दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद
फरीदाबाद में सालों से अपने प्लॉट का इंतजार कर रहे दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कॉलोनी का दोबारा सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में जमीन का रिकॉर्ड के अलावा सड़क, सीवर, पेयजल लाइन और जलभराव की स्थिति भी जांची जाएगी।

सौजन्य से:- दैनिक भास्कर
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- हरियाणा
- फरीदाबाद
- फरीदाबाद दुर्गा कॉलोनी सर्वेक्षण | सुप्रीम कोर्ट का आदेश प्लॉट राहत समाचार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होगा दुर्गा कॉलोनी का सर्वे:फरीदाबाद में 234.674 एकड़ जमीन की होगी जांच; प्लॉटधारकों को सालों बाद राहत की उम्मीद
- कॉपी लिंक
फरीदाबाद में सालों से अपने प्लॉट का इंतजार कर रहे दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली से सटी इस कॉलोनी का दोबारा सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में सिर्फ जमीन का रिकॉर्ड ही नहीं खंगाला जाएगा, बल्कि मौके पर मौजूद सड़क, सीवर, पेयजल लाइन और जलभराव की स्थिति भी जांची जाएगी।
जानकारी के अनुसार, दुर्गा बिल्डर कॉलोनी से जुड़ा मामला वर्ष 2013 से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। ओखला एनक्लेव प्लॉट होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान अब कॉलोनी की मौजूदा स्थिति का नए सिरे से आकलन करने का रास्ता साफ हुआ है।
पूरे क्षेत्र का कराया जाएगा सर्वे
सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई को कॉलोनी का लेआउट प्लान दोबारा तैयार करने, मौके से अतिक्रमण हटाने और हकदार प्लॉटधारकों को राहत देने के निर्देश दिए हैं। इसी आदेश के तहत अब पूरे क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा।
234 एकड़ से ज्यादा जमीन का होगा सर्वे
विभागीय जानकारी के अनुसार, लाइसेंस प्राप्त कॉलोनी का कुल क्षेत्रफल 234.674 एकड़ है। इसे 2 चरणों में बांटा गया है। फेज-1 करीब 126.725 एकड़, जबकि फेज-2 करीब 107.95 एकड़ में फैला है।
सर्वे के दौरान यह देखा जाएगा कि कॉलोनी में वास्तविक रूप से कहां सड़कें बनी हैं और किन हिस्सों में सीवर व पेयजल की लाइनें मौजूद हैं। इसके साथ ही जलभराव और अपशिष्ट जल से प्रभावित इलाकों की भी पहचान की जाएगी। सर्वे का काम निजी एजेंसी की मदद से कराया जाएगा।
अतिक्रमण हटाने के लिए भी बनेगा आधार
सर्वे के बाद तैयार होने वाली रिपोर्ट से कॉलोनी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। इसके आधार पर लेआउट प्लान तैयार करने और अतिक्रमण की पहचान कर उसे हटाने की कार्रवाई का रास्ता साफ हो सकता है।
कई जिलों के लोगों का पैसा फंसा
दुर्गा बिल्डर कॉलोनी में सिर्फ फरीदाबाद के लोगों ने ही नहीं, बल्कि दूसरे जिलों के लोगों ने भी प्लॉट खरीदे थे। लंबे समय से प्लॉट नहीं मिलने के कारण खरीदारों का पैसा और भविष्य दोनों अटके हुए हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा होने वाला सर्वे इन प्लॉटधारकों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
सर्वे के बाद आगे की कार्रवाई होगी
जिला नगर योजनाकार एन्फोर्समेंट यजन चौधरी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है और अदालत के आदेश के तहत कॉलोनी का सर्वे कराया जाना है। सर्वे पूरा होने के बाद मौके की स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- श्मशान घाट में दफन नवजात का शव कुत्तों ने निकाला: फरीदाबाद में सड़क पर मिला, पुलिस बोलीं- करीब 2 महीने पुराना है
- फरीदाबाद के युवक ने बाइक में लगाए 500 हॉर्न: कांवड़ मेले में हरिद्वार पहुंचा, उत्तराखंड पुलिस ने काटा 5 हजार का चालान
- फरीदाबाद में जलभराव में लेटकर दंडवत कांवड़ यात्रा वीडियो: जॉर्डन की नौकरी छोड़ी, प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य की कामना को लेकर निकले
- फरीदाबाद में SIR के लिए सुनवाई स्थल निर्धारित: 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता दर्ज करा सकेंगे आपत्ति; फार्म-6 में जुड़वा सकेंगे नाम
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी

चेहरे की पहचान को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शन: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सुनेगा मामला

गवर्नर हाउस घेराव के एलान पर हाईकोर्ट का कड़वा जवाब, शांति बनाए रखने का निर्देश

वार्निंग लेबल लागू करने में देरी को लेकर अदालत ने एफएसएसएआई को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने कोरियन रैना जैसे 5 कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए

कर विभाग को झटका: ट्रिब्यूनल ने कर विभाग की अपील खारिज कर दी

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश का शीर्ष अदालत में हलफनामा: ट्रिब्यूनल की गतिविधियों पर हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करना है

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल बैंक खातों से प्रतिबंध में नहीं किया हस्तक्षेप
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई, सरकारी नौकरी देने के मामले में
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने के हाई कोर्ट के आदेश पर रोक
- कर्नाटक के नए कानून से RSS पर क्या मकसद?
- सुप्रीम कोर्ट की फटकार: पैकेज्ड खाद्य उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी क्यों नहीं?
- पैकेट बंद खाद्य पदार्थों पर चआदि।ावनी संबंधी कोर्ट का एफ. एस. एस. ए. आई. को आदेश
- भारत को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक राष्ट्रीय ढांचा देगी पर्यावरणीय मुआवजा व्यवस्था
- राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट को चुनौती दी
- सुप्रीम कोर्ट के लाइव स्ट्रीमिंग को दुरुपयोग के शक में, सीजेआई ने चिंता व्यक्त की

