सबसे जरूरी सलाह यह है कि वे संविधान को पढ़ें और समझें। उन्होंने कहा कि नागरिकों से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वे केवल वही कहें जो सरकार को पसंद हों।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
और पढ़ें Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
लिव-इन रिलेशनशिप में भी महिला को मिलेगी 498ए की सुरक्षा, पति समान ही पार्टनर पर चलेगा प्रताड़ना केस

बृजभूषण केस: जंतर-मंतर पर आंदोलन से अदालत के फैसले तक

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने का रास्ता साफ

महिला पहलवानों के उत्पीड़न मामले में बड़ा फैसला: बृजभूषण शरण सिंह को अदालत ने किया बरी

महाराष्ट्र में अवैध मतांतरण पर अब कठोर प्रतिबंध, 7 साल तक की जेल की संभावना

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: लिव-इन रिलेशनशिप में भी घरेलू क्रूरता का अपराध होगा

न्यायालय ने कानूनी अश्लीलता की परिभाषा पर स्पष्ट किया

राम मंदिर दान घोटालाः सुप्रीम कोर्ट का सख्त बयान, राजनीति नहीं करने की अपील!
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट में अब 38 जज, 28 साल में इतनी ही बढ़ गई संख्या
- कॉरपोरेट कानून संशोधन विधेयक-2026 को संसदीय समिति की मंजूरी, छोटे कारोबारों को मिलेगी बड़ी राहत
- आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के सामान्य न्यायिक आदेश: 27 जुलाई - 2 अगस्त, 2026
- भाजपा नेताओं के ख़िलाफ़ हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाइयों के बाद भी क्लीन चिट के पक्ष में फैसला स्थिर
- सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या बढ़ाने के लिए तैयार है लोकसभा, जानें कैसे बढ़ेगी अदालत की क्षमता
- नीट यूजी पेपर लीक मामला: 20 हजार पन्नों की चार्जशीट पर अब नई अदालत में सुनवाई
- मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का शानदार प्रदर्शन: 10 महत्वपूर्ण निर्णयों का विश्लेषण
- फुटपाथ पर चलने का हक, सुप्रीमकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

