रामनगर में वकीलों ने एपीओ के खिलाफ प्रदर्शन, लोक अदालत से बहिष्कार और हड़ताल का इशारा
नैनीताल के रामनगर कोर्ट के बाहर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एपीओ अतुल कुमार पर गैर‑कानूनी गवाही दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए लोक अदालत का बहिष्कार किया। उन्होंने अधिकारी को हटाने और जांच की माँग की और कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।

सौजन्य से:- ETV Bharat
रामनगर कोर्ट में वकीलों ने किया लोक अदालत का बहिष्कार, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला
नैनीताल जिले के रामनगर कोर्ट में शनिवार को वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा, जिस कारण उन्होंने लोक अदालत तक का बहिष्कार किया.
By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : September 12, 2026 at 7:00 PM IST
रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में एपीओ और अधिवक्ताओं के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. शनिवार को रामनगर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने लोक अदालत का बहिष्कार कर न्यायालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया और एपीओ अतुल कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
अधिवक्ताओं का आरोप है कि एक मामले में एपीओ ने होस्टाइल गवाह से कानून और निर्धारित प्रक्रिया से हटकर जिरह कराई और उस पर दबाव बनाया. वहीं बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर एपीओ को रामनगर से नहीं हटाया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई. रामनगर बार एसोसिएशन ने सोमवार के बाद अधिवक्ताओं के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात भी कही है.
लोक अदालत का बहिष्कार किया: रामनगर कोर्ट परिसर में शनिवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब रामनगर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने लोक अदालत का बहिष्कार कर दिया. अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर के बाहर प्रदर्शन करते हुए एपीओ अतुल कुमार के खिलाफ नारेबाजी की.
बार एसोसिएशन का आरोप है कि दो दिन पहले एक मामले की सुनवाई के दौरान एपीओ ने एक होस्टाइल गवाह के बयान को लेकर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया से हटकर कार्रवाई की. अधिवक्ताओं का कहना है कि गवाह से इस तरह सवाल-जवाब और बयान दर्ज कराया गया, जिसको लेकर बार ने कड़ी आपत्ति जताई है.
बार एसोसिएशन ने किया विरोध प्रदर्शन: रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट ललित तिवारी ने कहा कि मामला बार के संज्ञान में आने के बाद अधिवक्ताओं ने पहले भी इसका विरोध किया और शनिवार को लोक अदालत का बहिष्कार किया. उनका आरोप है कि एपीओ ने कानून से हटकर कार्रवाई की और एक वरिष्ठ अधिवक्ता व बार के पूर्व अध्यक्ष से जुड़े मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप किया.
बार एसोसिएशन ने की जांच की मांग: ललित तिवारी ने कहा कि बार एसोसिएशन मामले की जांच और एपीओ के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग कर रहा है. साथ ही उनकी मांग है कि एपीओ अतुल कुमार को रामनगर से हटाया जाए. वहीं बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट नरेंद्र रावत ने भी एपीओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गवाह के बयान दर्ज करने की जिस प्रक्रिया को अपनाया गया, वह कानून के अनुरूप नहीं थी.
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी: उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. बार अध्यक्ष के मुताबिक, सोमवार को रामनगर में अधिवक्ताओं की बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इसके बाद मंगलवार को जिला जज और हाईकोर्ट के समक्ष मामले को रखा जाएगा. अगर इसके बावजूद एपीओ को रामनगर से नहीं हटाया गया और कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे.
फिलहाल एपीओ और रामनगर बार एसोसिएशन के बीच विवाद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. वहीं में जब एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) अतुल कुमार से मामले को लेकर फोंन पर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा की गई कार्रवाई माननीय न्यायालय के निर्देशों और निर्धारित नियमों के अनुसार की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने नियमों के विपरीत कोई कार्रवाई नहीं की है.
पढ़ें---
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
देवघर के अधिवक्ता ऋषि अवस्थी को अरुणाचल प्रदेश और बिहार ने सुप्रीम कोर्ट में स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त किया

श्रावस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत: जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद ने सुलह‑समझौते से विवाद निपटाए

झांसी की राष्ट्रीय लोक अदालत ने रिकॉर्ड 2.78 लाख विवाद सुलह के माध्यम से निपटाए

लुधियाना कोर्ट को बम धमकी, लोक अदालत में हड़कंप; एयरपोर्ट और नेताओं पर भी चेतावनी

लोक अदालत ने सास‑बहू के विवाद को सुलझाया, दादी को चार साल बाद पोते से मिलने की अनुमति

कानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत को वकीलों के विरोध से डेढ़ घंटे का व्यवधान, पुलिस कमिश्नर ने की मध्यस्थता

कानपुर में वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया, डेढ़ घंटे का हंगामा

वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार: कानपुर में प्रांतीय सम्मेलन के बाद नारेबाजी
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने डीपफेक‑AI याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट की कार्यवाही को रोक दिया
- मुजफ्फरपुर में 81,751 मामले सुलझेंगी: 58 बेंचों से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- हरदोई में लोक अदालत के जरिए लंबित मुकदमों का निस्तारण
- समस्तीपुर के केशव रंजन बने सुप्रीम कोर्ट के अपर महाधिवक्ता, बिहार का राज्य पक्ष संभालेंगे
- आज 13 बेंचों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र, 10 बजे से शुरू
- त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने राजमार्गों के 'मौत के जाल' पर चौंकाने वाली चेतावनी जारी की
- बॉम्बे हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारी घुमारे के आक्रामक स्वर पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत नहीं दी
- नोएडा लोटस‑300 खरीदारों को मिला पूर्ण स्वामित्व, सुप्रीम कोर्ट ने पाबंदी हटाई

