गाजीपुर: अदालत ने मासूम भांजे के हत्यारे मामा को सुनाई फांसी की सजा, 50 हजार का लगाया जुर्माना
गाजीपुर: अदालत ने मासूम भांजे के हत्यारे मामा को सुनाई फांसी की सजा, 50 हजार का लगाया जुर्माना Ghazipur Murder Case: गाजीपुर की अदालत ने 4 साल के मासूम की हत्या के मामले में मामा को दोषी करार देते हुए मृत्यु दंड दिया है,…

सौजन्य से:- ABP News
गाजीपुर: अदालत ने मासूम भांजे के हत्यारे मामा को सुनाई फांसी की सजा, 50 हजार का लगाया जुर्माना
Ghazipur Murder Case: गाजीपुर की अदालत ने 4 साल के मासूम की हत्या के मामले में मामा को दोषी करार देते हुए मृत्यु दंड दिया है, साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
गाजीपुर के अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की कोर्ट ने भांजे की हत्या के आरोपी को दोषी करार देते हुए कलयुग के कंश मामा को फांसी की सजा सुनाई है. साथ ही 50000 रुपये अर्थदंड भी लगाया है. अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने पर अपराधी अमजद खान के चेहरे पर अपने किए का कोई पछतावा नहीं था.
दरअसल, यह मामला गाजीपुर जनपद के गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव का है और यह घटना साल 2021 की है. अपराधी अमजद खान अपने 4 साल के मासूम भांजा दानियाल के साथ खेल रहा था, इसी दौरान अमजद ने किसी बात को लेकर अपने मासूम भांजे के गले को चाकू से रेत डाला.
'चेले-चपाटों को समझाना चाहिए...', अखिलेश यादव की बेटी वाले मामले पर CM योगी पहली प्रतिक्रिया
परिवार वालों की गवाही से अपराधी को मिली सजा
बताया गया कि इस पूरे मामले में आरोपी अमजद खान के भाई-बहन और परिवार के लोगों ने ही जमकर गवाही किया और उस गवाही के उपरांत आज अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने आरोपी अमजद खान को फांसी की सजा और 50000 रुपये के अर्थ दंड की सजा सुनाई है.
अदालत में भी अपराधी की नहीं गई अकड़
सहायक शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने बताया कि सजा सुनाए जाने के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने आरोपी से पूछा था कि तुम्हें अपने किए पर कोई पछतावा है या नहीं. तब आरोपी ने बताया कि उसे किसी भी तरह का कोई पछतावा नहीं है, साथ ही उसने यह भी कहा कि जो भी मुझे उलझेगा उसे भी मैं मार दूंगा.
अपराधी के खराब व्यवहार से मिली मौत की सजा
अधिवक्ता ने बताया की सजा सुनाए जाने के दौरान जज ने अपनी कलम को तोड़ दिया था. उन्होंने कहा था कि हो सकता है कि अब भविष्य में सुधर जाए लेकिन इसकी बातों से ऐसा नहीं लगता है, इसलिए इसे दुर्लभतम से दुर्लभतम सजा मानते हुए मृत्यु दंड और ₹50000 के अर्थ दंड की सजा सुनाई है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने ही भांजे का इस तरह गला काटा था कि उनकी उसकी कोई भी नस नहीं बचा था मात्र 4 सेंटीमीटर बचा था.
फैसला सुनाते हुए जज ने की टिप्पणी
ऐसे में सजा सुनाए जाते वक्त जज ने यह भी कहा कि जिस मां ने अपने ही भाई के हाथों अपने चार साल के मासूम की हत्या होते हुए देखी है. उसका शब्दों से व्याख्या नहीं किया जा सकता. ऐसे में अभियुक्त के द्वारा किए गए कृत्य से सामाजिक संवेदना प्रभावित हो रहे हैं इसलिए मृत्यु दंड की सजा सुनाई गई.
उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में कुल नौ गवाह पेश हुए जिसमें से 4 मृतक और अभियुक्त के परिवार वाले ही हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में सगे भाई बहनों के गवाही के आधार पर किसी भी तरह के क्षम्य करने का मामला नहीं था, इसलिए कोर्ट ने इसे मृत्यु दंड की सजा सुनाई है.
उत्तराखंड में बारिश-ओले और आकाशीय बिजली का खतरा, IMD ने दी चेतावनी; चारधाम यात्री रहें सावधान
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने आवेदन में त्रुटि पर टीईटी उम्मीदवारों की याचिका खारिज कर दी

व्यापार कानून और नीति अनुसंधान संस्थान का शुभारंभ: ज्ञान को जोड़ना, व्यापार समुदाय का साथ देना।

सुप्रीम कोर्ट पर नेताओं की टिप्पणी आपत्तिजनक, मंत्री राकेश सिंह बोले-ऐसे लोगों के खिलाफ कोर्ट ले संज्ञान

राज्यसभा नामांकन रद्द होने का आधार बना मामला अदालत ने लौटाया, मीनाक्षी नटराजन को राहत

2024 के भूमि कानून के अनुसार, ऐसे 5 मामले हैं जिनमें भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र हस्तांतरित नहीं किए जा सकते हैं।

फाड़ फेंके तलाक के कागज और लिपटकर खूब रोए... अदालत की चौखट पर जुड़ी शिखा और सौरभ के दिल की डोर

आईजी लखनऊ जोन लखीमपुर खीरी पहुंचे: कानून व्यवस्था की समीक्षा की, पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया - Lakhimpur-Kheri News

'नौकरी से बर्खास्तगी सबसे बड़ी सजा, परिवार भी हो जाता है बर्बाद': सुप्रीम कोर्ट
ताज़ा ख़बरें
- Sahara News: सहारा से जुड़ा ₹14 हजार करोड़ का विवाद फिर गरमाया! कर्मचारियों की राहत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची SEBI - sebi challenges relief for sahara managers in supreme court
- 17 साल जेल में रहने के बाद मौत
- लाइव लॉ ने विशेष वर्षगांठ सदस्यता ऑफर के साथ 13 साल पूरे होने का जश्न मनाया
- क्या 30,000 रुपये एक गृहिणी के श्रम को माप सकते हैं? महिलाएं सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विचार कर रही हैं
- IAS रोहिणी और IPS रूपा में सुलह कराएं,दोनों महिला अफसर अपना करियर बर्बाद कर रहीं, पूर्व जज से बोला सुप्रीम कोर्ट
- सहारा ओएफसीडी मामले में एसआईसीसीएल प्रबंधकों को सैट से राहत के खिलाफ सेबी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
- किसी भी जहाज पर कभी भी हमला कर सकता है अमेरिका, जानें क्या है इंटरनेशनल कानून?

