सुप्रीम कोर्ट ने तय किया: पीड़ित को भी मिले तेज़ी से न्याय का अधिकार
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्पीडी ट्रायल का अधिकार केवल आरोपी तक सीमित नहीं, पीड़ित या उसके अभिभावक भी मुकदमे में देरी हटाने के लिए याचिका दायर कर सकते हैं। इस कारण हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर 10 हज़ार रुपये के जुर्माने को माफ़ कर, निचली अदालत को एक साल के भीतर मुकदमे को समाप्त करने का निर्देश दिया गया।

सौजन्य से:- Live Law Hindi
आरोपी ही नहीं, पीड़ित को भी स्पीडी ट्रायल का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश पलटा
Amir Ahmad
9 Oct 2026 12:02 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि स्पीडी ट्रायल का अधिकार केवल आरोपी तक सीमित नहीं है बल्कि पीड़ित को भी समय पर न्याय पाने का अधिकार है। कोर्ट ने कहा कि मुकदमे की सुनवाई में हो रही देरी को लेकर पीड़ित पक्ष का अदालत का दरवाजा खटखटाना गलत नहीं है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट का वह आदेश रद्द किया, जिसमें पीड़िता की याचिका खारिज करते हुए उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर की खंडपीठ ने कहा कि पीड़ित या उसका कानूनी अभिभावक मुकदमे की सुनवाई में तेजी लाने के लिए याचिका दायर कर सकता है। इसके लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 528 के तहत हाईकोर्ट का रुख किया जा सकता है।
मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 के तहत दर्ज धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा है। मामले में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है और सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में चल रही है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत को आरोप तय होने के बाद दो साल के भीतर मुकदमे की सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया, लेकिन इसके बावजूद मामले में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई।
अभियोजन पक्ष ने मुकदमे में 22 गवाहों की सूची दी। इनमें से एक गवाह को हटा दिया गया, जबकि 21 गवाह शेष रहे। सुप्रीम कोर्ट के सामने बताया गया कि पहले गवाह से जिरह की प्रक्रिया अभी जारी थी।
सुप्रीम कोर्ट ने माना कि सुनवाई में हो रही देरी को लेकर पीड़िता की चिंता को केवल निराधार या परेशान करने वाली याचिका नहीं माना जा सकता। पीड़ित भी मुकदमे की कार्यवाही से सीधे तौर पर जुड़ा पक्ष है और उसे समय पर न्याय पाने की मांग करने का अधिकार है।
खंडपीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से लगाया गया 10 हजार रुपये का जुर्माना रद्द करते हुए निचली अदालत को मुकदमे की सुनवाई तेजी से पूरी करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि 24 सितंबर 2026 से एक साल की अधिकतम समय-सीमा के भीतर मुकदमे का निपटारा किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने अपील स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट का विवादित आदेश रद्द किया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
केरल हाई कोर्ट ने निलम्बुर‑नंजंगुड रेल परियोजना के DPR को 14 अक्टूबर तक पूरा करने का आदेश दिया

CAPF (सामान्य प्रशासन) अधिनियम 2026 लागू, भर्ती व प्रतिनियुक्ति के नियम तय

अलाहाबाद हाई कोर्ट ने फेंसिडिल कोडिन केस में PITNDPS हिरासत को रद्द किया

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं के मूल्य पर सीमा लगाने के आह्वान से व्यापारिक मार्जिन पर नई चर्चा शुरू की

CAPF में नया सेवा नियम: IPS अफसरों का डेपुटेशन बढ़ा, कैडर अफसरों ने करियर अवसरों पर सवाल उठाए

सुप्रीम कोर्ट ने नालसा को लोक अदालत सदस्यों के वेतन सुधार पर विचार करने का निर्देश दिया

झारखंड उच्च न्यायालय ने जेल पद रिक्तियों पर अनादर कार्यवाही की चेतावनी दी

दिगोद में राष्ट्रीय लोक अदालत: बिजली बिल निपटारे का नया अवसर
ताज़ा ख़बरें
- कोलकाता हाई कोर्ट ने 60‑दिन बेकायदेशीर हिरासत के बाद 5.36 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति का आदेश दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने सड़क निर्माण में पेड़ कटाई के बदले पौधारोपण हेतु पर्याप्त भूमि प्रदान करने का निर्देश दिया
- विजयपुर उपचुनाव विवाद: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में कांग्रेस विधायक की स्थिति तय होगी
- सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानेश कुमार व दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को चुनौती, प्रक्रिया पर सवाल उठे
- सुप्रीम कोर्ट के ‘मध्यस्थता फॉर द नेशन 3.0’ से कोर्ट में लंबित केसों का निपटारा
- सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से CEC ज्ञानेश कुमार व दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल
- सुप्रीम कोर्ट ने फ़ार्मा मार्केटिंग पर कानूनी निगरानी हेतु पैनल बनाने का निर्देश दिया
- जस्टिस शील नागू ने पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई से खुद को अलग किया, केस नई पीठ को सौंपा जाएगा

