आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत: दो लाख से अधिक ट्रैफ़िक चालान निपटाए जाएंगे
12 सितंबर को आगरा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दो लाख से अधिक वाहन मालिकों के लंबित ट्रैफ़िक चालानों का निपटारा होगा। यातायात पुलिस ने इन मालिकों को सूचना‑संदेश भेजे हैं, और पुराने व नए चालानों के लिए अलग‑अलग कोर्ट बनाए गए हैं ताकि भीड़ कम रहे और प्रक्रिया सरल हो। इस व्यवस्था से वाहन चालकों को आर्थिक राहत और कानूनी जटिलताओं से बचाव मिलेगा।

सौजन्य से:- Jagran
राष्ट्रीय लोक अदालत में मौका, आगरा में दो लाख से ज्यादा ट्रैफिक चालान का होगा निपटारा
आगरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें यातायात पुलिस और न्याय प्रशासन ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, आगरा। जिले में वाहनों के बकाया चालानों के निस्तारण को लेकर यातायात पुलिस और न्याय प्रशासन ने बड़ी पहल की है। 12 सितंबर (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित यातायात चालानों को निपटाने के लिए वाहन स्वामियों को लगातार मैसेज भेजे जा रहे हैं।
शहर में लगभग तीन लाख वाहनों के चालान न्यायालयों में लंबित पड़े हैं, जिन्हें खत्म कराने के लिए यह लोक अदालत एक बेहतरीन और सुलभ माध्यम साबित होने जा रही है।
न्यायालय के निर्देश पर यातायात पुलिस ने अब तक दो लाख से अधिक वाहन स्वामियों के मोबाइल नंबरों पर चालान निस्तारण संबंधी मैसेज भेज दिए हैं। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य आम जनता को अदालतों के चक्कर लगाने से बचाना और उन्हें एक ही जगह पर बिना किसी झंझट के चालान जमा करने का अवसर प्रदान करना है।
लोक अदालत में चालान निस्तारित कराने से वाहन चालकों को आर्थिक राहत के साथ-साथ कानूनी प्रक्रिया से भी छूट मिलेगी।
सुविधा के लिए वर्षवार अलग-अलग व्यवस्था
वाहन स्वामियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए चालानों के निस्तारण के लिए वर्षवार व्यवस्था तय की गई है। इसके तहत पुराने और नए चालानों के लिए अलग-अलग न्यायिक अधिकारियों की कोर्ट बनाई गई हैं। जिससे कि अदालत परिसर में भीड़ न जमा हो और लोगों का समय भी बचे।
पिछले दिनों आयोजित हुई विशेष बैठक में न्यायालय ने यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे कि जिन भी वाहनों के चालान काटे गए हैं, उनके मालिकों तक समय रहते सूचना पहुंचाई जाए।
यातायात पुलिस की टीम तेजी से मैसेज डिलीवरी सुनिश्चित कर रही है। जिन वाहन स्वामियों के पास मैसेज पहुंच चुके हैं, वे 12 सितंबर को संबंधित न्यायालय परिसर में जाकर अपने लंबित चालानों का आसानी से निपटारा करा सकते हैं।
पुलिस ने दो लाख से अधिक वाहन मालिकों को भेजे मैसेज
डीसीपी यातायात सोनम कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार चालान निस्तारण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए दो लाख से अधिक वाहन स्वामियों को मैसेज भेजे जा चुके हैं। हमारी कोशिश है कि लोग 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने पुराने लंबित चालानों का निस्तारण कराकर निश्चिंत हो जाएं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह में धार्मिक नेताओं के लिए राज्य नीति‑कानून परिचय सम्मेलन

दिल्ली में लोक अदालत की तारीख बदली: 12 सितंबर नहीं, अब 10 अक्टूबर

बेतिया में कल लोक अदालत: ट्रैफिक चालानों पर 50% छूट

मुंगेर में 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत, 14 बेंचों के साथ

दुर्ग में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: तैयारियों का आह्वान

एआई पर कड़ी रोकथाम के लिए कांग्रेस में बढ़ी दोपक्षीय माँग

बेतिया में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 27 बेंचों की तैयारी पूरी

बिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत: 12 सितंबर को 37 जिलों में 30 ट्रैफिक चालान काउंटर के साथ तेज़ न्याय
ताज़ा ख़बरें
- PCB के फैसलों से बाबर आज़म की कप्तानी पर असर: क्यों हो रही है अलगाव
- बिलारी में लोक अदालत और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
- देश भर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत, केस व ट्रैफ़िक चालान का निपटारा संभव
- मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक वादों के निपटारे के निर्देश
- लोक अदालत में ट्रैफिक चालान निपटाने से पहले ये जरूरी कदम उठाएँ
- महाराष्ट्र सरकार लाएगी भूमि टोकनाइजेशन पर पहला कानून; बैंकिंग में बदलाव—एटीएम से निकलेंगे डेबिट कार्ड
- सड़क पर जुर्माने की राहत: कौन से ट्रैफ़िक चालान मिलेंगे पूरी माफी, कौन पर रहेगा पूरा जुर्माना
- केरल ने जिला न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी

