होमवकीलसिरमौर: अदालत ने उधार पर ईंधन बिल का रिकॉर्ड पेश करने की दी इजाजत
वकील

सिरमौर: अदालत ने उधार पर ईंधन बिल का रिकॉर्ड पेश करने की दी इजाजत

सिरमौर की अदालत में एक बड़ा आदेश दिया गया है, जिसमें शिकायतकर्ता को उधार में तेल खरीदने से जुड़े मामले में ईंधन खरीद के बिल रिकॉर्ड पर पेश करने की अनुमति दी गई है।

29 जून 2026 को 07:23 pm बजे
सिरमौर: अदालत ने उधार पर ईंधन बिल का रिकॉर्ड पेश करने की दी इजाजत

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a4282b1ee10c05ba401e82b","slug":"court-news-3-nahan-news-c-177-1-nhn1001-182139-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अदालत ने शिकायतकर्ता को रिकॉर्ड पर ईंधन बिल लाने की दी इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Sirmour News: अदालत ने शिकायतकर्ता को रिकॉर्ड पर ईंधन बिल लाने की दी इजाजत

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

अदालत-3

नाहन। अदालत ने उधार में तेल खरीदने से जुड़े एक मामले में बड़ा आदेश दिया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उपासना शर्मा की अदालत ने कानूनी देनदारी साबित करने के लिए शिकायतकर्ता को ईंधन खरीद के बिल रिकॉर्ड पर लाने की अनुमति दे दी है। इसके लिए अदालत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 348 के तहत दायर अर्जी को मंजूर कर लिया है।

मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपी ने अपनी गाड़ी के लिए उससे उधार पर ईंधन खरीदा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसका पूरा रिकॉर्ड लेजर में दर्ज है और मूल बिल आरोपी को सौंप दिए गए थे। इस कानूनी देनदारी को अदालत में साबित करने के लिए शिकायतकर्ता ने इन दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लेने की गुहार लगाई थी। दूसरी ओर, आरोपी के वकील ने इस अर्जी का कड़ा विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि शिकायतकर्ता मामला में रह गई कमियों को सुधारने के लिए ऐसा कर रहा है। बचाव पक्ष ने यह भी दावा किया कि इन बिलों पर किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं और यह पूरी तरह से फर्जी हैं।

अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी की आपत्तियों को खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामला अभी शिकायतकर्ता के साक्ष्य के दौर में है, इसलिए यह अर्जी मंजूर की जा सकती है। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि सिर्फ रिकॉर्ड पर आने से ही बिल सच साबित नहीं हो जाते, शिकायतकर्ता को इन्हें पुख्ता सबूतों से साबित करना होगा। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी पक्ष को इन गवाहों से जिरह करने का पूरा मौका देने की बात कही है।

विज्ञापन

अदालत ने इस आवेदन का निपटारा करते हुए दस्तावेजों को मुख्य मामला फाइल के साथ नत्थी करने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता के गवाहों के लिए तय की गई है। अदालत ने साफ कर दिया है कि शिकायतकर्ता को गवाह पेश करने का यह आखिरी मौका दिया जा रहा है।-- -- -- --

विज्ञापन

नाहन। अदालत ने उधार में तेल खरीदने से जुड़े एक मामले में बड़ा आदेश दिया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उपासना शर्मा की अदालत ने कानूनी देनदारी साबित करने के लिए शिकायतकर्ता को ईंधन खरीद के बिल रिकॉर्ड पर लाने की अनुमति दे दी है। इसके लिए अदालत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 348 के तहत दायर अर्जी को मंजूर कर लिया है।

मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपी ने अपनी गाड़ी के लिए उससे उधार पर ईंधन खरीदा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसका पूरा रिकॉर्ड लेजर में दर्ज है और मूल बिल आरोपी को सौंप दिए गए थे। इस कानूनी देनदारी को अदालत में साबित करने के लिए शिकायतकर्ता ने इन दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लेने की गुहार लगाई थी। दूसरी ओर, आरोपी के वकील ने इस अर्जी का कड़ा विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि शिकायतकर्ता मामला में रह गई कमियों को सुधारने के लिए ऐसा कर रहा है। बचाव पक्ष ने यह भी दावा किया कि इन बिलों पर किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं और यह पूरी तरह से फर्जी हैं।

विज्ञापन

अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी की आपत्तियों को खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामला अभी शिकायतकर्ता के साक्ष्य के दौर में है, इसलिए यह अर्जी मंजूर की जा सकती है। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि सिर्फ रिकॉर्ड पर आने से ही बिल सच साबित नहीं हो जाते, शिकायतकर्ता को इन्हें पुख्ता सबूतों से साबित करना होगा। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी पक्ष को इन गवाहों से जिरह करने का पूरा मौका देने की बात कही है।

विज्ञापन

अदालत ने इस आवेदन का निपटारा करते हुए दस्तावेजों को मुख्य मामला फाइल के साथ नत्थी करने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता के गवाहों के लिए तय की गई है। अदालत ने साफ कर दिया है कि शिकायतकर्ता को गवाह पेश करने का यह आखिरी मौका दिया जा रहा है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें