आज 13 बेंचों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र, 10 बजे से शुरू
औरंगाबाद के जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जिसमें पारिवारिक, ट्रैफ़िक, बैंक‑ऋण, आपराधिक व अन्य कई प्रकार के सुलहनीय मामलों के निपटारे के लिये 13 बेंचों की व्यवस्था की गई है। सोशल मीडिया पर फैली स्थगन की अफ़वाहों को अधिकारियों ने खारिज कर बताया कि सत्र निर्धारित अनुसार ही चलेगा और साथ ही वादकारियों व आम जनता के लिये स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

सौजन्य से:- Hindustan
राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 13 बेंचों पर होगा मामलों का निस्तारण
सुबह 10 बजे से शुरू होगी लोक अदालत, स्थगित होने की खबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बताया भ्रामक करण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए कुल 13 बेंचों का गठन किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बेंचों का गठन
उन्होंने बताया कि विभिन्न न्यायालयों एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समझौता योग्य एवं सुलहनीय मामलों को चिह्नित किया गया है। अलग-अलग प्रकृति के मामलों के निस्तारण के लिए बेंचों का गठन किया गया है। बेंच संख्या-1 पर भरण-पोषण एवं पारिवारिक मामलों का निस्तारण परिवार न्यायालय के इजलास पर होगा। बेंच संख्या-2 पर मोटर दुर्घटना दावा, यातायात चालान एवं परिवहन विभाग से संबंधित मामलों का निस्तारण परिवहन विभाग कार्यालय में किया जाएगा। बेंच संख्या-3 पर विभिन्न बैंकों से संबंधित ऋण एवं वसूली के मामलों का निस्तारण झंडोत्तोलन मैदान एवं सामने के बरामदे में होगा। बेंच संख्या-4 पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय से संबंधित सुलहनीय मामलों के साथ खनिज, वन, श्रम, विद्युत एवं माप-तौल से जुड़े मामलों का निस्तारण होगा। बेंच संख्या-5 पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम के न्यायालय से संबंधित सुलहनीय आपराधिक मामलों की सुनवाई होगी।
स्थगन की जानकारी
बेंच संख्या-6 पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी षष्ठम एवं सप्तम के न्यायालय से संबंधित सुलहनीय आपराधिक एवं चेक बाउंस मामलों का निस्तारण होगा। बेंच संख्या-7 पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम से संबंधित सुलहनीय आपराधिक, इजराय वाद एवं दीवानी मामलों का निस्तारण किया जाएगा। बेंच संख्या-8 पर अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से संबंधित सुलहनीय आपराधिक मामलों का निस्तारण होगा। बेंच संख्या-9 एवं 10 पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालयों से संबंधित सुलहनीय मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बेंच संख्या 11, 12 एवं 13 दाउदनगर व्यवहार न्यायालय में गठित की गई हैं। -------------------------------------------
स्थगित होने की खबर
स्थगित होने की खबर को बताया भ्रामक राष्ट्रीय लोक अदालत के स्थगित होने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों का जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने खंडन किया है। सचिव तान्या पटेल ने कहा कि 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत स्थगित नहीं हुई है। इसका आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। उन्होंने आमजन एवं वादकारियों से सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास नहीं करने की अपील की। बताया कि लोक अदालत में आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। सचिव ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने राजमार्गों के 'मौत के जाल' पर चौंकाने वाली चेतावनी जारी की

बॉम्बे हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारी घुमारे के आक्रामक स्वर पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत नहीं दी

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे के 10‑दिन के शराब प्रतिबंध पर सवाल उठाया

सारण के बंगरा गांव से पटना हाई कोर्ट तक: अवधेश कुमार सिंह की नई नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही को न ठहराया, हाईकोर्ट को दिया जवाब का आदेश

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे में गणेश उत्सव के 10‑दिन के शराब प्रतिबंध को अनुचित कहा, वापस लेने का आदेश दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना मामलों का त्वरित निपटारा

सुप्रीम कोर्ट ने सत्य निकेतन मामले में हाई कोर्ट की निगरानी को बरकरार रखा
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई विश्वविद्यालय की लॉ कॉलेजों में छात्र संख्या घटाने की योजना को चुनौती वाली जनहित याचिका को खारिज करने वाले बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा
- बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट के लिए माता‑पिता की अनुमति अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर नोटिस जारी
- महाराष्ट्र धर्मांतरण कानून पर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका, मौलिक अधिकारों की रक्षा की मांग
- सर्वोच्च न्यायालय में मुकदमेबाजी की उलझन: पारदर्शी प्रबंधन और न्यायाधीशों की संख्या पर सवाल
- खगड़िया में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत: आपसी सहमति से निपटाएंगे मामले
- जमुई में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 11 बेंचों का गठन, 12 सितंबर को सुनवाई शुरू
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा: न्यायिक अधिकारी नहीं कर सकता जजों पर चिल्लाना, बॉम्बे HC की अवमानना कार्रवाई जारी रहेगी
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नोएडा के लोटस‑300 खरीदारों को मिला पूर्ण अधिकार, अब फ्लैट बेच और लोन ले सकते हैं

