इटावा में किसान-नौजवानों ने UGC कानून को निरस्त करने की मांग जताई
इटावा के कलेक्ट्रेट परिसर में किसान नौजवान मंच के सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें UGC संबंधित कानून को तत्काल निरस्त करने, SC/ST एक्ट में संशोधन और आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की गई।

सौजन्य से:- ETV Bharat
UGC कानून के खिलाफ इटावा में गरजे किसान-नौजवान, आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग
किसान नौजवान मंच के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 28, 2026 at 11:09 AM IST
इटावा : किसान नौजवान मंच के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा. संगठन ने केंद्र सरकार से UGC से संबंधित कानून को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने, SC/ST एक्ट में संशोधन करने तथा आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की.
संगठन का कहना है कि UGC से संबंधित कानून का उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. संगठन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने चुनाव से पहले हिंदुत्व और सामाजिक एकता की बात की, लेकिन सरकार बनने के बाद ऐसे कानून लाए जा रहे हैं. जिनसे समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो रही है.
किसान नौजवान मंच का कहना है कि गरीबी किसी जाति को देखकर नहीं आती, इसलिए आरक्षण का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलना चाहिए. संगठन ने SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए इसमें संवैधानिक दायरे में आवश्यक संशोधन किए जाने की भी मांग की. ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से देश में सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए संबंधित कानूनों में आवश्यक संशोधन और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की.
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष क्षेत्रपाल सिंह तोमर, जिला प्रवक्ता संतोष पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चित्रा परिहार, विधानसभा अध्यक्ष सुशीला राजावत, संगठन मंत्री एसके सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव तोमर, अधिवक्ता अनिल गौर, अधिवक्ता अक्षयराज सिंह, अधिवक्ता अश्वनी सिंह, प्रताप चौहान, अधिवक्ता प्रीती सिंह, भारत सिंह, शैलेन्द्र भदौरिया, मनोज भदौरिया, उपेंद्र भदौरिया, उर्मिला भदौरिया, मनोज राजपूत, नीरज शाक्य, नरायन सिंह, तेजेंद्र चौहान, राजू प्रधान, हरिभान सिंह प्रधान, वंदना भदौरिया, वंदना सिंह, सौरभ सिंह, शिल्पू भदौरिया और आशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : यूजीसी के खिलाफ सड़कों पर सवर्ण मोर्चा, नियम समाज को तोड़ने का काम करेगा
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

