मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत: 91,751 मामलों का त्वरित निपटारा, ट्रैफिक चालान सहित
श्वेता कुमारी सिंह की अध्यक्षता में कचहरी और सिकंदरपुर स्टेडियम में आयोजित इस लोक अदालत का लक्ष्य लंबित 91,751 मुकदमों को आपसी समझौते से सुलझाना है। इसमें प्री‑लिटिगेशन 68,768 और पोस्ट‑लिटिगेशन 22,983 के केस शामिल हैं, जहाँ ट्रैफिक चालानों के लिए 13 विशेष बेंचें तय की गई हैं। कुल 44 बेंचों और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था के साथ मामले शीघ्र निपटाने की योजना है।

सौजन्य से:- Jagran
मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत कल, ट्रैफिक चालान समेत 91 हजार से अधिक मामलों का होगा निपटारा
मुजफ्फरपुर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कचहरी परिसर और सिकंदरपुर स्टेडियम में किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य ...और पढ़ें
HighLights
- मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को।
- 91,751 लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का लक्ष्य।
- ट्रैफिक चालान सहित विभिन्न मुकदमों का होगा आपसी समाधान।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। National Lok Adalat Muzaffarpur: कचहरी परिसर और सिकंदरपुर स्टेडियम में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है।
कोर्ट से जुड़े मामलों का निष्पादन कचहरी परिसर में होगा, जबकि ट्रैफिक और परिवहन से संबंधित मामले सिकंदरपुर स्टेडियम में निपटाए जाएंगे। इसकी तैयारियां पिछले दो महीनों से लगातार चल रही थीं।
आपसी सहमति से निस्तारण
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्ष श्वेता कुमारी सिंह के नेतृत्व में इसका आयोजन हो रहा है।
इसका मुख्य उद्देश्य वर्षों से लंबित मुकदमों का आपसी सहमति से ऑन द स्पॉट निपटारा करना है। इस लोक अदालत में कुल 91,751 मामलों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्री और पोस्ट लिटिगेशन
कुल मुकदमों में मुकदमेबाजी से पहले के (प्री-लिटिगेशन) 68,768 मामले और अदालत में लंबित (पोस्ट-लिटिगेशन) 22,983 मामले शामिल हैं।
मामलों के त्वरित निपटारे के लिए कुल 44 बेंचों का गठन किया गया है। इनमें से पांच बेंचों की कमान महिला न्यायिक अधिकारियों को सौंपी गई है।
ट्रैफिक चालान हेतु व्यवस्था
ट्रैफिक चालान के मामलों के निपटारे के लिए सिकंदरपुर स्टेडियम और एडीआर भवन में अलग से 13 बेंच (बेंच संख्या 32 से 44) बनाई गई हैं।
इससे यातायात नियम उल्लंघन से जुड़े वादों का तेजी से निस्तारण हो सकेगा और आम लोगों को राहत मिलेगी।
पार्किंग की विशेष सुविधा
लोक अदालत में पहुंचने वाले पक्षकारों की सुविधा के लिए पार्किंग के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। कचहरी आने वाले पक्षकारों के लिए शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में जगह चिह्नित की गई है।
वहीं, ट्रैफिक मामलों से जुड़े पक्षकारों के लिए सिकंदरपुर स्टेडियम में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
अदालत में अधिकारियों के लिए सख्त ड्रेस कोड, रंगीन चश्मा व चमकीले कपड़ों पर प्रतिबंध

डोंग नाई में शहरी विकास के लिए शिक्षा‑प्रशिक्षण नीतियों का मसौदा तैयार

दतिया में 20 बेंचों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा

गोंडा में राष्ट्रीय लोक अदालत: 1.65 लाख मुकदमों का निपटारा

आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत: दो लाख से अधिक ट्रैफ़िक चालान निपटाए जाएंगे

हा तिन्ह में धार्मिक नेताओं के लिए राज्य नीति‑कानून परिचय सम्मेलन

दिल्ली में लोक अदालत की तारीख बदली: 12 सितंबर नहीं, अब 10 अक्टूबर

बेतिया में कल लोक अदालत: ट्रैफिक चालानों पर 50% छूट
ताज़ा ख़बरें
- मुंगेर में 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत, 14 बेंचों के साथ
- दुर्ग में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: तैयारियों का आह्वान
- एआई पर कड़ी रोकथाम के लिए कांग्रेस में बढ़ी दोपक्षीय माँग
- बेतिया में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 27 बेंचों की तैयारी पूरी
- बिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत: 12 सितंबर को 37 जिलों में 30 ट्रैफिक चालान काउंटर के साथ तेज़ न्याय
- PCB के फैसलों से बाबर आज़म की कप्तानी पर असर: क्यों हो रही है अलगाव
- बिलारी में लोक अदालत और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नोएडा के लोटस‑300 खरीदारों को मिला पूर्ण अधिकार, अब फ्लैट बेच और लोन ले सकते हैं

