लुधियाना कोर्ट को बम धमकी, लोक अदालत में हड़कंप; एयरपोर्ट और नेताओं पर भी चेतावनी
लुधियाना में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की आधिकारिक ईमेल पर बम धमकी मिली, जिससे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और परिसर की तलाशी शुरू की। राष्ट्रीय लोक अदालत चल रही थी और मोहाली, हलवारा एयरपोर्ट तथा कुछ राजनीतिक नेताओं पर भी हमले की चेतावनी थी। पुलिस घटना के स्रोत की जांच कर रही है।

सौजन्य से:- Jagran
लुधियाना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, लोक अदालत के बीच मचा हड़कंप; एयरपोर्ट और नेताओं पर हमले की चेतावनी
लुधियाना जिला कोर्ट को धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के बीच पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। एयरपोर्ट और नेताओं को भी धमकी मिली।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की आधिकारिक ईमेल पर शनिवार को कोर्ट परिसर में बम धमाके की धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी उस समय मिली, जब कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाकर पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश की आधिकारिक ईमेल पर 12 सितंबर को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा से जुड़ा हुआ बताया। ईमेल में दोपहर एक बजकर 11 मिनट पर धमाका करने की धमकी दी गई थी।
धमकी मिलने के बाद न्यायिक परिसर में मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। पुलिस टीमों ने कोर्ट परिसर के अलग-अलग हिस्सों, प्रवेश और निकास द्वारों तथा आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- तरनतारन में पुलिस मुठभेड़, वांटेड बदमाश की टांग में लगीं दो गोलियां; पिस्तौल और मोटरसाइकिल बरामद
भेजा गया धमकी भरा ईमेल।
एयरपोर्ट और नेताओं को भी धमकी
धमकी भरे ईमेल में केवल लुधियाना जिला अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत को निशाना बनाने की बात नहीं कही गई, बल्कि मोहाली और हलवारा एयरपोर्ट पर भी हमले की चेतावनी दी गई। इसके अलावा कुछ राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाने की धमकी का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस अब ईमेल के स्रोत और इसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान का पता लगाने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में स्टील देश के बाजारों से ₹7000 तक महंगा, उद्योगपति परेशान; फोरम ने कीमतों की जांच की मांग उठाई
जिला जज ने पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र
धमकी की जानकारी मिलने के तुरंत बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया। पत्र में न्यायाधीशों, कोर्ट स्टाफ, वकीलों और परिसर में मौजूद आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा गया। साथ ही न्यायालय भवन की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की जांच कर रही हैं। फिलहाल परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और धमकी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
लोक अदालत ने सास‑बहू के विवाद को सुलझाया, दादी को चार साल बाद पोते से मिलने की अनुमति

कानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत को वकीलों के विरोध से डेढ़ घंटे का व्यवधान, पुलिस कमिश्नर ने की मध्यस्थता

कानपुर में वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया, डेढ़ घंटे का हंगामा

वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार: कानपुर में प्रांतीय सम्मेलन के बाद नारेबाजी

सुप्रीम कोर्ट ने डीपफेक‑AI याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट की कार्यवाही को रोक दिया

मुजफ्फरपुर में 81,751 मामले सुलझेंगी: 58 बेंचों से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

हरदोई में लोक अदालत के जरिए लंबित मुकदमों का निस्तारण

समस्तीपुर के केशव रंजन बने सुप्रीम कोर्ट के अपर महाधिवक्ता, बिहार का राज्य पक्ष संभालेंगे
ताज़ा ख़बरें
- आज 13 बेंचों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र, 10 बजे से शुरू
- त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने राजमार्गों के 'मौत के जाल' पर चौंकाने वाली चेतावनी जारी की
- बॉम्बे हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारी घुमारे के आक्रामक स्वर पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत नहीं दी
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे के 10‑दिन के शराब प्रतिबंध पर सवाल उठाया
- सारण के बंगरा गांव से पटना हाई कोर्ट तक: अवधेश कुमार सिंह की नई नियुक्ति
- सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही को न ठहराया, हाईकोर्ट को दिया जवाब का आदेश
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे में गणेश उत्सव के 10‑दिन के शराब प्रतिबंध को अनुचित कहा, वापस लेने का आदेश दिया
- मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, 3.5 लाख मामलों का समाधान लक्ष्य, पेमेंट सेतु ऐप से चालान निपटान

