होममुकदमेदिल्ली की अदालत ने दी बड़ी टिप्पणी, महिला के साथ बात करने की देरी से अब चरित्र पर शक नहीं
मुकदमे

दिल्ली की अदालत ने दी बड़ी टिप्पणी, महिला के साथ बात करने की देरी से अब चरित्र पर शक नहीं

दिल्ली की अदालत ने कहा कि एक महिला के साथ देर रात बातचीत करने से उसके चरित्र पर शक नहीं किया जा सकता है। जज ने कहा कि भारतीय समाज अब पिछड़ा नहीं है, जहां पुरुष से बातचीत को वर्जित माना जाता है। अदालत ने एक मामले में पति के आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें उसने कहा था कि पत्नी देर रात किसी अजनबी से बात करती थी।

25 जून 2026 को 07:25 am बजे
दिल्ली की अदालत ने दी बड़ी टिप्पणी, महिला के साथ बात करने की देरी से अब चरित्र पर शक नहीं

सौजन्य से:- Navbharat Times

दिल्ली की अदालत ने एक व्यक्ति की अपील खारिज कर दी, जिसमें उसने पत्नी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग की थी। कोर्ट ने महिला के निजता के अधिकार को बरकरार रखा, कहा कि पुरुष से बात करना महिला के चरित्र पर सवाल नहीं उठा सकता। जज ने कहा कि भारतीय समाज अब पिछड़ा नहीं रहा, जहां पुरुष से बातचीत वर्जित मानी जाए।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने एक व्यक्ति की उस अपील को खारिज कर दिया जिसमें उसने अपनी पत्नी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की मांग की थी, और कोर्ट ने महिला के निजता के अधिकार को बरकरार रखा। कोर्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति से बात करना, चाहे वह दिन के किसी भी अजीब समय पर हो, अकेले ही महिला के चरित्र पर सवाल नहीं उठा सकता।

भारतीय समाज में मर्द से बात करना अब वर्जित नहीं

वहीं, एडिशनल सेशन जज शुनाली गुप्ता ने कहा कि भारतीय समाज अब ऐसा पिछड़ा समाज नहीं रहा है जहां किसी पुरुष से महिला की बातचीत को गलत या वर्जित माना जाए। यह मानते हुए कि उचित मामलों में निजता के अधिकार को निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार के लिए सीमित किया जा सकता है, जज ने कहा कि निजता में किसी भी तरह का दखल उचित और तर्कसंगत होना चाहिए और यह अस्पष्ट शक या बिना सबूत के लगाए गए आरोपों पर आधारित नहीं हो सकता।

कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को सही ठहराया जिसमें मधुरेंद्र सिंह की अर्जी को खारिज कर दिया गया था। सिंह ने अपनी अर्जी में कहा था कि देर रात की फोन बातचीत की जानकारी उनके वैवाहिक विवाद के मामले में बचाव के लिए जरूरी है और इसे सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सिंह का तर्क था कि उन्होंने सिर्फ कॉल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की मांग की थी, न कि उन्हें कोर्ट में पेश करने की।

पति का दावा- पत्नी देर रात किसी से बात करती थी

अर्जी में कहा गया था कि शिकायतकर्ता और कुछ अन्य लोगों के "खास नंबरों" के CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) को सुरक्षित रखना जरूरी है, जिनसे वह कथित तौर पर देर रात नियमित रूप से बात करती थीं। उनके अनुसार, यही बात दोनों पक्षों के बीच विवाद की मुख्य वजह थी।

यह मानते हुए कि किसी महिला की देर रात की बातचीत अकेले उसकी प्राइवेसी में दखल को सही नहीं ठहरा सकती, जज गुप्ता ने कहा कि देर रात की कॉल से महिला के चरित्र पर सवाल नहीं उठाया जा सकता, "जब तक कि यह आरोप न लगाया गया हो कि महिला का किसी पुरुष के साथ कोई गैर-कानूनी या विवाहेतर संबंध है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा आदेश प्राइवेसी के अधिकार का उल्लंघन है।

महिलाओं के पुरुष सहकर्मी भी हो सकते हैं जज गुप्ता ने कहा कि याचिका में साफ तौर पर यह कारण बताया जाना चाहिए कि CDR को सुरक्षित रखना क्यों जरूरी है। यह देखते हुए कि आज महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में काम करती हैं और अक्सर पुरुष सहकर्मियों के संपर्क में आती हैं, कोर्ट ने कहा कि किसी गैर-कानूनी रिश्ते का आरोप न होने पर, महिला की निजता में इस तरह के दखल को सही नहीं ठहराया जा सकता।

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं।

विशेषज्ञता

संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं।

पत्रकारिता अनुभव

संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
पासपोर्ट, आधार और वोटर ID नहीं...फिर कौन सा डॉक्यूमेंट भारतीय नागरिकता का असली सबूत?
मुकदमे

पासपोर्ट, आधार और वोटर ID नहीं...फिर कौन सा डॉक्यूमेंट भारतीय नागरिकता का असली सबूत?

समझौते के निष्पादन में तत्परता समय पर होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
मुकदमे

समझौते के निष्पादन में तत्परता समय पर होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाया उत्तराखंड के लकड़हारे का मुआवजा, 100 प्रतिशत कार्यात्मक विकलांगता के आधार पर
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाया उत्तराखंड के लकड़हारे का मुआवजा, 100 प्रतिशत कार्यात्मक विकलांगता के आधार पर

विधायिका की शक्ति सीमित नहीं कर सकती - संशोधन की अधिकार का निर्णय
मुकदमे

विधायिका की शक्ति सीमित नहीं कर सकती - संशोधन की अधिकार का निर्णय

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप, कांग्रेस ने मांगी सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच
मुकदमे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप, कांग्रेस ने मांगी सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण मामले की 15 जुलाई से डे टू डे सुनवाई
मुकदमे

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण मामले की 15 जुलाई से डे टू डे सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: दुर्घटना में पैर गंवाने वाले राजमिस्त्री को मिलेगा 40.29 लाख का मुआवजा
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: दुर्घटना में पैर गंवाने वाले राजमिस्त्री को मिलेगा 40.29 लाख का मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की 152 मेडिकल सीटों के सरेंडर पर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की 152 मेडिकल सीटों के सरेंडर पर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया

ताज़ा ख़बरें