लोक अदालत ने सास‑बहू के विवाद को सुलझाया, दादी को चार साल बाद पोते से मिलने की अनुमति
फरीदाबाद में एक वृद्ध दादी ने चार साल तक पोते से मिलने की दरख़्वास्त की थी, पर पारिवारिक मतभेदों के कारण संपर्क बंद था। लोक अदालत में की गई काउंसिलिंग से सास‑बहू के बीच समझौता हो गया, जिससे अब दादी को शर्तों के अनुसार पोते से मिलना और वीडियो कॉल के माध्यम से बात करना संभव होगा।

सौजन्य से:- Jagran
लोक अदालत में हुआ सास-बहू का समझौता, चार साल बाद पोते से मिल सकेगी दादी
फरीदाबाद में एक बुजुर्ग दादी ने लोक अदालत की मदद से चार साल बाद अपने पोते से मिलने का अधिकार ...और पढ़ें
HighLights
- बुजुर्ग दादी चार साल से पोते से मिलने को तरस रही थी।
- लोक अदालत में काउंसिलिंग से सास-बहू में आपसी समझौता हुआ।
- अब दादी शर्तों पर पोते से मिल और वीडियो कॉल पर बात कर सकेंगी।
हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। एक बुजुर्ग महिला अपने पौत्र से मिलने के लिए चार साल से तड़प रही थी। पति और बेटे को वह पहले ही खो चुकी है। पारिवारिक कलह के कारण अलग हुई बहू और दादी के बीच कोई समझौता हो ही नहीं पा रहा था। अंत में बुजुर्ग महिला लोक अदालत पहुंची। काउंसिलिंग के जरिए सास-बहू में आपसी सहमति बनी। आखिरकार, महिला अब अपने पौत्र से कुछ शर्तों पर मिल सकेगी।
पारिवारिक त्रासदी के बाद शुरू हुआ विवाद
पति और बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग महिला के लिए उनका पोता ही जीवन का एकमात्र सहारा था। हालांकि, बेटे के निधन के बाद बहू बच्चे को लेकर अलग रहने चली गई और दादी की पोते से मुलाकात पूरी तरह बंद हो गई।
4 साल तक चला कानूनी संघर्ष
सामाजिक स्तर पर समझौते के प्रयास विफल होने पर दादी ने पोते से मुलाकात के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। यह मुकदमा लगभग 4 साल तक अदालत में लंबित रहा, जिस दौरान दादी लगातार पोते से मिलने की गुहार लगाती रहीं।
लोक अदालत और काउंसिलिंग
मामला लोक अदालत में पहुंचने पर वकीलों और मध्यस्थों ने दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की। उन्हें समझाया गया कि अतीत की कड़वाहट का असर बच्चे और दादी के रिश्ते पर नहीं पड़ना चाहिए। इस बातचीत के बाद बहू का रुख बदला और वह समझौते के लिए तैयार हो गई।
समझौते की मुख्य शर्तें
काउंसिलिंग में यह तय किया गया है कि बहू अब समय-समय पर पोते को उसकी दादी से मिलाती रहेगी। वह दादी को पोते से वीडियो कॉल पर भी बात करने की अनुमति देगी। समझौते में यह भी तय हुआ है कि यदि बहू भविष्य में पुनर्विवाह भी करती है, तब भी पोते और दादी की यह मुलाकात और बातचीत जारी रहेगी।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
लुधियाना कोर्ट को बम धमकी, लोक अदालत में हड़कंप; एयरपोर्ट और नेताओं पर भी चेतावनी

कानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत को वकीलों के विरोध से डेढ़ घंटे का व्यवधान, पुलिस कमिश्नर ने की मध्यस्थता

कानपुर में वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया, डेढ़ घंटे का हंगामा

वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार: कानपुर में प्रांतीय सम्मेलन के बाद नारेबाजी

सुप्रीम कोर्ट ने डीपफेक‑AI याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट की कार्यवाही को रोक दिया

मुजफ्फरपुर में 81,751 मामले सुलझेंगी: 58 बेंचों से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

हरदोई में लोक अदालत के जरिए लंबित मुकदमों का निस्तारण

समस्तीपुर के केशव रंजन बने सुप्रीम कोर्ट के अपर महाधिवक्ता, बिहार का राज्य पक्ष संभालेंगे
ताज़ा ख़बरें
- आज 13 बेंचों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र, 10 बजे से शुरू
- त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने राजमार्गों के 'मौत के जाल' पर चौंकाने वाली चेतावनी जारी की
- बॉम्बे हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारी घुमारे के आक्रामक स्वर पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत नहीं दी
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे के 10‑दिन के शराब प्रतिबंध पर सवाल उठाया
- सारण के बंगरा गांव से पटना हाई कोर्ट तक: अवधेश कुमार सिंह की नई नियुक्ति
- सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही को न ठहराया, हाईकोर्ट को दिया जवाब का आदेश
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे में गणेश उत्सव के 10‑दिन के शराब प्रतिबंध को अनुचित कहा, वापस लेने का आदेश दिया
- मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, 3.5 लाख मामलों का समाधान लक्ष्य, पेमेंट सेतु ऐप से चालान निपटान

