होमवकीलसमस्तीपुर के केशव रंजन बने सुप्रीम कोर्ट के अपर महाधिवक्ता, बिहार का राज्य पक्ष संभालेंगे
वकील

समस्तीपुर के केशव रंजन बने सुप्रीम कोर्ट के अपर महाधिवक्ता, बिहार का राज्य पक्ष संभालेंगे

बिहार सरकार ने केशव रंजन को अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG) के रूप में नियुक्त कर सुप्रीम कोर्ट में राज्य के मामलों की रक्षा करने का कार्य सौंपा है। साथ ही अधिवक्ता ऐश्वर्य सिन्हा को भी समान पद पर रखा गया, तथा दोनों को चार‑चार सहायक अधिवक्ता की टीम प्रदान की जाएगी।

11 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
समस्तीपुर के केशव रंजन बने सुप्रीम कोर्ट के अपर महाधिवक्ता, बिहार का राज्य पक्ष संभालेंगे

सौजन्य से:- Jagran

समस्तीपुर के केशव रंजन बने अपर महाधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे बिहार का पक्ष

Bihar Government Supreme Court Advocate: बिहार सरकार ने अधिवक्ता केशव रंजन को सुप्रीम कोर्ट में राज्य का पक्ष रखने के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Keshav Ranjan Additional Advocate General: बिहार सरकार के विधि विभाग ने देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट में राज्य का पक्ष रखने के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

अधिवक्ता केशव रंजन को सुप्रीम कोर्ट के लिए अपर महाधिवक्ता (AAG) के पद पर नियुक्त किया गया है। विधि विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

समस्तीपुर के निवासी

यह नियुक्ति केशव रंजन के पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर राज्य सरकार के अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। केशव रंजन मूल रूप से समस्तीपुर जिले के निवासी हैं और उनका मुजफ्फरपुर शहर से भी गहरा जुड़ाव रहा है।

ऐश्वर्य सिन्हा भी नियुक्त

विधि विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार केशव रंजन के अलावा अधिवक्ता ऐश्वर्य सिन्हा को भी इसी पद यानी अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

दोनों अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार के विभिन्न कानूनी मामलों में प्रभावी ढंग से पक्ष रखेंगे।

सहायक अधिवक्ताओं की टीम

नवनियुक्त अपर महाधिवक्ताओं को उनके कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए चार-चार सहायक अधिवक्ताओं की टीम भी प्रदान की जाएगी। इन सहायक अधिवक्ताओं की नियुक्ति राज्य के महाधिवक्ता की अनुशंसा पर जल्द की जाएगी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
आज 13 बेंचों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र, 10 बजे से शुरू
वकील

आज 13 बेंचों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र, 10 बजे से शुरू

त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने राजमार्गों के 'मौत के जाल' पर चौंकाने वाली चेतावनी जारी की
वकील

त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने राजमार्गों के 'मौत के जाल' पर चौंकाने वाली चेतावनी जारी की

बॉम्बे हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारी घुमारे के आक्रामक स्वर पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत नहीं दी
वकील

बॉम्बे हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारी घुमारे के आक्रामक स्वर पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत नहीं दी

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे के 10‑दिन के शराब प्रतिबंध पर सवाल उठाया
वकील

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे के 10‑दिन के शराब प्रतिबंध पर सवाल उठाया

सारण के बंगरा गांव से पटना हाई कोर्ट तक: अवधेश कुमार सिंह की नई नियुक्ति
वकील

सारण के बंगरा गांव से पटना हाई कोर्ट तक: अवधेश कुमार सिंह की नई नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही को न ठहराया, हाईकोर्ट को दिया जवाब का आदेश
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही को न ठहराया, हाईकोर्ट को दिया जवाब का आदेश

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे में गणेश उत्सव के 10‑दिन के शराब प्रतिबंध को अनुचित कहा, वापस लेने का आदेश दिया
वकील

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे में गणेश उत्सव के 10‑दिन के शराब प्रतिबंध को अनुचित कहा, वापस लेने का आदेश दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना मामलों का त्वरित निपटारा
वकील

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना मामलों का त्वरित निपटारा

ताज़ा ख़बरें