सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर बम ब्लास्ट आरोपी की जमानत नहीं दी, उम्रकैद पर रोक नहीं लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर 2008 के बम ब्लास्ट मामले में आरोपी मोहम्मद सरवर आजमी (पप्पू) की जमानत को खारिज कर दिया और उम्रकैद की सजा पर कोई रुकावट नहीं दी। कोर्ट ने कहा कि यह मामला सामान्य बमानत नहीं, बल्कि आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा है। हाई कोर्ट ने भी चार सह-आरोपियों को साथ में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

सौजन्य से:- ABP News
'यह कोई साधारण...', जयपुर बम ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर बम ब्लास्ट केस में दोषी पप्पू उर्फ मोहम्मद सरवर आजमी के जमानत खारिज करते हुए उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. पिछले साल राजस्थान हाई कोर्ट ने सजा सुनाई थी.
- सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर बम ब्लास्ट दोषी की जमानत ठुकराई।
- यह मामला आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित है।
- दोषी को 2008 जयपुर ब्लास्ट में उम्रकैद मिली थी।
जयपुर बम ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद सरवर आजमी उर्फ पप्पू को राहत देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने दो टूक कहा कि यह कोई साधारण जमानत का मामला नहीं, मामला आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा है. कोर्ट ने दोषी पप्पू की जिंदा बम प्लांट करने के मामले में जमानत खारिज करते हुए उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.
2008 जयपुर सीरियल ब्लास्ट से जुड़ा है मामला
मामला 13 मई, 2008 के जयपुर सीरियल ब्लास्ट से जुड़ा है, जब शहर में अलग-अलग जगहों पर 9 बम लगाए गए थे. इनमें 8 बम फट गए थे, जबकि चांदपोल मार्केट में रखा 9वां बम फटने से पहले बरामद कर डिफ्यूज कर दिया गया था. इसी जिंदा बम को प्लांट करने के मामले में सरवर आजमी को दोषी ठहराया गया. ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के बाद दोषी को साल 2025 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी. इसके बाद, जब दोषी को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली, तो सरवर आजमी ने फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन शीर्ष अदालत ने भी जमानत देने से इनकार कर दिया.
मामले में चार आतंकियों को सुनाई गई थी सजा
राजस्थान हाई कोई में जज रमेश कुमार जोशी की स्पेशल अदालत ने पिछले साल 4 अप्रैल, 2025 को 18 साल पुराने सीरियल बम ब्लास्ट मामले में मोहम्मद सरवर आजमी उर्फ पप्पू के अलावा सैफुर रहमान, मोहम्मद कैफ और शाहबाज अहमद को दोषी ठहराया था. इसके बाद, स्पेशल कोर्ट ने चार दिन बाद 8 अप्रैल, 2025 को मामले में अपना फैसला सुनाते हुए चारों आतंकवादियों को उम्रकैद की सजा दी थी.
ऐसे अपराधियों के लिए कोई नरमी नहीं बरती जा सकती- राजस्थान HC
राजस्थान हाई कोर्ट ने अपने 600 पन्नों के दिए गए फैसले में इस मामले को बहुत ही गंभीर मुद्दा करार देते हुए आतंकवाद को समाज के लिए एक बहुत बड़ा खतरा कहा था. अदालत ने इस बात पर जोर देते हुए कहा था कि ऐसे अपराधियों के प्रति किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जा सकती है.
यह भी पढे़ंः सत्य निकेतन हादसा: 7 छात्रों की मौत के बाद जागा सिस्टम, या अगली त्रासदी का इंतजार?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

हाईकोर्ट ने तय किया: शरिया कोर्ट नहीं बना सकता वैध तलाक, केवल धार्मिक राय दे सकता है
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने दो साल की देरी के बाद 3‑महीने की सीमा तोड़ते हुए आदेश सुनाया
- साइंस‑आधारित जांच व निजता: सुप्रीम कोर्ट ने किया जरूरी संतुलन पर ज़ोर
- शिवसेना पार्षद के डॉक्टर पर हमले के जमानत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए, सड़कों पर ऐसे लोगों का हक नहीं
- छह महीने से अधिक आरक्षित फैसले पर पुनः सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश को आवेदन का अधिकार
- 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत: पेंडिंग ट्रैफिक चालानों का आसान निपटारा और बड़ी छूट
- सुप्रीम कोर्ट ने नगा उग्रवादी होपेसन निंगशेन की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर, अपील तक दिल्ली से बाहर न जाने की शर्त लगाई
- सच्चाई की तलाश में: सुप्रीम कोर्ट ने 9 साल बाद दुष्कर्म के दोषी को रिहा किया
- हाईकोर्ट ने कहा: क्लोजर रिपोर्ट के बाद भी मजिस्ट्रेट सीधे तलब कर सकते हैं

