मुजफ्फरपुर में 81,751 मामले सुलझेंगी: 58 बेंचों से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
12 सितंबर को मुजफ्फरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल से 58 विशेष बेंचों वाली राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी, जिसका उद्देश्य 81,751 चालू मामलों को आपसी समझौते से निपटाना है। हर बेंच में एक न्यायिक अधिकारी और एक वरिष्ठ वकील होंगे, और ट्रैफिक उल्लंघन के लिए 13 अतिरिक्त बेंचें भी लगाई गई हैं।

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Muzaffarpur
- Muzaffarpur National Lok Adalat | 58 Benches To Settle Legal Cases
मुजफ्फरपुर में 81 हजार से अधिक मामले सुलझेंगे:58 विशेष बेंचों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन; हर बेंच में एक न्यायिक अधिकारी, एक सीनियर वकील होंगे
- कॉपी लिंक
मुजफ्फरपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। यह अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से कचहरी परिसर और सिकंदरपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लगेगी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इसके लिए कुल 58 खास बेंच बनाई हैं।
इस अदालत का मकसद 81 हजार 751 मामलों को आपसी समझौते से निपटाना है। इस कानूनी पहल में हर बेंच में एक न्यायिक अधिकारी और एक सीनियर वकील होंगे। ये दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर मामले सुलझाएंगे।
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों के लिए सिकंदरपुर स्टेडियम में 13 अलग बेंच
शहर में बढ़ते ट्रैफिक और नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों के लिए सिकंदरपुर स्टेडियम में 13 अलग बेंच लगाई गई हैं। ये बेंच सिर्फ ट्रैफिक चालान के मामले निपटाएंगी।
लोक अदालत में कुल 68 हजार 768 मामले ऐसे हैं जो अभी तक कोर्ट नहीं पहुंचे हैं। इसके अलावा, 22 हजार 983 मामले वे हैं जो पहले से अदालतों में चल रहे हैं।
इस एक दिन की राष्ट्रीय लोक अदालत में आम लोगों से जुड़े कई तरह के दीवानी और सुलह वाले आपराधिक मामले निपटाए जाएंगे। इनमें ट्रैफिक चालान, वन विभाग के झगड़े, बैंकों की कर्ज वसूली, माप-तौल के मामले, बिजली बिल के विवाद, बीएसएनएल के बकाया बिल, चेक बाउंस और मोटर दुर्घटना दावा ट्रिब्यूनल से जुड़े मुआवजे के दावे शामिल हैं।
समय पर आकर इस अदालत का फायदा उठाने की अपील
विधिक सेवा प्राधिकार ने आम लोगों और शिकायतकर्ताओं से अपील की है कि वे समय पर आकर इस अदालत का फायदा उठाएं। लोक अदालत के फैसलों के खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकती। इससे समय और पैसे की बचत होती है, साथ ही सालों पुराना झगड़ा भी हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हरदोई में लोक अदालत के जरिए लंबित मुकदमों का निस्तारण

समस्तीपुर के केशव रंजन बने सुप्रीम कोर्ट के अपर महाधिवक्ता, बिहार का राज्य पक्ष संभालेंगे

आज 13 बेंचों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र, 10 बजे से शुरू

त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने राजमार्गों के 'मौत के जाल' पर चौंकाने वाली चेतावनी जारी की

बॉम्बे हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारी घुमारे के आक्रामक स्वर पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत नहीं दी

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे के 10‑दिन के शराब प्रतिबंध पर सवाल उठाया

सारण के बंगरा गांव से पटना हाई कोर्ट तक: अवधेश कुमार सिंह की नई नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही को न ठहराया, हाईकोर्ट को दिया जवाब का आदेश
ताज़ा ख़बरें
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे में गणेश उत्सव के 10‑दिन के शराब प्रतिबंध को अनुचित कहा, वापस लेने का आदेश दिया
- राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना मामलों का त्वरित निपटारा
- सुप्रीम कोर्ट ने सत्य निकेतन मामले में हाई कोर्ट की निगरानी को बरकरार रखा
- सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई विश्वविद्यालय की लॉ कॉलेजों में छात्र संख्या घटाने की योजना को चुनौती वाली जनहित याचिका को खारिज करने वाले बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा
- बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट के लिए माता‑पिता की अनुमति अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर नोटिस जारी
- महाराष्ट्र धर्मांतरण कानून पर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका, मौलिक अधिकारों की रक्षा की मांग
- सर्वोच्च न्यायालय में मुकदमेबाजी की उलझन: पारदर्शी प्रबंधन और न्यायाधीशों की संख्या पर सवाल
- अमृतसर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: 31 बेंचों से 30,000 मामलों का आपसी समाधान

