सेप्टेंबर 2026 में नेशनल लोक अदालत: पेंडिंग ट्रैफिक चालान का समाधान और जुर्माने में राहत
12 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में छोटे ट्रैफिक उल्लंघनों के चालानों को कम जुर्माने या पूरी माफी के साथ निपटाया जा सकेगा। हेल्मेट न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना, रेड‑लाइट जंप, ओवरस्पीड, गलत पार्किंग, बीमा या पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की कमी जैसे मामलों में राहत मिल सकती है, जबकि नशे में गाड़ी चलाना या हिट‑एंड‑रन जैसे गंभीर अपराधों में कोई छूट नहीं होगी। उपस्थित होने पर टोकन, चालान की कॉपी, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र साथ ले जाना आवश्यक है।

सौजन्य से:- Amar Ujala
क्या आपका भी पेंडिंग है ट्रैफिक चालान?: जानें कब लगेगी नेशनल लोक अदालत और कैसे मिल सकती है जुर्माने में राहत
देशभर में सितंबर 2026 में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है, जहां ट्रैफिक चालान समेत कई तरह के पुराने मामलों का निपटारा किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि सितंबर में नेशनल लोक अदालत किस तारीख को लगने वाली है, इसमें कौन-कौन से ट्रैफिक चालान का निपटारा हो सकता है, किन मामलों में राहत नहीं मिलेगी और साथ में आपको कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाने होंगे।
विस्तार
अगर आपके वाहन का भी कोई ट्रैफिक चालान पेंडिंग है, तो आपके पास उसे कम खर्च और बिना किसी कानूनी झंझट के निपटाने का बेहतरीन मौका है। आगामी 12 सितंबर 2026 को देशभर में नेशनल लोक अदालत (National Lok Adalat) का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य छोटे और लंबित मामलों को आपसी सहमति से जल्द से जल्द हल करना है।
चालान माफी या कम जुर्माना कैसे संभव है?
लोक अदालत में छोटे ट्रैफिक उल्लंघनों से जुड़े मामलों को बहुत ही कम समय और बेहद कम लागत में निपटाया जाता है। सुनवाई के दौरान जज और लीगल पैनल के सामने मामलों को रखा जाता है। कई स्थितियों में वाहन चालक का पूरा जुर्माना माफ कर दिया जाता है या फिर काफी कम राशि (डिस्कॉउन्टेड रेट) पर समझौता करा दिया जाता है।
इस लोक अदालत में छोटे और आम ट्रैफिक उल्लंघनों से जुड़े चालानों का निपटारा कराया जा सकता है। इसमें बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट न लगाना, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना (रेड लाइट जंप), ओवरस्पीडिंग (तय सीमा से तेज गाड़ी चलाना), गलत पार्किंग (नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना), पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) न होना और वाहन का इंश्योरेंस (बीमा) खत्म होना जैसे मामले शामिल हैं।
किन मामलों में नहीं मिलेगी माफी?
जरूरी नहीं यहां पर सभी प्रकार के चालानों का निपटारा हो जाए। लोक अदालत केवल सामान्य और छोटे उल्लंघनों में राहत देती है। अगर कोई मामला गंभीर अपराध या दुर्घटना से जुड़ा है, तो उसमें कोई माफी या छूट नहीं दी जाती। जैसे नशे में गाड़ी चलाना यानी ड्रंक एंड ड्राइविंग और हिट एंड रन जैसे मामलों में चालक को राहत नहीं मिल सकती है।
लोक अदालत जाते समय अपने साथ क्या-क्या ले जाएं?
अगर आप इस 12 सितंबर को अपने चालान का निपटारा कराने जा रहे हैं, तो अपने साथ नीचे बताए गए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी कॉपियां जरूर ले जाएं। जिससे प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
- टोकन (ऑनलाइन या ऑफलाइन स्लॉट बुक करने पर मिलने वाली रसीद)।
- पेंडिंग चालान की प्रिंटेड कॉपी।
- वाहन की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की कॉपी।
- ड्राइविंग लाइसेंस।
- पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी)।
चालान वालों के लिए क्यों खास है 12 सितंबर?
नेशनल लोक अदालत का उद्देश्य मामलों को लंबी कानूनी प्रक्रिया के बजाय समझौते और आपसी सहमति से जल्दी निपटाना है। ऐसे में छोटे ट्रैफिक उल्लंघनों के चालान वाले वाहन मालिकों को अपने मामले के निपटारे का मौका मिल सकता है।
हालांकि, हर चालान अपने आप माफ नहीं होगा। राहत या समझौता मामले की पात्रता और संबंधित प्रक्रिया पर निर्भर करेगा। इसलिए 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत में जाने से पहले अपने चालान और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी तैयार रखना बेहतर हो सकता है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सीसीटीवी दोष के लिये SHO, SP पर फटकार; अवैध हिरासत के लिए ₹65K मुआवजा आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को चिढ़ाते हुए कहा: सीजेपी विरोध में भागी छात्र पर 5 लाख का नोटिस अनधिकृत

विदेशी तलाक का आदेश भारत में नहीं मान्य: दिल्ली फैमिली कोर्ट ने दिया स्पष्ट निर्णय

सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट की 5 लाख नोटिस पर की कड़ी फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंत्र विरोध में छात्र को नोटिस जारी करने वाले मजिस्ट्रेट को चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट के छात्र‑नोटिस को चुनौती दी

सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले की सुनवाई स्थगित, अगली तिथि 17 सितंबर

सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा के छात्र को नोटिस देने वाले मजिस्ट्रेट को दी कड़ी चेतावनी
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा अतिक्रमण पर सुनवाई स्थगित की, 50,000 लोगों का भविष्य दांव पर
- बनभूलपुरा अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टल गई, 50 हज़ार लोगों का भविष्य अनिश्चित
- नोएडा के छात्र को 5 लाख बांड नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल
- सुप्रीम कोर्ट ने 5‑वर्षीय लड़की की गवाही में आरोपी की पहचान न करने के कारण बलात्कार दोषी को बरी किया
- दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की पॉश हैंडबुक में पीड़िता के नाम के खुलासे पर कड़ी निंदा की
- भ्रष्टाचार मामलों में अत्यधिक सबूतों से हुई देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाई चिंता, एक आरोपी को बरी किया
- सुप्रीम कोर्ट ने मानवाधिकार न्यायालयों को सशक्त किया, आयोग की पूर्व जाँच अनिवार्य नहीं
- कैराना में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ: जिला न्यायाधीश इंदर प्रीत सिंह ने किया हरी झंडी समारोह

