होम›मुकदमे›विजयपुर उपचुनाव विवाद: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में कांग्रेस विधायक की स्थिति तय होगी
मुकदमे

विजयपुर उपचुनाव विवाद: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में कांग्रेस विधायक की स्थिति तय होगी

उपचुनाव में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा की जीत के बाद, हाई कोर्ट ने बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया, परन्तु सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश पर स्टे लगा दिया। आज सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के परिणाम से यह तय होगा कि मुकेश मल्होत्रा विधायक पद पर बने रहेंगे या नहीं।

8 अक्टूबर 2026 को 10:05 am बजे
विजयपुर उपचुनाव विवाद: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में कांग्रेस विधायक की स्थिति तय होगी

सौजन्य से:- ETV Bharat

विजयपुर विधानसभा उपचुनाव पर अंतिम फैसला, बीजेपी व कांग्रेस की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर

श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट फिलहाल कांग्रेस के खाते में. हाई कोर्ट ग्वालियर के फैसले पर लगा था स्टे. धीरज कुमार की रिपोर्ट

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : October 8, 2026 at 2:16 PM IST

श्योपुर : विजयपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हुई थी. इसके बाद पराजित बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत ने कांग्रेस के विजेता प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा पर आपराधिक मामला छुपाने का तर्क देकर ग्वालियर हाई कोर्ट में याचिका लगाई. हाई कोर्ट ने निर्वाचन शून्य करते हुए बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत को विधायक घोषित कर दिया लेकिन रावत की ये खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया. अब इसी मामले की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में हो रही है.

आपराधिक जानकारी छुपाने का मामला

हाई कोर्ट में बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत ने याचिका दायर कर मुकेश मल्होत्रा के नामांकन हलफनामे आपराधिक मामलों से संबंधित जानकारी छुपाने का आरोप लगाया था. हाई कोर्ट ने अपने फैसले में माना था "महत्वपूर्ण जानकारी छिपाए जाने से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हुए और इसी आधार पर मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन निरस्त किया जाता है." हाई कोर्ट ने दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत को विधायक घोषित करने का आदेश दिया था.

ऐसे रुक गई थी रामनिवास रावत की राह

हाई कोर्ट के फैसले के बाद मुकेश मल्होत्रा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई. 19 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने मुकेश मलहोत्रा को बड़ी अंतरिम राहत दी. सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश की अमल पर रोक लगाई और फिलहाल मुकेश मल्होत्रा को विधायक बने रहने की अनुमति दी. इस राहत के बाद रामनिवास रावत को तत्काल विधायक के रूप में कार्य संभालने का रास्ता रुक गया था. अब सुप्रीम कोर्ट में लंबित इस कानूनी विवाद में आगे की दिशा स्पष्ट होगी.

- कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ही विजयपुर MLA, सुप्रीम कोर्ट से BJP के रामनिवास रावत को झटका

- मुकेश मल्होत्रा ही रहेंगे विजयपुर के विधायक, HC ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे

विजयपुर में सियासी हलचल तेज

सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक कॉज लिस्ट में 8 अक्टूबर की कार्रवाई दर्ज है. अगर सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के पक्ष में रहता है तो उनकी विधायकी पर कोई संकट नहीं रहेगा. यदि हाई कोर्ट के फैसले को अंतिम रूप से बरकरार रखा जाता है तो विजयपुर विधानसभा सीट की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह बदल सकती है. साल 2024 में विजयपुर उपचुनाव में मुकेश मल्होत्रा कांग्रेस के टिकट पर विजय हुए थे.

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कोलकाता हाई कोर्ट ने 60‑दिन बेकायदेशीर हिरासत के बाद 5.36 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति का आदेश दिया
मुकदमे

कोलकाता हाई कोर्ट ने 60‑दिन बेकायदेशीर हिरासत के बाद 5.36 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने सड़क निर्माण में पेड़ कटाई के बदले पौधारोपण हेतु पर्याप्त भूमि प्रदान करने का निर्देश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने सड़क निर्माण में पेड़ कटाई के बदले पौधारोपण हेतु पर्याप्त भूमि प्रदान करने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानेश कुमार व दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को चुनौती, प्रक्रिया पर सवाल उठे
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानेश कुमार व दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को चुनौती, प्रक्रिया पर सवाल उठे

सुप्रीम कोर्ट के ‘मध्यस्थता फॉर द नेशन 3.0’ से कोर्ट में लंबित केसों का निपटारा
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट के ‘मध्यस्थता फॉर द नेशन 3.0’ से कोर्ट में लंबित केसों का निपटारा

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से CEC ज्ञानेश कुमार व दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से CEC ज्ञानेश कुमार व दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने फ़ार्मा मार्केटिंग पर कानूनी निगरानी हेतु पैनल बनाने का निर्देश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने फ़ार्मा मार्केटिंग पर कानूनी निगरानी हेतु पैनल बनाने का निर्देश दिया

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में सीजेपी का लाइव प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने किया हिस्सा
मुकदमे

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में सीजेपी का लाइव प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने किया हिस्सा

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में जनता की अदालत: ध्रुव राठी‑प्रकाश राज SIR विरोधी मोर्चे का नेतृत्व करेंगे, बाद में चप्पल प्रदर्शन
मुकदमे

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में जनता की अदालत: ध्रुव राठी‑प्रकाश राज SIR विरोधी मोर्चे का नेतृत्व करेंगे, बाद में चप्पल प्रदर्शन

ताज़ा ख़बरें