होमवकीलश्रावस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत: जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद ने सुलह‑समझौते से विवाद निपटाए
वकील

श्रावस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत: जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद ने सुलह‑समझौते से विवाद निपटाए

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को श्रावस्ती में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद ने लोगों को आपसी सुलह के माध्यम से मामलों का निवारण करने का अवसर दिया। बैंक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों की सहभागिता से लंबी अदालत प्रक्रिया से राहत देने की कोशिश की गई, तथा सभी संबंधित विभागों ने निपटान की आवश्यक प्रक्रियाएँ पूरी कीं।

12 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
श्रावस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत: जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद ने सुलह‑समझौते से विवाद निपटाए

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Shrawasti

- National Lok Adalat In Shravasti | Justice Dinesh Chand Settles Cases

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते से मामले निपटाने का मौका:श्रावस्ती में जज दिनेश चंद की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी

- कॉपी लिंक

श्रावस्ती में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को श्रावस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद की अध्यक्षता में हुई लोक अदालत में लोगों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण कराने का अवसर मिला।

न्यायालयों और प्रशासनिक कार्यालयों में लगी लोक अदालत

राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद न्यायाधीश के न्यायालय समेत सभी अधीनस्थ न्यायालयों, जिलाधिकारी के न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों के साथ संबंधित कार्यालयों में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की।

लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित न्यायालयों और विभागों की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत दिलाने और आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर जोर दिया गया।

बैंक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, इंडियन बैंक के एलडीएम जुगुल किशोर सिंह, यूपी ग्रामीण बैंक श्रावस्ती के क्षेत्रीय प्रबंधक, अधिवक्ता और न्यायालय के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों को आपसी समझौते के आधार पर निपटाने की प्रक्रिया में सहयोग किया।

लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत दिलाना उद्देश्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती की सचिव अनुप्रिया ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत दिलाते हुए आपसी सहमति और सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों का निस्तारण कराना है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
इलाहाबाद हाई कोर्ट की राष्ट्रीय लोक अदालत ने 265 मोटर दुर्घटना के वादों को निस्तारित कर 10.18 क्रोर का प्रतिकर दिया
वकील

इलाहाबाद हाई कोर्ट की राष्ट्रीय लोक अदालत ने 265 मोटर दुर्घटना के वादों को निस्तारित कर 10.18 क्रोर का प्रतिकर दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत ने 8016 विवादों का त्वरित निपटारा किया
वकील

राष्ट्रीय लोक अदालत ने 8016 विवादों का त्वरित निपटारा किया

जज ने हाथों से सैंडल पहना दी बच्ची को, पिता के संग भावनात्मक पुनर्मिलन
वकील

जज ने हाथों से सैंडल पहना दी बच्ची को, पिता के संग भावनात्मक पुनर्मिलन

देवघर के अधिवक्ता ऋषि अवस्थी को अरुणाचल प्रदेश और बिहार ने सुप्रीम कोर्ट में स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त किया
वकील

देवघर के अधिवक्ता ऋषि अवस्थी को अरुणाचल प्रदेश और बिहार ने सुप्रीम कोर्ट में स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त किया

झांसी की राष्ट्रीय लोक अदालत ने रिकॉर्ड 2.78 लाख विवाद सुलह के माध्यम से निपटाए
वकील

झांसी की राष्ट्रीय लोक अदालत ने रिकॉर्ड 2.78 लाख विवाद सुलह के माध्यम से निपटाए

रामनगर में वकीलों ने एपीओ के खिलाफ प्रदर्शन, लोक अदालत से बहिष्कार और हड़ताल का इशारा
वकील

रामनगर में वकीलों ने एपीओ के खिलाफ प्रदर्शन, लोक अदालत से बहिष्कार और हड़ताल का इशारा

लुधियाना कोर्ट को बम धमकी, लोक अदालत में हड़कंप; एयरपोर्ट और नेताओं पर भी चेतावनी
वकील

लुधियाना कोर्ट को बम धमकी, लोक अदालत में हड़कंप; एयरपोर्ट और नेताओं पर भी चेतावनी

लोक अदालत ने सास‑बहू के विवाद को सुलझाया, दादी को चार साल बाद पोते से मिलने की अनुमति
वकील

लोक अदालत ने सास‑बहू के विवाद को सुलझाया, दादी को चार साल बाद पोते से मिलने की अनुमति

ताज़ा ख़बरें