इलाहाबाद हाई कोर्ट की राष्ट्रीय लोक अदालत ने 265 मोटर दुर्घटना के वादों को निस्तारित कर 10.18 क्रोर का प्रतिकर दिया
इलाहाबाद हाई कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने मोटर दुर्घटना से जुड़े 265 अपील/एफएएफओ के मामलों को आपसी सुलह‑समझौते के आधार पर समाप्त किया। चार न्यायाधीशों की पीठों ने यह कार्य किया और पक्षकारों को कुल 10.18 क्रोर रुपये से अधिक की प्रतिकर राशि प्रदान की गई।

सौजन्य से:- jagran.com
इलाहाबाद हाई कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत, 265 वादों का निस्तारण; पक्षों को 10.18 करोड़ रुपये प्रतिकर दिलाया
इलाहाबाद हाई कोर्ट में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित 265 वादों का निस्तारण किया गया। पक्षकारों को 10.18 करोड़ रुपये से अधिक का प्रतिकर दिलाया गया।
HighLights
- मोटर दुर्घटना से संबंधित अपील/एफएएफओ के वादों का निस्तारण किया गया
- मुख्य न्यायमूर्ति के निर्देश पर चार लोक अदालत पीठों का गठन किया गया था
विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट में शनिवार, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें मोटर दुर्घटना से संबंधित अपील / एफएएफओ के कुल 265 वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। पक्षकारों को 10.18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रतिकर के रूप में दिलाई गई।
यह आयोजन मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली मुख्य संरक्षक उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान कार्यपालक अध्यक्ष यूपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के दिशा-निर्देशों में हुआ। मुख्य न्यायमूर्ति के निर्देश पर चार लोक अदालत पीठों का गठन किया गया था। न्यायमूर्ति विवेक सरन, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन, न्यायमूर्ति पदम नरायन मिश्रा और न्यायमूर्ति अचल सचदेव की लोक अदालत पीठों ने वाद निस्तारित किए।
अधिवक्तागण सुमित डागा, अजय शंकर, अंशुल कुमार सिंघल और प्रखर टंडन एवं न्यायिक अधिकारियों में डा. अनिल कुमार सिंह (द्वितीय) ज्ञान प्रकाश तिवारी (द्वितीय) रजनेश कुमार और निशांत सिंघला ने सहयोग किया। विधिक सेवा समिति के अधिकारी / कर्मचारी भी सक्रिय रहे। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण और उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव कीर्ति कुणाल ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय लोक अदालत ने 8016 विवादों का त्वरित निपटारा किया

जज ने हाथों से सैंडल पहना दी बच्ची को, पिता के संग भावनात्मक पुनर्मिलन

देवघर के अधिवक्ता ऋषि अवस्थी को अरुणाचल प्रदेश और बिहार ने सुप्रीम कोर्ट में स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त किया

श्रावस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत: जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद ने सुलह‑समझौते से विवाद निपटाए

झांसी की राष्ट्रीय लोक अदालत ने रिकॉर्ड 2.78 लाख विवाद सुलह के माध्यम से निपटाए

रामनगर में वकीलों ने एपीओ के खिलाफ प्रदर्शन, लोक अदालत से बहिष्कार और हड़ताल का इशारा

लुधियाना कोर्ट को बम धमकी, लोक अदालत में हड़कंप; एयरपोर्ट और नेताओं पर भी चेतावनी

लोक अदालत ने सास‑बहू के विवाद को सुलझाया, दादी को चार साल बाद पोते से मिलने की अनुमति
ताज़ा ख़बरें
- कानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत को वकीलों के विरोध से डेढ़ घंटे का व्यवधान, पुलिस कमिश्नर ने की मध्यस्थता
- कानपुर में वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया, डेढ़ घंटे का हंगामा
- वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार: कानपुर में प्रांतीय सम्मेलन के बाद नारेबाजी
- सुप्रीम कोर्ट ने डीपफेक‑AI याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट की कार्यवाही को रोक दिया
- मुजफ्फरपुर में 81,751 मामले सुलझेंगी: 58 बेंचों से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- हरदोई में लोक अदालत के जरिए लंबित मुकदमों का निस्तारण
- समस्तीपुर के केशव रंजन बने सुप्रीम कोर्ट के अपर महाधिवक्ता, बिहार का राज्य पक्ष संभालेंगे
- ग्रेटर नोएडा की राष्ट्रीय लोक अदालत ने तीन दंपतियों को पुनर्विवाह की राह दिखाते हुए तलाक की अर्जी वापस ली

