होमवकीलसरकारी कर्मचारियों की स्वतंत्र अभिव्यक्ति को मिली इलाहाबाद हाई कोर्ट की मुहर
वकील

सरकारी कर्मचारियों की स्वतंत्र अभिव्यक्ति को मिली इलाहाबाद हाई कोर्ट की मुहर

इलाहाबाद हाई कोर्ट के अनुसार, यदि कोई सरकारी कर्मचारी सार्वजनिक हित से जुड़ी अनियमितता को उजागर करता है और यह कानून या सेवा नियम का उल्लंघन नहीं करता है, तो इसे कदाचार नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने एक सहायक शिक्षक के निलंबन आदेश को रद्द करते हुए यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की।

4 अगस्त 2026 को 03:15 am बजे
सरकारी कर्मचारियों की स्वतंत्र अभिव्यक्ति को मिली इलाहाबाद हाई कोर्ट की मुहर

सौजन्य से:- Jagran

जब तक अभिव्यक्ति कानून या सेवा नियम का उल्लंघन न करे, कदाचार नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि सार्वजनिक हित से जुड़ी अनियमितता उजागर करना कदाचार नहीं, जब तक यह कानून या सेवा नियम का उल्लंघन न करे। ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

विधि संवाददाता, प्रयागराज। सरकारी कर्मचारियों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की है।

कहा है कि यदि कोई नागरिक संविधान के अनुच्छेद 19(1) क के तहत प्राप्त मौलिक अधिकार का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक हित से जुड़ी किसी गलती या अनियमितता को उजागर करता है तो उसे केवल इसी आधार पर ‘कदाचार’ मानकर दंडित नहीं किया जा सकता।

इस टिप्पणी के साथ न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकलपीठ ने फिरोजाबाद के विकास खंड एका स्थित प्राथमिक विद्यालय भदाना-द्वितीय में तैनात सहायक शिक्षक प्रदीप प्रताप सिंह का निलंबन आदेश अवैध मानते हुए निरस्त कर दिया है।

याची ने बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से चार जुलाई 2026 को जारी निलंबन आदेश को चुनौती देते हुए मांग की थी कि उन्हें स्कूल में कार्य करने से न रोका जाए। पीठ ने कहा कि पत्रावली से स्पष्ट है कि निलंबन का एकमात्र कारण याची द्वारा इंटरनेट पर भाजपा जिला अध्यक्ष के कथित आचरण को उजागर करना था।

प्रथम दृष्टया इस अदालत की राय है कि कोई नागरिक अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक हित से जुड़े किसी गलत काम, गबन या अनियमितता को उजागर करता है तो उसे केवल इसी आधार पर कदाचार नहीं माना जा सकता, जब तक ऐसी अभिव्यक्ति किसी कानून या लागू सेवा नियम का उल्लंघन न करती हो।

कोर्ट ने निलंबन आदेश को मनमाना, अवैध और विधि सम्मत नहीं मानते हुए रद कर दिया। याची का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक खरे और अधिवक्ता कमलेंद्र पाल सिंह ने रखा। न्यायालय को बताया कि शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी के फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की कथित गलतियों से जुड़ी कुछ पोस्ट साझा की थीं।

खबरें और भी

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पहले याची को पोस्ट हटाने का निर्देश दिया था। मना करने पर निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया। यह कार्रवाई जिला अध्यक्ष के दबाव में की गई है। कारण बताओ सूचना का जवाब देने के बाद भी उनके स्पष्टीकरण पर विचार नहीं किया गया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश
वकील

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश
वकील

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया

ताज़ा ख़बरें