होममुकदमेअदालत ने शिकायतकर्ता को परिवाद में तबादले का आदेश दिया
मुकदमे

अदालत ने शिकायतकर्ता को परिवाद में तबादले का आदेश दिया

गाजियाबाद में एक पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले में अदालत ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के बजाय शिकायत को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता को अदालत में अपने सभी साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे।

3 जून 2026 को 06:07 pm बजे
अदालत ने शिकायतकर्ता को परिवाद में तबादले का आदेश दिया

सौजन्य से:- Hindustan Hindi News

अदालत ने शिकायत को परिवाद के रूप में दर्ज करने के आदेश दिया

गाजियाबाद। अदालत ने लोनी थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले में पुलिस

गाजियाबाद। अदालत ने लोनी थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने के बजाय शिकायत को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता को अदालत में अपने सभी साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार रहीसमुद्दीन ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह और आरिफ पहले साथ में कारोबार करते थे। आरिफ ने उनसे करीब एक लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में 14 नवंबर 2025 को उनके बेटे अहाद का निकाह आरिफ की बेटी शहनाज से हुआ।शिकायतकर्ता का कहना है कि निकाह के कुछ दिन बाद जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरिफ नाराज हो गया और अपनी बेटी को अपने साथ ले गया।

इसके बाद फोन पर पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।शिकायत में कहा गया कि 22 मार्च 2026 को शहनाज की मां ने समझौते और बेटी को वापस भेजने की बात कहकर रहीसमुद्दीन और उनके बेटे को अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही आरिफ समेत अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। उनपर पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया।शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि बाद में उनके रिश्तेदारों के पहुंचने पर उनसे दो लाख रुपये छीन लिए गए और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। अब अदालत ने प्रार्थना पत्र को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश देते हुए शिकायतकर्ता के बयान के लिए 29 जुलाई की तारीख नियत की है।

लेखक के बारे में

Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन
मुकदमे

बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी
मुकदमे

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई
मुकदमे

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट
मुकदमे

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी
मुकदमे

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद
मुकदमे

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता
मुकदमे

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत

ताज़ा ख़बरें