सुप्रीम कोर्ट का 91 साल पुराना फैसला पलटा, राष्ट्रपति की शक्तियों में वृद्धि
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति की शक्तियों का दायरा बढ़ाया है, जिससे उन्हें स्वतंत्र फेडरल एजेंसियों के प्रमुखों को अपनी मर्जी से हटाने की आजादी मिल गई है। यह फैसला 91 साल पुराने फैसले के बावजूद दिया गया है, जिसने एग्जीक्यूटिव अथॉरिटी को सीमित किया था।

सौजन्य से:- Jagran
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पलटा 91 साल पुराना फैसला, राष्ट्रपति की शक्तियों का दायरा बढ़ा
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 91 साल पुराना फैसला पलटते हुए राष्ट्रपति की शक्तियों का दायरा बढ़ाया है, जिससे उन्हें स्वतंत्र फेडरल एजेंसियों के प्रमुखों को ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने 91 साल पुराना फैसला पलटा।
- राष्ट्रपति की फेडरल प्रमुखों को हटाने की शक्ति बढ़ी।
- फेडरल रिजर्व को फैसले से बाहर रखा गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति की शक्तियों का दायरा काफी बढ़ा दिया। कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा स्वतंत्र फेडरल एजेंसियो के प्रमुखों को हटाने के फैसले को सही ठहराया, लेकिन इसमें एक अहम अपवाद था, फेडरल रिजर्व।
जजों ने फेड गवर्नर लिसा कुक को अपनी नौकरी पर बने रहने की इजाजत दी, जबकि वह मॉर्गेज धोखाधड़ी के आरोपों के कारण रिपब्लिकन राष्ट्रपति द्वारा उन्हें नौकरी से हटाने की कोशिश का विरोध कर रही हैं, उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है।
लेकिन देश के सेंट्रल बैंक को छोड़कर, कोर्ट ने माना कि राष्ट्रपतियों के पास एजेंसियों के प्रमुखों को अपनी मर्जी से हटाने की पूरी आजादी है। यह फैसला उन फेडरल कानूनों के बावजूद लिया गया है जिनमें ऐसे हटाए जाने के लिए ठोस वजह की जरूरत होती है, और उस 91 साल पुराने फैसले के बावजूद जिसने एग्जीक्यूटिव अथॉरिटी को सीमित किया था।
छह कंजर्वेटिव जजों के बहुमत के साथ, नौ सदस्यों वाली कोर्ट ने 'हमफ्रीज एग्जीक्यूटर' मामले में अपने सर्वसम्मत फैसले को पलट दिया। उस पुराने फैसले ने यह तय किया था कि राष्ट्रपति कब एजेंसियों के बोर्ड सदस्यों को हटा सकते हैं, जिसका मकसद आंशिक रूप से यह सुनिश्चित करना था कि फैसले राजनीतिक प्रभाव से मुक्त हों।
खबरें और भी
चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने कोर्ट की ओर से लिखा, "हमारा मानना है कि पद से हटाने से इस तरह का बचाव संविधान में निहित शक्तियों के बंटवारे के सिद्धांत के खिलाफ है।"
जजों ने फ़ेडरल ट्रेड कमीशन की पूर्व सदस्य रेबेका स्लॉटर के मामले में यह फ़ैसला सुनाया। ट्रंप ने उन्हें बिना किसी वजह के नौकरी से हटा दिया था, जबकि फेडरल कानून में वजह बताना जरूरी है। इस फैसले का असर दूसरी एजेंसियों पर भी पड़ेगा, जिनमें नेशनल लेबर रिलेशंस बोर्ड, मेरिट सिस्टम्स प्रोटेक्शन बोर्ड और कंज्यूमर प्रोडक्ट सेफ्टी कमीशन शामिल हैं, जहां ट्रंप ने बोर्ड सदस्यों को हटाया था।
ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट में अपनी मंजूरी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "मौजूदा राष्ट्रपति के तौर पर इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व फैसले को जीतना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। राष्ट्रपति की शक्तियों के संबंध में दिए गए अब तक के सबसे अहम फैसलों में से यह एक है।"
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शरिया अदालतों को तलाक का कानूनी अधिकार न होने की पुष्टि की

विद्युत अधिनियम के संशोधन मसौदे पर प्रतिक्रिया आमंत्रित, अक्टूबर में संसद में पेश होगा

हो ची मिन्ह सिटी शहरी विकास कानून से डिजिटल प्रेस को नया रूप देने की दिशा में कदम

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पाँच प्रमुख विधायी मसौदों की अंतिम समीक्षा हेतु बैठक का संचालन किया

डिजिटल मंच पर कानून प्रतियोगिता: 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 5 लाख से अधिक प्रतिभागी

सहारनपुर कलेक्टरैट में अवैध घोषित मस्जिद का कानूनी ध्वंस, विपक्ष पर घर में हिरासत का आरोप

आठ हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, जानें कौन संभालेंगे किस अदालत की जिम्मेदारी

मस्जिद गिराने के बाद मौलाना मदनी ने उठाया समानता का सवाल
ताज़ा ख़बरें
- सहारनपुर की प्राचीन मस्जिद ध्वस्त, अरशद मदनी ने समान कानूनी लागू होने की पुकार
- सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्त: मौलाना अरशद मदनी ने संविधान‑कानून की समानता पर सवाल उठाए
- राष्ट्रपति ने संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया
- खाद्य सुरक्षा कानून में नए बदलाव: जन स्वास्थ्य की बेहतर रक्षा
- न्यायाधिकरण नियुक्तियाँ: 2026 अधिनियम में छिपी स्वतंत्रता की कमी
- न्यायमूर्ति नरीमन ने मध्यस्थता व्यवस्था में निश्चितता और सटीकता की अपील की
- न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन ने मध्यस्थता कानून में अनिश्चितता का इशारा किया
- सुप्रीम कोर्ट ने NCTE को शिक्षक शिक्षा की प्रमुख नियामक सत्ता की पुष्टि, जिम्मेदारियों पर ज़ोर

