राम मंदिर धन चढ़ावे चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई आज, सीलबंद रिपोर्ट पर सामने आ सकते है सच!
सुप्रीम कोर्ट आज राम मंदिर धन चढ़ावे चोरी मामले में एक अहम सुनवाई करेगा। इस मामले में गठित एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट को सीलबंद लिफाफे में अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी है। कोर्ट में याचिकाओं पर विचार करने के लिए प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ तैयार है।

सौजन्य से:- Jagran
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, SIT ने दाखिल की सीलबंद रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी सीलबंद स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट आज इस मामले में अहम ...और पढ़ें
HighLights
- एसआईटी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंपी।
- सुप्रीम कोर्ट आज याचिकाओं पर करेगा अहम सुनवाई।
- ट्रस्ट के चंदे में अनियमितताओं की जांच की मांग।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद लिफाफे में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट आज इन याचिकाओं पर सुनवाई करने वाला है, जिनमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले चंदे और चढ़ावे के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं की अदालत की निगरानी में जांच की मांग की गई है।
इन याचिकाओं पर 20 जुलाई को प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ सुनवाई करेगी। 13 जुलाई को सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ ने एसआईटी को निर्देश दिया था कि वह सुप्रीम कोर्ट के सामने अपनी स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?
इससे पहले शीर्ष अदालत ने कहा था कुछ रिट याचिकाओं में कहा गया है कि एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। मामले की जांच के लिए एक एसआईटी बनाई गई है। इसलिए हम एसआईटी को निर्देश देते हैं कि वह इस अदालत के सामने स्टेटस रिपोर्ट पेश करे। स्टेटस रिपोर्ट में एसआईटी के गठन की पूरी जानकारी भी दी जानी चाहिए।
सोलिसिटर ने क्या दी थी दलील?
केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश होते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। जब याचिकाकर्ताओं ने मांग की कि उन्हें भी स्टेटस रिपोर्ट की एक प्रति दी जाए, तो मेहता ने विरोध करते हुए कहा कि जांच अभी चल रही है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मध्य प्रदेश में बड़ा कदम, UCC का राज्य में लागू होगा, CM ने कहा, 'राम-रहीम-रॉबिन सबके लिए एक समान कानून'

UCC या समान नागरिक संहिता : क्यों नहीं मिलेगी अनुसूचित जनजाति को छूट?

कुछ राज्यों ने विशेष एनआईए अदालतों की स्थापना को प्रभावी कदम नहीं उठाए: सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली दंगा मामले में देवांगना कलिता को अविश्वसनीय दस्तावेजों का निरीक्षण करने की अनुमति देने वाले उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी गई

अदालत ने आरोपी की मानसिक जांच का दिया आदेश, जमानत देने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने चेताया राम मंदिर चंदा चोरी केस का राजनीतिकरण नहीं होने देंगे

वियतनाम में प्रकाशन कानून को संशोधित करने का प्रस्ताव

गाली-गलौज का मतलब हर बार अश्लीलता नहीं, ये कोर्ट का फैसला है
ताज़ा ख़बरें
- बिहार पुलिस का बड़ा कदम: स्कूल और कॉलेजों में बताएगी महिला-बालिका अपराधों की सजा
- मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का साप्ताहिक राउंडअप: पुलिस महानिदेशक को चेतावनी और सरकारी अधिकारी की नियुक्ति पर निर्णय
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा- एसआईटी का पुनर्गठन करें, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अगली सुनवाई 27 जुलाई
- सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी की सजा में छूट की, उम्रकैद से 20 साल कर दी
- दिल्ली रिक्शा गैंगरेप केस के दोषी को उम्रकैद की सजा से मुक्ति मिली: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
- उत्तराखंड हाई कोर्ट को शंका- 'एक्टिविस्ट को किन नियमों के तहत हिरासत में लिया?'
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, राजनीति का मंच नहीं है अदालत, SIT जांच पर जवाब मांगा

